Astro News : जानिए आजका अपना राशिफल

25 दिसम्बर 2024 का राशिफल 


मेष :-
आज कार्य क्षेत्र में परिस्थितियों के अनुसार ही कार्य करने से लाभ होगा।  विरोधियों की नकारात्मक प्रवृत्तियों से बचें। आर्थिक क्षेत्र में समझदारी से निर्णय लें। अधिक जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। घर परिवार में कोई मांगलिक धार्मिक कार्य संपन्न होने के योग बनेंगे। भौतिक सुख संसाधनों की वस्तुओं पर खर्च अधिक होगा। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन के क्षेत्र में पढ़ाई के अतिरिक्त प्रेम प्रसंग आदि के संबंध में अधिक सावधानी रखें।

आज का शुभ रंग: गेरुआ लाल।

आपके लिए शुभ व्यापार: साहसिक एवं जोखिम पूर्ण कार्य।

आज का उपाय: लाल कपड़ा, गुड़, तांबे का वर्तन दान करें। सूर्य यन्त्र का पंचामृत से शुद्धिकरण करके पूजन करें।

वृष:- आज कार्य क्षेत्र में संयम बनाकर रखें। विशेष रूप से सहयोगियों के साथ तालमेल बिठाने की आवश्यकता रहेगी। अपनी भावनाओं को सकारात्मक बनाएं। विरोधी जनों के साथ अधिक तर्क वितर्क से बचें। शारीरिक स्वास्थ्य व मानसिक स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है। संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए यह समय विशेष रूप से सकारात्मक नहीं रहेगा। इस कार्य के संबंध में सावधानी बरतें। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन के क्षेत्र में अधिक जागरूक रहने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम प्रसंग आदि के क्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति रहेगी। धार्मिक कार्यों में अभिरुचि कम होगी।

आज का शुभ रंग: बैंगनी।

आपके लिए शुभ व्यापार: फिल्म उद्योग।

आज का उपाय: श्री हनुमान जी के मंदिर में शुद्ध अतः करण से बूंदी के लड्डू, नारियल व लाल रंग के फूलों की माला चढ़ाए।

मिथुन:- आज कार्य क्षेत्र में आने वाली बढ़ाएं कम होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के सिद्ध होने से मन में प्रसन्नता बढ़ेगी। किसी पर्यटक स्थल की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयास फलीफूत होंगे। आप अपने पराक्रम बुद्धि विवेक से अपनी मान, प्रतिष्ठा को बढ़ाएंगे। नवीन संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए समय सकारात्मक रहेगा। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी। परिवार कोई सुखद  घटना घट सकती है।

आज का शुभ रंग: नीला 

आपके लिए शुभ व्यापार: मसालों का कारोबार।

आज का उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। दशरथ कृत शनि स्त्रोत का पाठ करें।

कर्क:- आज कार्य क्षेत्र में परिवर्तन आदि के संकेत प्राप्त होंगे। अपने ऊपर पूरा भरोसा रखें। दूसरों के बहकावे आदि के चक्कर में न फंसे। आजीविका के क्षेत्र में संलग्न व्यक्तियों की पदोन्नति होने के योग बनेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य की अपेक्षा मानसिक स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें। मित्रों से कुछ मतभेद होने की संभावना रहेगी। आर्थिक स्थिति की ओर ध्यान देने की अधिक आवश्यकता रहेगी। नवीन संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए यह समय अधिकांश से अच्छा रहेगा। माता-पिता की ओर से यथासंभव सुख सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग की उच्च शिक्षा आदि के प्रति अभिलाष बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग आदि क्षेत्र में तालमेल बना कर रखें।

आज का शुभ रंग: गहरा पीला।

आपके लिए शुभ व्यापार: पानी का प्लांट।

आज का उपाय: सफेद कपड़ा , चावल, चीनी, बर्फी का दान करें। अपनी माता के चरणस्पर्श करें।

सिंह:- आज आप अपने पराक्रम एवं बुद्धि चातुर्य से अपनी स्थिति को सुधारने में सफल होंगे। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे ।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शत्रु पक्ष के समक्ष अपनी कमजोरी को उजागर न करें। वे आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी। भूमि, भवन, वाहन आदि खरीद सकते हैं। इस संबंध में ऋण आदि लेने के योग बनेंगे। विद्यार्थियों को रचनात्मक रूप से अध्ययन करने अध्ययन कार्य जारी रखने से लाभ रहेगा। प्रेम प्रसंग आदि के क्षेत्र में संयम रखने की आवश्यकता रहेगी। संतान पक्ष की ओर से चिंताएं बढ़ सकती है। पति-पत्नी के मध्य तालमेल बनाए रखें।

आज का शुभ रंग : भूरा।

आपके लिए शुभ व्यापार: सरकारी ठेकेदारी।

आज का उपाय: गाय को पालक खिलाएं। एक छै मुखी रुद्राक्ष गले में धारण करें।

कन्या:- आज कार्य क्षेत्र में अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। जहां तक हो सके अनावश्यक तर्क वितर्क आदि से बचें।अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। ईस्ट मित्रों के साथ मिलकर कार्य करने से लाभ कारक स्थिति रहेगी। संपत्ति संबंधित क्रय विक्रय के लिए समय शुभफल दायक रहेगा। प्रेम प्रसंग आदि के क्षेत्र में परस्पर प्रेम आकर्षण आदि बना रहेगा। पति-पत्नी के मध्य सामान्य सुख रहेगा।

आज का शुभ रंग : हल्का हरा।

आपके लिए शुभ व्यापार: साहूकारी।

आज का उपाय: ॐ भूमि पुत्राय नमः मंत्र की पांच माला जप करें। कोड़ियों को भोजन कराएं।

तुला:- आज कार्य क्षेत्र में आप अपने पराक्रम से कार्य क्षेत्र में उन्नति करने में सफल होंगे। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। अधिक तर्क वितर्क से बचने का हर संभव प्रयास करें। सगे संबंधियों ईस्ट मित्रों के साथ मिलकर कार्य करने से लाभ होने की संभावना रहेगी। आर्थिक दृष्टि से समय उतार- चढ़ाव युक्त रहेगा। धन का सदुपयोग करें। अनावश्यक खर्च होने के योग हैं। परिवार में धार्मिक मांगलिक कार्य होने के योग बनेंगे। भूमि ,भवन वाहन आदि के विक्रय के लिए प्रयास कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक समय रहेगा। पति-पत्नी के मध्य अच्छा तालमेल बना रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में संलग्न व्यक्तियों को व्यवसाय से अचानक उन्नति के योग बनेंगे।

आज का शुभ रंग: केसरिया।

आपके लिए शुभ व्यापार: ब्यूटी पार्लर।

आज का उपाय: भैरव जी के मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाए। दीन दुखियों व असहाय लोगों की यथासंभव सहायता करें।

वृश्चिक: आज कार्य क्षेत्र के प्रति अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी प्रकार से अपने धैर्य को कम न होने दें। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा रहेगा। विदेश से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। ईस्ट मित्रों के साथ मिलजुलकर कार्य करने से लाभ होगा। शत्रु पक्ष की ओर से आवश्यक सावधानी रखें। आर्थिक पक्ष उतार- चढ़ाव जैसा रहेगा। नवीन संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। सामाजिक कार्यों में अभिरुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अभिरुचि बढ़ाने से लाभ होगा। प्रेम प्रसंग आदि के क्षेत्र में सफलता प्राप्ति के योग बनेंगे।

आज का शुभ रंग: हल्का पीला।

आपके लिए शुभ व्यापार: बैंकों के कर्जदारों से धन पटाना।

आज का उपाय: ॐ अंग अंगारकाय नमः मंत्र का 108 बार जप करें।

धनु:- आज अपनी भावनाओं को सही दिशा प्रदान करें। यात्रा के योग बनेंगे। आप किसी पर्यटन स्थल की शेर करेंगे। परिवार में सुख , सौहार्द बढ़ेगा। धन की स्थिति कुछ सामान्य रहेगी। इसके लिए आपको अतिरिक्त आय स्रोतों को तलाशने की आवश्यकता रहेगी। घरेलू कार्यों में अधिक धन अपव्यय हो सकता है। संपत्ति संबंधी क्रय विक्रय के कार्य में अधिक शीघ्रता में निर्णय न लें अन्यथा बाद में पश्चाताप हो सकता है। विद्यार्थियों को योजनाबद्ध तरीके से अध्ययन में जुटने से लाभ होगा। प्रेम संबंध आदि में स्थिति अधिक अच्छी नहीं रहेगी। पति-पत्नी के मध्य सहयोग बना रहेगा। शत्रु पक्ष की ओर से अधिक परेशानी नहीं होगी। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्ति नौकरी में सहयोगियों के साथ ताल मेल में बनाए रखें।

