Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

मनोहर समाचार, आगरा। श्री अग्रवाल सेवा संगठन दयालबाग की  महिला मंडल इकाई का गठन किया गया जिसमें पांच संयोजक एवं 24 सदस्य की महिला मंडल का कार्यकाल 2026 से 2028 तक दिवार्षिक 2 वर्ष का होगा। 

संस्था के मुख्य संरक्षक सुरेश चंद्र गर्ग ने खंदारी स्थित कार्यालय पर संयोजिकाओं की घोषणा करते हुए बबीता मित्तल, रेखा अग्रवाल, गरिमा गर्ग, डोली अग्रवाल, एवं रेनू जैन को महिला मंडल की संयोजिका पद पर मनोनीत किया। 

संस्था अध्यक्ष कुलवंत मित्तल के अनुसार संगठन की महिला शाखा द्वारा संगठन सदस्य परिवार की महिलाओं के साथ हरियाली तीज, खिचड़ी वितरण, पौधारोपण जैसे कार्यक्रमों सहित अग्रसेन जयंती में भी शोभायात्रा एवं मंचीय व्यवस्था की कमान संभाली जाती है। 

कार्यकारिणी गठन कार्यक्रम में महामंत्री राजीव खेमका ने बताया कि पांच संयोजिका सहित श्रीमती आशा अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, सुमन खेमका, प्रिया अग्रवाल, संगीता गर्ग, गुंजन अग्रवाल, क्षमा गोयल, वंदना अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, गार्गी अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, काजल अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, गुंजन, राधिका सहित 24 कार्यकारिणी सदस्य बनाई गई है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया