संदेश

अक्टूबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Manohar Samachar : सामूहिक कन्या विवाह समारोह में हुआ महिला संगीत व मेहंदी कार्यक्रम

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। हरिनाम संकीर्तन सेवा ट्रस्ट के तत्वधान आयोजित चतुर्थ सामूहिक कन्या विवाह समारोह का महिला संगीत एवं मेहंदी कार्यक्रम शुक्रवार को विवाहित स्थल परशुराम पार्क शमशाबाद रोड़ पर बड़ी ही धूम धाम से सम्पन्न हुये। आठ कन्यायों के हाथों पर मेहंदी लगायी गयी व लोक गीत गाकर खूब नाच गाने किये। हरिनाम संकीर्तन सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा पं गरिमा किशोरी ने मेहंदी लगाकर शुभारंभ किया। राजा केटर्स द्वारा सभी महिलाओ को स्वादिस्ट व्यंजन परोसे गये। सभी ने लजीज व्यंजन का लुत्फ़ लिया आपको बतादें एक नवम्बर को प्रातः 10 बजे से विवाह समारोह प्रारम्भ हो जायेंगे और संध्या तक नम आँखों से सभी आठो कन्यायों के हाथ पीले कर विदाई की जाएगी।" ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य श्याम भोजवानी ने बताया कि "लड़कियों को गृहस्थी का पूरा सामान देंगे बारात राजेश्वर मंदिर से प्रारम्भ होकर परुशराम पार्क 100 फूटा रोड़ पर पहुंचेगी। बारतियों का स्वागत बड़ी ही धूम धाम से किया जायेगा।" इस शुभ अवसर पर गरिमा किशोरी जी, मधु अग्रवाल, चांदनी भोजवानी, मनीषा उपाध्याय, सुधा शर्मा, सोमिया खोरेजा, गुंजन अग्रवाल, मोना अग्रवाल, रानु तीर...

Manohar Samachar : गोधूली बेला में गूंजा गोपाल नाम, श्री मनःकामेश्वर गौशाला में सम्पन्न हुआ भव्य गोपाष्टमी उत्सव

चित्र
ग्वाल रूप में योगेश पुरी का गौचारण, बाल-गोपालों संग गांव भ्रमण, दीपदान और 56 भोग ने रचा दिव्य दृश्य मनोहर समाचार, आगरा। सनातन ग्रामीण संस्कृति, गौ-भक्ति और श्रीकृष्ण बाल-लीला का अद्भुत दर्शन कराते हुए गोपाष्टमी एवं 56 भोग महोत्सव गुरुवार को श्री मनःकामेश्वर गौशाला, ग्राम गढ़ी ईश्वरा, दिगनेर, शमशाबाद रोड में बड़े ही भक्ति-भाव और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर तिलकायत मठ श्री महंत योगेश पुरी स्वयं ग्वाल रूप में गौमाता के साथ गाँव की पगडंडियों से होते हुए गौचारण हेतु निकले। बाल-गोपाल नंदलाल स्वरूप में सजकर उनके साथ चल रहे थे, जिससे पूरा क्षेत्र श्रीकृष्ण बाल-लीला का जीवंत मंच बन गया। गोधूली बेला में गौशाला वापसी पर यशोदा स्वरूप महिलाओं द्वारा दीपदान किया गया। दीपों की शुभ्र आभा और “जय गौ माता, जय नंदलाल” के जयकारों ने पूरे परिसर को दिव्यता से भर दिया। तत्पश्चात गौमाता को 56 भोग विभिन्न शाक सब्जियां अर्पित किए गए और सभी भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। तिलकायत मठ श्रीमहंत योगेश पुरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गोपाष्टमी केवल पर्व नहीं, यह हमारी सनातन सभ्यता का हृदय है। गौमाता...

Manohar Samachar : हरिनाम संकीर्तन सेवा करेगा ट्रस्ट देवउठान एकादशी पर 8 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। हरिनाम संकीर्तन सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में 1 नवम्बर देवउठान एकादशी के शुभ अवसर पर आठ निर्धन कन्याओं के पावन विवाह समारोह का आयोजन परशुराम पार्क, 100 फूटा राजपुर चुंगी, शमशाबाद रोड पर किया जा रहा है। प्रेस से रूबरू होकर ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य श्याम भोजवानी ने बताया कि "यह ट्रस्ट का चतुर्थ सामूहिक विवाह समारोह है। इस वर्ष आठ कन्याओं के विवाह संपन्न कराए जाएंगे।" उन्होंने बताया कि "विवाह उत्सव का शुभारंभ कल होगा, जिसमें सायंकाल 5 बजे महिला संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सभी कन्याओं के हाथों में मेहंदी रचाई जाएगी और पारंपरिक लोकगीतों की सुरमयी धुनों से वातावरण गुंजायमान होगा।" ट्रस्ट की अध्यक्ष गरिमा किशोरी जी ने बताया कि "ट्रस्ट अब तक बीते तीन वर्षों में 18 कन्याओं के हाथ पीले करा चुका है। नवविवाहित जोड़ों को शहर के वरिष्ठ समाज सेवी आशीर्वाद के लिए पहुंचते हैं।"  प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से गरिमा किशोरी, श्याम भोजवानी, अमित गुप्ता, रामवीर शर्मा, श्रीनिवास अग्रवाल, बलबीर सिंह बल्लो, रजत, मधु अग्रवाल, सुधा शर्मा, सत्यम शर्...

Manohar Samachar : आगरा बना गोकुल, कृष्ण-बलराम की गौचारण यात्रा में उमड़ा भक्ति-सागर

चित्र
 गायों संग चली ग्वाल-छवि, नगर में गुंजे ‘गोविन्द-गोविन्द’ के स्वर “लकुटी करि हाथ, संग ग्वाल-बाल, चले चरावत गइयां, नंदलाल।” मनोहर समाचार, आगरा। गुरुवार को गोपाष्टमी के अवसर पर आगरा गोकुल बन गया, जब श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति द्वारा भगवान श्रीकृष्ण-बलराम की दिव्य गौचारण यात्रा गौशाला, बल्केश्वर से निकाली गई। गायों के मध्य ठाकुरजी और बलदाऊ की अलौकिक छवि देखते ही बन रही थी। मार्ग में पुष्पवर्षा, मंगलगान और जयकारों ने वातावरण को पूर्णतः ब्रजमयी कर दिया।  यात्रा की शुरुआत श्री गौशाला से गौ-पूजन, साड़ी उड़ाकर सेवा, भोग अर्पण और आरती के साथ हुई। अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, महामंत्री विजय रोहतगी, पार्षद पूजा बंसल, शेखर गोयल, अशोक गोयल, महंत अनंत उपाध्याय, मुकेश शर्मा ने विधि-विधान से पूजा की। गौचारण यात्रा अग्रवन वाटरवर्क्स चौराहा, बल्केश्वर चौराहा, शांति चौक, कमला नगर, पानी की टंकी रोड, महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, मुगल रोड होकर पुनः गौशाला पहुंची। मार्ग में भक्तों की भीड़, महिलाओं द्वारा मंगल आरती, पदाधिकारियों का ग्वाल ग्वालिन भेष और गायों की घंटियों की ध्वनि सब मिलकर ऐसे प्रतीत हो रहा थ...

Manohar Samachar : हरि भक्ति में मिटे भेदभाव की दीवारें, काले खां को मिला मदन मोहन का साक्षात प्रेम

चित्र
श्रीकृष्ण लीला मंचन के पांचवें दिवस “काले खां, मदन मोहन लीला” और “फूलों की होली” ने भक्ति, प्रेम और एकता का दिया अद्भुत संदेश गुरुवार को बल्केश्वर-कमला नगर मार्ग पर निकाली जाएगी गौचारण यात्रा, ग्वाल ग्वालिन भेष में होंगे समिति के पदाधिकारी मनोहर समाचार, आगरा। वाटर वर्क्स स्थित गौशाला प्रांगण में श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण लीला मंचन के पांचवें दिन मंचित हुई “काले खां, मदन मोहन लीला एवं फूलों की होली” ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। रास बिहारी कृपा सेवा ट्रस्ट, वृंदावन के परम पूज्य स्वामी प्रदीप कृष्ण ठाकुर जी के निर्देशन में प्रस्तुत इस लीला ने यह सशक्त संदेश दिया कि ईश्वर की भक्ति में न कोई जाति है, न धर्म का बंधन; जो प्रेम से हरि को भजता है, वही उनका सच्चा अपना बन जाता है। बुधवार को आईएमए के निर्वाचित अध्यक्ष डॉ हरेंद्र गुप्ता एवं श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल द्वारा स्वरूपों की आरती की गई। लीला में भावपूर्ण दृश्य प्रस्तुत हुआ कि वृंदावन में स्थित मदन मोहन जी का मंदिर, जहां प्रतिदिन सैकड़ों भक्त दर्शन के लिए आते हैं, वहां पास ही रहने व...

Manohar Samachar : पूज्या गरिमा किशोरी जी के मुखारबिंद से हुआ मित्र सुदामा श्री कृष्ण मित्रता वात्सल्य प्रेम असीम प्रेम की कथा का वर्णन

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। रंग महल बैंकट हॉल मारुती स्टेट बोदला आगरा में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का बुधवार को समापन हुआ। भागवत कथा में चार वेद, पुराण, गीता एवं श्रीमद् भागवत महापुराण की व्याख्या, पूज्या पं गरिमा किशोरी जी  के मुखारबिंद से उपस्थित भक्तों ने श्रवण किया। विगत सात दिनों तक भगवान श्री कृष्ण के वात्सल्य प्रेम, असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा किए गए विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार, अनाचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया।  लोगों ने रातभर इस संगीतमयी भागवत कथा का आनंद उठाया। इस सात दिवसीय भागवत कथा में आसपास गांव के अलावा दूर दराज से काफी संख्या में महिला पुरूष भक्तों ने कथा का आनंद उठाया। सात दिनों तक भागवत कथा में पुरा वातावरण भक्तिमय रहा। विगत सात दिनों तक भगवान श्री कृष्ण के वात्सल्य प्रेम, असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा किए गए विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार, अनाचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया। ल...

