संदेश

अगस्त, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

AGRA NEWS : ज्वलंत मुद्दों पर बाल कवियों ने स्वरचित कविताओं से किया समाज को जागरूक

चित्र
मनोहर समाचार आगरा। हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में प्रयासरत प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्विद्यालयी बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें आगरा शहर के 38 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बाल कवि सम्मेलन दो वर्गों में आयोजित किया गया, जिसमें कनिष्ठ वर्ग में कक्षा छ: से आठ तथा वरिष्ठ वर्ग में कक्षा नौ से बारह तक के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने विद्यालयों का प्रतिनिधित्व किया।  कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ. रुचि चतुर्वेदी थीं। निर्णायक मंडल में डॉ. आरएस तिवारी शिखरेश, डॉ. अनीता, डॉ. निशिथ गौड़, ममता जोधा, प्रोफेसर शिखा श्रीधर व डॉ. अमरेश बाबू यादव उपस्थित रहे।  मुख्य, निर्णायक मंडल, निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव व प्रमुख समन्वयक संजय शर्मा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं की नृत्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। 

Agra News : श्री कृष्ण के छठी महोत्सव में गूंजी कान्हा की जय जयकार

चित्र
-भगवान की छठी महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया, कान्हा के होने पर घर-घर बंटे लड्डू  मनोहर समाचार, आगरा। पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी ताजनगरी पर भव्य रंग बिरंगी रोशनी से सजे राधा कृष्ण मंदिर पर महिला मंडल सखियों ने पंचवटी परिवार द्वारा कान्हा की छठी मनाई। कान्हा की छठी के दिन उन्हें विधि पूर्वक स्नान करवारकर पीले रंग के नए वस्त्र पहनाए।  यूं तो श्रीकृष्ण भगवान को माखन मिश्री का भोग बेहद पसंद है, भगवान प्रेमियों द्वारा कढ़ी चावल के भोग प्रसाद तैयार कर भोग लगाया। सभी ने मिलकर सुंदर yसुंदर परिधान में सजी यशोदा मैया को सभी ने बधाई देकर बधाई गीत गाए। जगमग सजा राधा कृष्ण मंदिर पर पंडित गिरीश उपाध्याय द्वारा पूजा अर्चना विधि विधान के साथ कराई। सभी ने छठी देवी की पूजा कर बच्चों के अच्छे सेहत के लिए छठी देवी की आराधना कर झूमते नाचते लड्डू गोपाल की छठी पर बधाई गीत गाए। मैया यशौदा बनी शैलजा दुबे को बधाई हो, बधाई गाते हुए कान्हा के छठी महोत्सव की बधाई दी। लाला की सुन के में आई यशौद मैया दे दो बधाई... गोकुल में बजे बधाई कन्हैया जन्म लियो खुशियों की शुभ घड़ी आई कन्हैया जन्म लियो......

Agra News : राजा दशरथ के सम्मान में उमड़े शहरवासी, श्रीराम की बारात का इंतजार

चित्र
-लीडर्स आगरा द्वारा राजा दशरथ बने (संतोष शर्मा) व रानी कौशल्या (ललिता शर्मा) का मुकुट पहनाकर किया अभिनन्दन मनोहर समाचार, आगरा। मिथिला नगरी के लोग श्रीराम की बारात को लेकर उत्साहित हैं। श्रीराम की बारात के स्वागत में जनकपुरी सजाई जा रही है। वहीं ढोल नगाड़ों संग से श्रीराम की बारात को मिथिला में लेकर आने के लिए राजा दशरथ व रानी कौशल्या का स्वागत समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज लीडर्स आगरा, तपन फाउंडेशन, राजेश अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पैराडाइज अपार्टमेंट मे राजा दशरथ के स्वरूप संतोष शर्मा व रानी कौशल्या की स्वरूप ललिता शर्मा का अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया।  राजा दशरथ व रानी कौशल्या के आगमन की खुशी में अपार्टमेंट को फूलों व रोशनी से सजाया गया। आगमन पर पुष्प वर्षा व ढोल नगाड़ों से भक्तिमय संगीत के साथ उनका स्वागत किया गया। सपरिवार पहुंचे राजा जनक (संतोष शर्मा) का अभिनन्दन सुरेश चंद गर्ग (तपन ग्रुप), डॉ. ज्ञानप्रकाश गुप्ता, कैलाश मंदिर के महन्त निर्मल गिरि, रजनी अग्रवाल, सुनील जैन ने  चांदी का मुकुट पहनाकर व इलायची की माला व शॉल पहनाकर  किया।  इस अ...

Agra News : पराक्रम में दिखेगी शहर के डॉक्टर्स की खेल प्रतिभा

चित्र
-आईएमए द्वारा दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में 300 से आधी डॉक्टर परिवार सहित लेंगे भाग  -श्रीराम सेन्थेनियल स्कूल दयालबाग में 1 सितम्बर को होगा शुभारम्भ मनोहर समाचार, आगरा। देश विदेश में चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले शहर के डॉक्टर अब खेलकूद में अपना हुनर दिखाएंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) आगरा द्वारा दो दिवसीय पराक्रम खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 31 अगस्त व 1 सितम्बर को किया जा रहा है। जिसके तहत 31 अगस्त को दयालबाग स्थित खेलगांव में फुटबॉल मैच व 1 सितम्बर को दयालबाग स्थित श्रीराम सेन्थेनियल स्कूल में दोपहर 1 बजे से शाम 8 बजे तक लगभग 9 खेलों की विभिन्न वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिसमें 300 से अधिक डॉक्टर अपने परिवार के साथ हिस्सा लेंगे।  तोता का ताल स्थित आईएमए भवन में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा टीशर्ट, मेडल व प्रमाण पत्र का लोकार्पण किया। अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल व सचिव डॉ. पंकज नगायच ने बताया कि "चार कैटेगरी में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। पहली कैटेगरी में 13 वर्ष से कम दूसरी में 13 वर्ष से अध...

AGRA NEWS : नेशनल चैम्बर ने निगम समस्याओं को मेयर के साथ किया साझा

चित्र
-10 सितम्बर, 2024 को नगर निगम के अधिकारियों के साथ नगर निगम के सभागार में होगी बैठक -बैठक में चैम्बर सदस्यों को किया आमंत्रित -एक सप्ताह में न्यू मार्केट जीवनी मंडी के सभी स्वच्छता सम्बन्धी कार्य होंगे पूर्ण -उद्योग सखा की बैठक पुनः चालु की जाएगी -संजय प्लेस में चल रहा है पार्किंग ठेका फर्जी -31 मार्च 2024 के बाद नगर निगम में नहीं हो रहा कोई पैसा जमा -चलाया जायेगा फॉगिंग अभियान। -फॉगिंग अभियान में शामिल होंगे पार्षद जनता भी करे सहयोग। मनोहर समाचार, आगरा। चैम्बर भवन में मेयर हेमलता दिवाकर के साथ बैठक चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसका संचालन नगर निगम प्रकोष्ठ के चेयरमैन मुरारी लाल गोयल, जो वर्तमान में पार्षद भी है, द्वारा किया गया। औद्योगिक, व्यवसायिक एवं आवासीय भवनों पर, सम्पत्तिकर की समस्याओं, औद्योगिक क्षेत्रों में विकास कार्य सम्बंधी समस्याएं तथा मुख्य व्यवसायिक स्थल जैसे संजय प्लेस, ट्रांसपोर्ट नगर, रामबाग, नारायच, न्यू मार्केट जीवनी मंडी, पुरानी मंडी से ताजमहल के दक्षिणी गेट आदि विभिन्न प्रकार की समस्याओं के सम्बन्ध में एक 31 सूत्रीय प्रतिवेदन प...

AGRA NEWS : श्री जनकपुरी में मातृशक्ति हर घर को बनाएंगी मिथिला नगरी

चित्र
 -श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति द्वारा आज मधु बघेल की अध्यक्षता में क्षेत्रीय महिलाओं की हुई बैठक  -श्री सीता जी के डोले का स्वागत और घर-घर सजाने की रणनीति पर हुई चर्चा मनोहर समाचार, आगरा। वैदेही को ब्याहने के लिए श्रीराम मिथिलानगरी में आने वाले हैं। इसपर जनकपुरी को सजाने और संवारने की तैयारियां जोरों पर हैं। आज मधु बघेल व मेयर हेमलता दिवाकर की अध्यक्षता में क्षेत्रीय महिलाओं की बैठक हुई, जिसमें सीता जी के डोरे से लेकर सभी वैवाहित मंगल कार्यों को सम्पन्न कराने के लिए रणनीति बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। रोशनी और पुष्पों से मिथिलानगर के घर-घर को सजाने की जिम्मेदारी महिलाओं को दी गई।  कोठी मीना बाजार के पास स्थित जनकपुरी महोत्सव कार्यालय में हर रोज की संध्या आरती के उपरान्त क्षेत्रीय महिलाओं की बैठक का आयोजन किया गया। मधु बघेल, मेयर हेमलता दिवाकर व राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित की मौजूदगी में जनकपुरी महोत्सव को भव्य व अलौकिक बनाने पर चर्चा हुई।  उन्होंने कहा कि "कोठी मीना बाजार से लोहामंडी चौराहे तक, दूसरी ओर नालबंद चौराहा, तीसरी और रूई की मंडी फाटक और...

AGRA NEWS : श्रीराम लीला कमेटी ने किया राजा जनक, राजा दशरथ और रानी कौशल्या का अभिनन्दन

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। उत्तर भारत की ऐतिहासिक आगरा की श्री रामलीला महोत्सव में वर्ष 2024 में राजा जनक, बने प्रमोद वर्मा, राजा दशरथ सन्तोष कुमार शर्मा और रानी कौशल्या बनी ललिता शर्मा का अभिनन्दन समारोह अतिथि वन में आयोजित किया गया। राजा जनक बने प्रमोद वर्मा, राजा दशरथ संतोष कुमार शर्मा और रानी कौशल्या बनी ललिता शर्मा को माला पहनाकर, साफा पहनाकर, पटका पहनाकर, अभिनन्दन किया।  राजा जनक ने कहा शाहगंज की जनकपुरी अब तक की सबसे अलोकिक जनकपुरी होगी। मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम के पिता राजा दशरथ बनने का सौभाग्य सन्तोष कुमार शर्मा को मिला है। मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम की माता रानी कौशल्या बनने का सौभाग्य ललिता शर्मा को मिला है। संतोष कुमार शर्मा तभी से बारात की तैयारियों में जुट गये हैं। पुत्र प्रखर शर्मा, पुत्री युक्ति शर्मा मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम के भाई व बहन बनकर वेहद उत्साहित हैं। अभी से ही परिवार में श्रीराम जी जन्म उत्सर्व बारात की तैयारियाँ प्रारम्भ हो गयी हैं। रिश्तेदारों, परिवारीजन और सहयोगियो के साथ राजा दशरथ रानी कौशल्या अतिथि वन में आईं। बधाई संदेश प्राप्त होने लगे हैं।"...

AGRA NEWS : नेशनल चैंबर ने एमएसएमई के साथ किया लीन कार्यक्रम का आयोजन

चित्र
 -भारत सरकार, एमएसएमई मंत्रालय, एमएसएमई विकास कार्यालय, आगरा के द्वारा अवेयरनेस प्रोग्राम अंडर एमएसएमई कॉम्पिटेटिव (Lean) स्कीम कार्यक्रम का किया गया आयोजन -हॉलमार्क एक मजाक बनकर रह गया - सर्राफा व्यवसायी  -आगरा में होगी बीआईएस टेस्टिंग लैब की स्थापना -अब सरकारी विभाग कर सकेंगे किसी भी वस्तु की खरीदारी केवल GeM के माध्यम से -GeM में 10 लाख तक प्रत्यक्ष खरीद के लिए दिया जाये विकल्प- उद्यमी/व्यापारी  मनोहर समाचार, आगरा। होटल फेयरफील्ड, संजय प्लेस, आगरा में भारत सरकार  एमएसएमई मंत्रालय, एमएसएमई विकास कार्यालय, आगरा के द्वारा नेशनल चैम्बर ऑफ़ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स,यू.पी. के साथ मिलकर उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चेंबर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में अवेयरनेस प्रोग्राम अंडर एमएसएमई कॉम्पिटेटिव (Lean) योजना नामक कार्यक्रम किया गया।  यह कार्यक्रम एमएसएमई डीएफओ आगरा के सहायक निदेशक (ग्रेड-1) नेपाल, आईईडीएस के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम में लीन के एक्सपर्ट सतीश कुमार निगम द्वारा LEAN के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।   उन्होंने बताया क...

