Agra News : डीवीवीएनएल के पुराने भुगतान की समस्याओं के निस्तारण को नेशनल चैंबर में हुआ कैंप का आयोजन
-पुराने बकाया के कारण नहीं काटे जाएंगे कनेक्शन-विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल
-दक्षिणांचल एवं टोरेन्ट पावर के अधिकारियों ने माना की गलत बकाया के कारण नहीं कटेंगे कनेक्शन
-जिनके कनेक्शन कटे हैं वे सम्पर्क करें टोरेंट पावर कार्यालय में
-गलत बकाया होने पर शीघ्र जोड़ा जायेगा कनेक्शन
-चैम्बर में लगे कैम्प में सैंकड़ों उपभोक्ताओं ने अपने नोटिसों का कराया निस्तारण।
-अतिशीघ्र एमडी के साथ चैम्बर करेगा बैठक चैम्बर भवन में।
-चैम्बर के सदस्यों के अलावा जनमानस ने लिया कैंप का लाभ।
मनोहर समाचार, आगरा। जीवनी मंडी स्थित चैम्बर भवन में दक्षिणांचल एवं टोरेंट पावर के अधिकारियों द्वारा एक कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें 25 से 30 वर्ष पुराने ऐसे बकाया राशि जिनका वर्तमान कनेक्शन धारकों से कोई सम्बन्ध नहीं है, की समस्याओं का निस्तारण किया गया। इसमें सैंकड़ो उपभोक्ताओं द्वारा ऐसे नोटिसों को दक्षिणांचल एवं टोरेंट पावर के अधिकारियों के समक्ष प्रेषित किया। कैंप के प्रारम्भ में विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं चैम्बर के पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई जिसमें चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने जोर दिया कि पुराने बकाया के कारण वर्तमान कनेक्शन धारकों को दंडित नहीं किया जाये और उनके कनेक्शन नहीं काटे जायें।
इस अवसर पर विधायक पुरूषोत्तम खंडेलवाल ने जोर देकार अधिकारियों से कहा कि "25 से 30 वर्ष पुरानी बकाया राशि जिनका सम्बन्ध कनैक्शन धारक से नहीं है उनके कनेक्शन नहीं काटे जायें और जिनके कनेक्शन काट दिये गये हैं। न्याय करते हुए उन्हें भी शीघ्र जोड़ा जाये।" अधिकारियों द्वारा यह आश्वाशन दिया गया कि "ऐसे पुराने बकायादारों से सम्बन्ध न होने पर उनके कनेक्शन नहीं काटे जायेंगे। जो कनेक्शन काट दिये गये हैं उनके कनेक्शन जोड़ दिये जायेंगे। ऐसे कनेक्शन धारक एमजी रोड स्थित टोरेंट पावर कार्यालय में कल दिनांक 27 दिसंबर को संपर्क करें।"
कैम्प में दक्षिणांचल के अधिशासी अभियन्ता विपिन गंगवार, एसडीएम रोहित शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह राहुल धाकरे, दीपक वर्मा। टोरेंट पावर से विमर्श पंडित, शैलेश सिंह, भूपेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
कैम्प में चैम्बर की ओर से अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गोयल, प्रकोष्ठ चेयरमैन संजय कुमार गोयल, पूर्व अध्यक्ष के. के. पालीवाल, सीताराम अग्रवाल, शलभ शर्मा, सदस्यों में सचिन सारस्वत, मयंक मित्तल, मनोज गर्ग, अमित जैन, अधिवक्ता अनुराग गुप्ता आदि ने कैम्प में सक्रिय रूप से योगदान दिया।


सुंदर
जवाब देंहटाएं