Agra News : यूनियन बैंक और नेशनल चैंबर ने किया एमएसएमई कासा आउटरीच कैंप का आयोजन
-आयोजन का उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र के ग्राहकों को वित्तीय सहायता प्रदान करना -महिला समूह को ऋण देकर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना। मनोहर समाचार, आगरा। यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया और नेशनल चैंबर ऑफ़ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स ने द्वारा संजय प्लेस स्थित होटल होलीडे इन में एमएसएमई एवं कासा आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जहां बैंक द्वारा लघु उद्धामियों को ऋण सुविधा की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अर्चना शुक्ला महाप्रबंधक यूनियन बैंक आफ इंडिया एवं संजय गोयल अध्यक्ष एनसीआई सी रहे। नेशनल चैंबर के अध्यक्ष संजय गोयल ने कहा "यूँ तो बैंक कम इंटरेस्ट का लालच दे रहे हैं, परंतु बैंक चार्ज बहुत ज्यादा कर रखे हैं, इस पर ध्यान देने की जरूरत है। इससे लघु उद्योगों पर बहुत भार पड़ता है। इसे कम करने की जरूरत है।" नेशनल चैंबर के बैंकिंग सेल के चेयरमैन सीए दीपेंद्र मोहन ने इस आउटरीच प्रोग्राम की सराहना की और कहा कि "इस तरह के प्रोग्राम से उद्यमियों को नई योजनाओं की जानकारी होती रहती है। इस तरीके के प्रोग्राम विभिन्न बैंकों द्वारा भी किए जाने चाहिए।...