आज का शुभ रंग: धानी।

आपके लिए शुभ व्यापार: जॉब बर्क।

आज का उपाय: आटा, गुड़, मसूर की दाल दक्षिणा सहित दान करें। कार्तिकेय जी की भक्ति भाव से पूजा करें।

मकर: आज किसी भी प्रकार से अपने धैर्य को बनाए रखें। घर में कोई धार्मिक मांगलिक कार्य उत्सव होने की संभावना रहेगी। अपनी सोच को सही दिशा में उपयोग करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय थोड़ा परेशानी युक्त रहेगा। साझेदारी आदि में कोई नया काम न करें। पारिवारिक सदस्यों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार बना रहेगा। संपत्ति संबंधी कार्य में अधिक परिश्रम से सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थी वर्ग की अध्ययन के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंध आदि के प्रति मन में कुछ तनाव रहेगा। पति-पत्नी के मध्य तालमेल बना रहेगा।

आज का शुभ रंग: हल्का हरा।

आपके लिए शुभ व्यापार: जूते की दुकान।

आज का उपाय: ब्राह्मणों को भोजन एवं वस्त्र का दान करें। श्री कृष्ण जी की पूजा करें।

कुंभ:- आज कार्य क्षेत्र में , व्यवसाय आदि में अधिक परिश्रम करने पर भी उस अनुपात में फल प्राप्त नहीं होगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट रहेगी। सगे संबंधियों के साथ मिलकर कार्य करने से लाभ होने की संभावना रहेगी। पूर्व से रुके हुए कार्य सिद्ध होने के योग बनेंगे। आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण मसले पर वार्ता होगी। संपत्ति संबंधी क्रय विक्रय के प्रयास में विघ्न आ सकता है। माता-पिता की ओर से चिंता रहेगी। अध्ययन के क्षेत्र में अपनी अभिरुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष की समस्याओं को लेकर मन में चिंताएं अधिक बढ़ सकती हैं। प्रेम प्रसंग आदि के क्षेत्र में सावधानी पूर्वक बड़ा  निर्णय लें।

आज का शुभ रंग: मैटेलिक ग्रे।

आपके लिए शुभ व्यापार: सफाई कार्य।

आज का उपाय: शिव लिंग पर गंगाजल व विल्व पत्र चढ़ाए। दूध और चावल न खाएं। 

मीन:- आज आपको सामान्य सुख सहयोग आदि प्राप्त होने की संभावना रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में सोच समझकर निर्णय लें।अधिक जल्दबाजी में कोई विशेष रूप से कार्य क्षेत्र के संबंध में कोई बड़ा निर्णय न लें। लंबी दूरी की यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी में विश्वास न करें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय सामान्य कष्टदायक होने की संभावना है। ज्वर तथा पेशाब से संबंधित रोगों के प्रति सावधान रहें। आर्थिक मामलों में अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। अनावश्यक कार्यों में खर्च होने की संभावना रहेगी। इस संबंध में सावधानी रखें। घर परिवार में भौतिक सुख संसाधनों की वृद्धि होगी। भूमि, भवन वाहन आदि के क्रय विक्रय से लाभ होगा। माता-पिता की ओर से सहयोगात्मक व्यवहार आदि बना रहेगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा की क्षेत्र में संघर्ष करना पड़ेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय कुछ कठिनाई युक्त रहेगा। प्रेम प्रसंग आदि में भावनात्मक लगाव में कमी होगी। पति-पत्नी के बीच अधिक तालमेल आदि नहीं रहेगा।

आज का शुभ रंग: खूनी लाल।

आपके लिए शुभ व्यापार: आध्यात्मिक कार्य।

आज का उपाय: सतनाजा दान करें। गरीबों को यथाशक्ति सहयोग करें।

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद 

डॉ. अरविन्द मिश्र 

भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान , शॉप न. 21, ब्लॉक न. 25, ग्राउंड फ्लोर ( निकट आहार रेस्टोरेंट)

संजय प्लेस, आगरा 

परामर्श समय प्रातः 10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक 

मो.- 9412343560

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया