संदेश

सितंबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Agra : गोटा पत्ती की सुर्ख पोशाक और गुलाबी साज से सजा श्रीजगन्नाथ जी का मंदिर

चित्र
श्रीजगन्नाथ मंदिर में भक्ति भाव के साथ मनाया गया मंदिर का 16वां स्थापना दिवस, भव्य श्रंगार और संकीर्तन साथ भक्तों ने साझा किए अपने अनुभव मनोहर समाचार, आगरा। 16 वर्ष पहले जगन्नाथ पुरी से बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र सहित आए श्रीजगन्नाथ जी मंदिर में भव्य और भक्तिमय रूप से स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में गोटा पत्ती से सजे सुर्ख रंग के परिधानों में श्रंगारित होकर भगवान जगन्नाथ न सभी भक्तों को दर्शन दिए तो भक्त भाव विभोर हो उठा। भक्त अपने घरों से भगवान के लिए व्यंजन बनाकर लाए, जिनका छप्पन भोग लगाया गया। फूलों की सुगंध से महकते परिसर में हर तरफ श्रीजगन्नाथ के जयकारे गूंजते रहे।  कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर के 16वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज भगवान को भक्तों द्वारा दो माह में तैयार की गई सुर्ख रंग की गोटा पत्ती की पोशाक से श्रंगारित किया गया। मंदिर परिसर को भी गुलाबी साज व नीले और पीले रंग के पुष्पों व गुब्बारों से सजाया गया। वृंदावन से आए प्रभु हरविजय दास ने 16 वर्ष पूर्व मंदिर की स्थापना से लेकर अब तक के संस्मरण सुनाएं व भक्तों के साथ उनके अनुभवों...

Agra : भूमि पूजन-हवन एवं सुंदरकांड पाठ के साथ 18वें श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ

चित्र
वैदिक मंत्रों से गूंजा यमुना तट महालक्ष्मी मंदिर, बल्केश्वर में पांच दिनों तक बहेगी श्रीकृष्ण भक्ति की रसधारा; मेहंदी, निशान यात्रा, 11 किलो की पोशाक, भजन संध्या और छप्पन भोग होंगे विशेष आकर्षण मनोहर समाचार, आगरा। यमुना मैया के पावन तट पर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर का परिसर मंगलवार को वैदिक मंत्रों, हवन की पवित्र अग्नि और श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड पाठ से भक्तिमय हो उठा। श्री देवी जी ट्रस्ट एवं श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 18वें श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का विधिवत शुभारंभ भूमि पूजन, हवन एवं सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ। मां महालक्ष्मी के पावन चरणों में श्रद्धा निवेदित करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन संपन्न हुआ। यमुना मैया के तट पर गूंजते मंत्रों और मां महालक्ष्मी मंदिर परिसर में व्याप्त भक्ति की अनूठी छटा ने वातावरण को दिव्यता से भर दिया।  श्री देवी जी ट्रस्ट के राम मोहन कपूर, सतीश गोपाल कपूर, अपिल अंजलि कपूर, तुषार शिवानी कपूर द्वारा आचार्य संतोष शास्त्री के मार्गदर्शन में हवन कुंड में आहुतियां देकर महोत्सव के सफल, निर्विघ्न एवं मंगलमय आ...