AGRA : संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में देखते ही बना आजादी का जश्न

मनोहर समाचार, आगरा। संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय शिवपुरी बल्केश्वर में 78वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन और विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय पार्षद मुरारी लाल गोयल ने झंडा रोहण किया और परेड की सलामी ली।

महाविद्यालय सचिव मनमोहन चावला ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को माल्यार्पण कर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत और सम्मान किया। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. मोहिनी तिवारी ने अतिथियों का परिचय दिया।

छात्राओं ने सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दीं, जिनमें "हर करम अपना करेंगे", "मेरे देश की धरती", "ऐ मेरे वतन के लोगों" और "ऐसा ही देश है मेरा" प्रमुख रहे। बी.एड. की छात्रा दीक्षा और महाविद्यालय प्रवक्ता शानू वर्मा ने स्पीच भी दी।

मुख्य अतिथि जी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी और कहा कि इस स्वतंत्रता के लिए हमारे पूर्वजों ने कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने छात्राओं से मोबाइल से दूर रहने और सुबह जल्दी उठकर पढ़ने की सलाह दी।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने "वंदे मातरम" गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय संरक्षक राजकुमार भसीन, क्षेत्रीय पार्षद पूजा बंसल, गिरिराज बंसल और अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पिंकी वर्मा द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजिका उप-प्राचार्य डॉ. योजना मिश्रा द्वारा किया गया।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया