Agra News : प्रिल्यूड के छात्रों ने पं. विजय शंकर मेहता जी से सीखे कामयाबी के सूत्र
मनोहर समाचार, आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल अपने छात्रों के शैक्षणिक विकास का तो ध्यान रखता ही है, साथ ही उनके आध्यात्मिक, शारीरिक एवं व्यक्तित्व को विकसित करने के दायित्व का भी पूर्णतः निर्वहन करता है। इसी ध्येय के दृष्टिगत विद्यालय प्रबंधन 'हम होंगे कामयाब' विषय पर आध्यात्मिक व प्रेरक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य देश के भावी कर्णधारों को उनके लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रभावी तरीके बताकर प्रेरित करना है। विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, सुनीता गुप्ता, शलब गुप्ता, प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव एवं श्याम बंसल ने परम श्रद्धेय पंडित विजय शंकर मेहता जी का पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया। कथावाचक परमश्रद्धेय पंडित विजय शंकर मेहता जी अपने व्याख्यानों के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। मेहता जी अनुभवी अध्यात्मिक गुरु हैं, जिन्होंने विभिन्न धार्मिक और प्रेरक पथ पर अपने ज्ञान के अनमोल वचनों से प्रिल्यूड के परिसर को आनंदित कर दिया। उन्होंने सभी को जीवन का मूलमंत्र वन टू का फाइव बताया, जिसके पाँच भाग हैं- 1. गुरु 2. माता-पिता 3. श...