Agra News : जानिए आजका अपना राशिफल
मनोहर समाचार, आगरा। सभी को नव वर्ष 2025 की अनंतकोटि शुभकामनायें। नए साल में आपकी राशि क्या कहती है, जानिए विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द जी से। 01 जनवरी 2025 का राशिफल मेष :- आज व्यापार में नए अनुबंध होंगे। शेयर, लॉटरी, दलाली आदि से धन प्राप्त होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार मिलेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा । शुभ रंग: क्रीम शुभ व्यापार: पेट्रोल पंप उपाय: बहते पानी में बतासे प्रवाहित करें और कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। वृष:- आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का अवसर प्राप्त होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलने से कार्य क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। शुभ रंग: दूधिया सफेद शुभ व्यापार: आध्यात्मिक कार्य उपाय: हल्दी से बृहस्पति यंत्र की पूजा करें। मिथुन:- आज नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। सत्ता शासन का लाभ मिलेगा। परिवार में...