AGRA : श्रीमनःकामेश्वर रामलीला के लिए अव्यवस्थाओं के बीच दिगनेर तैयार, प्रशासन से विकास की गुहार

चित्र
 −3 से 13 अक्टूबर तक होगा श्रीमनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव,  −श्रीमनः कामेश्वर रामलीला में आएंगे  बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री  −टूटी सड़कें, बिजली के गिरते तार, व्यवस्था सुधार की मांग को गढ़ी ईश्वरा, दिगनेर वासी एकजुट  मनोहर समाचार, आगरा। शहर से कुछ किमी दूर गढ़ी ईश्वरा, दिगनेर, शमशाबाद रोड है, जहां हर वर्ष श्रीमनः कामेश्वर राम लीला महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाता है। इस वर्ष पुनः यह आयोजन 3 से 13 अक्टूबर के मध्य आयोजित होगा। आयोजन को लेकर समस्त क्षेत्रवासी उत्साहित रहते हैं। घर−घर में उत्सव जैसा वातावरण रहता है। हजारों लोगों की भावनाओं से जुड़े इस महोत्सव को लेकर प्रशासन न सहयोग करता है और न व्यवस्थाएं ही दुरस्त करता है। अब प्रशासन की इस ओर से तंद्रा भंग करने के लिए क्षेत्रीय लोग आगे आ गए हैं। स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर सभा आयोजित की और टूटी सड़क, झूलते बिजली के तार और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए क्षेत्रीय प्रशासन से पुरजोर मांग की।  श्रीमनःकामेश्वर ग्रामीण संस्थान में हुयी बैठक में महंत योगेश पुरी ने बताया कि "शारदीय नवरात्र के अवसर पर 3 से 13 अक्ट...

AGRA : चैम्बर प्रतिनिधि मंडल ने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से की मुलाकात

चित्र
 -आगरा के विकास के लिए चैम्बर वर्षों से निरंतर कर रहा है प्रयास -केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल के नेतृत्व में चैम्बर बढ़ा आगे -देश के 12 स्मार्ट औद्योगिक शहरों में उत्तर प्रदेश से आगरा व प्रयागराज किये गए सम्मिलित  -आगरा अवश्य बनेगा आईटी हब यह दिया पूर्ण आश्वासन  मनोहर समाचार, आगरा।  चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधि मंडल सर्किट हाउस में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मिला एवं आगरा शहर के विकास एवं औद्योगिक विकास के सम्बन्ध में दो प्रतिवेदन प्रेषित किये। आगरा को आईटी हब बनाने की पुरजोर मांग की गयी।  जहाँ मंत्री एके शर्मा ने पूरा आश्वासन दिया कि "आगरा में आईटी हब अवश्य बनेगा।"  इस दौरान अन्य विषयों और नगर निगम से सम्बन्धित सम्पत्ति कर में विसंगतियों, एकमुश्त समाधान योजना की मांग, सोलर ऊर्जा हेतु औद्योगिक एवं व्यावसायिक संयंत्रों पर नेट मीटरिंग की योजना, बिचपुरी रोड पर स्थित निर्यात इकाइयों को दक्षिणांचल की विद्युत सप्लाई की जगह टोरेन्ट पावर की सप्लाई हेतु, जयपुर हाईवे पर स्थित पथौली से बिचपुरी  बोदल...

AGRA : मातृशक्ति ने सम्मान पूर्वक चालीहा पर्व को बनाया यादगार

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। पूज्य सिंधी पंचायत शहीद नगर आगरा द्वारा माता हरदेवी टिलवानी की प्रेरणा से चालीहा पर्व के समापन पर मातृशक्ति का सम्मान हुआ। साथ ही महिला मंडल ने चालीस दिन लगातार सुबह-शाम मातृशक्ति ने झूलेलाल मंदिर पहुंचकर ईष्टदेव (वरुण अवतार) भगवान श्री झूलेलाल साई के आगे प्रार्थना की। देश में खुशीहाली रहे हर परिवार सम्पन्न हो विश्व का कल्याण हो। पूज्य पंचायत द्वारा सभी मातृशक्ति का झूलण साई को पीताम्बरी  दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।  पंडित इंदिरा शर्मा द्वारा रोज विधि विधान के साथ चालीहा पाठ, पूजा-अर्चना कराई गई। सर्वप्रथम पूज्य पंचायत द्वारा बहराना साहब की ज्योति  प्रज्वलित की गई। सभी देवी देवताओं को नमन कर पल्लव की अरदास आरती अपरांत प्रसाद मीठे चावल तेहरी छोले का प्रसाद सभी भक्तों ने व संगत ने ग्रहण किया। महिला मंडल द्वारा उत्साह के साथ झूमते नाचते अपने खुशी का इजहार किया।  श्री झूलेलाल के दरबार में शहनाई ढोल के साथ सिंधी (दऊका) डांडिया नृत्य कर बहराना साहब के साथ चलते हुए भक्ति गीतों में सरोवर अपने ईष्टदेव का ध्यान किया। बहराना साहब की ज्योत का विसर्जन जमुना...

AGRA : श्रीमहाकलेश्वर मंदिर बना निधिवन, तपस्या फाउंडेशन ने मनाया नंदोत्सव

चित्र
 −समाज के बच्चों में आध्यात्मिक चेतना लाने को गठित हुआ है तपस्या फाउंडेशन  −सनातन पर्वों और त्योहारों का वास्तविक स्वरूप प्रस्तुत करना है ध्येय  मनोहर समाचार, आगरा। जन्माष्टमी का पर्व बाल गोपालों के साथ मनाने के साथ आवश्यक है कि उनकी आध्यात्मिक चेतना काे जाग्रत भी किया जाए। वर्ग कोई भी हो, किंतु सनातन और आध्यात्मिक संस्कारों का बीज बाल्यावस्था में ही पड़ जाना चाहिए। इस उदृेश्य के साथ गठित हुए तपस्या फाउंडेशन ने अपना पहला कार्यक्रम दो दिवसीय जन्माष्टमी उत्सव के रूप में श्री महाकलेश्वत महादेव मंदिर पर आचार्य सुनील वशिष्ठ जी के सानिध्य में आयोजित किया।  आनंदी भैरों मंदिर के पीछे, दयालबाग स्थित श्रीमहाकालेश्वर मंदिर में उत्सव के अन्तर्गत नंदोत्सव की धूम रही। दीप प्रज्जवलन एवं ठाकुर जी को पालना झूलाने के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भजन गायक हिमांशु कपूर (हरि का दास) ने अपने भक्तिमय भजनों से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। आज तो बधाइयां बाजे नंद भवन में…, वृंदावन की कुंज गलिन में खुशबू बिहारी जी की आती है… जैसे भजनों को हिमांशु ने अपने स्वर दिए। जिस पर महिलाओं ने आनंदम...

AGRA : भूमि पूजन के साथ प्रारम्भ हुए जनकपुरी महोत्सव के मंगल कार्यों की वृहद श्रंखला

चित्र
 -कोठी मीना बाजार में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ श्रीजनकपुरी महोत्सव का भूमि पूजन, राजनेताओं  -अधिकारियों, समिति के पदाधिकारियों संग आमजन ने लिया भाग -जनकपुरी महल को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां शुरू  -श्रीराम के गुणगान और रामायण की चौपाईयां गूंजने से भक्तिमय हुआ वातावरण मनोहर समाचार, आगरा। भव्य धार्मिक आयोजन के भूमि पूजन के साथ ही श्रीजनकपुरी महोत्सव के मंगल कार्य भी प्रारम्भ हो गए। कोठी मीना बाजार में विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। जिसमें राजनेताओं, धिकारियों व समिति के पदाधिकारियों संग क्षेत्रीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। जनकपुरी महल क्षेत्र में श्रीराम के गुणगान गूंजने लगे हैं। रामायण की चौपाईयां वातावरण को भक्तिमय बना रही हैं। जगह-जगह केसरिया ध्वज लहरा रही हैं।  आचार्य राहुल मुद्गल के नेतृत्व में आज प्रातः जनकपुरी महोत्सव का भूमि पूजन विधि विधान के साथ किया गया। पुष्पों से सुशोभित सियाराम के चित्र के साथ पावन अग्नि और प्रकृति का साथ जो भी इस मंगल कार्य का साक्षी बना, खुद को महसूस कर रहा था। शोणक उपचार के साथ वास्तु पुरुष का भी पूजन किया ग...