Manohar Samachar : वैश्य समाज महिला संगठन ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव
मनोहर समाचार, आगरा। वैश्य समाज महिला संगठन आगरा द्वारा हरियाली तीज का आयोजन सनशाइन रेस्टोरेंट में कियागया। जिसमें महिलाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर, नृत्य, गीत संगीत एवं गेम्स का आनंद लिया गया। आयोजन में मोना खण्डेलवाल को तीज क्वीन चुना गया। साथ ही सभी महिलाओं को आकर्षक पुरुस्कार का वितरण भी किया गया। इन्होंने की भागीदारी आयोजन में वैश्य समाज मंडल अध्यक्ष आगरा शुचि खंडेलवाल, जिला अध्यक्ष अमृता पोरवाल, सचिव सपना गर्ग, रश्मि गुप्ता, सुनीता गुप्ता, नीलू गुप्ता, रजनी गुप्ता, मंजू गुप्ता, मनीषा जैन, प्रीति, मोना, मुक्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।