Manohar Samachar : सेवा ही सच्ची भक्ति, श्रीकृष्ण लीला समिति के 100 वर्षों में पहली बार आयोजित हुआ विशाल रक्तदान शिविर

चित्र
-मानवता के पथ पर भक्ति की नई मिसाल, श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान मनोहर समाचार, आगरा। श्रीकृष्ण लीला समिति के 100 वर्षों के गौरवशाली इतिहास में पहली बार लीला स्थल वाटर वर्क्स स्थित गौशाला पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर ने सेवा, समर्पण और भक्ति का अद्वितीय संगम प्रस्तुत किया। भक्ति भाव से ओतप्रोत इस पहल ने दर्शाया कि जहां भक्ति है, वहीं सेवा भी ईश्वर के समीप पहुंचने का सच्चा मार्ग है। रक्तदान शिविर का शुभारंभ एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने इस नई पहल की सराहना करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण लीला केवल धर्म और संस्कृति का उत्सव नहीं, बल्कि यह मानवता का पर्व भी है। पहली बार लीला समिति ने जो रक्तदान शिविर आयोजित किया है, वह समाज में जीवनदान का संदेश देगा। समिति अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष श्रीकृष्ण लीला महोत्सव नई मिसाल कायम कर रहा है। जहां लीला का शुभारंभ पहली बार यमुना मैया के चुनरी मनोरथ से हुआ था, वहीं अब मानव सेवा की दिशा में यह विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। आगामी चरण में श्रीकृष्ण को प्रिय कदंब के पौधे रो...

Manohar Samachar : कथा में कृष्ण रुक्मणि विवाह उत्सव की रही धूम

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। रंग महल बैंकट हॉल बीधा नगर बोदला रोड आगरा पिछले छः दिनों से वृन्दावन धाम बना हुआ है। रंग महल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन मंगलवार को श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह  हुआ। भागवत कथा के व्यास पीठ पर कथावाचिका पूज्या पं गरिमा किशोरी जी ने पंचम अध्याय का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि "महारास में पांच अध्याय हैं। उनमें गाये जाने वाले पंच गीत, भागवत के पंच प्राण हैं, जो भी ठाकुरजी के इन पांच गीतों को भाव से गाता है। वह भव पार हो जाता है। उसे वृंदावन की भक्ति सहज प्राप्त हो जाती हैं।"  किशोरी जी ने कथा में भगवान का मथुरा प्रस्थान, कंस वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, उद्धव-गोपी संवाद, द्वारका की स्थापना, रुक्मणी विवाह के प्रसंग का संगीतमय भावपूर्ण पाठ किया। आस्था और विश्वास के साथ भगवत प्राप्ति आवश्यक हैं। भगवत प्राप्ति के लिए निश्चय और परिश्रम भी जरूरी हैं। भगवान श्रीकृष्ण रुक्मणी के विवाह की झांकी ने सभी को खूब आनंदित किया। कथा के दौरान भक्तिमय संगीत ने श्रोताओं को आनंद से परिपूर्ण किया।  उन्होंने कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण रुक्मणी क...

Manohar Samachar : सामूहिक विवाह समारोह में एक दूजे संग 11 जोड़े बधेंगे जीवन भर के बंधन में

चित्र
सद्भावना पार्क सेवा समिति द्वारा 2 नवम्बर को कमला नगर स्थित सद्भावना पार्क में आयोजित किया जाएगा सामूहिक विवाह समारोह, 1 नवम्बर को मेहंदी उत्सव मनोहर समाचार, आगरा। कमला नगर स्थित सद्भावना पार्क में इस वर्ष का सामूहिक विवाह समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। सद्बावना पार्क सेवा समिति के अनुसार, इस समारोह में 12 कन्याएँ डोली में विदा होंगी। विवाह की सभी रस्मों को रीति रिवाज के साथ सम्पन्न किया जाएगा। प्रातः दस बजे घुड़चड़ी और शाम 4 बजे विदाई होगी। यह जानकारी आज सद्भावना पार्क में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष मुरारीप्रसाद अग्रवाल व मीडिया प्रभारी एडवोकेट दीपक माहेश्वरी ने दी।  उन्होंने बताया कि "कार्यक्रम की शुरुआत 1 अक्टूबर को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेहंदी उत्सव से होगी। जिसमें दुल्हनों के हाथों में मेहंदी रचाई जाएगी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी जाएँगी। इसके बाद 2 अक्टूबर को मुख्य विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा।"  संयोजक विनोद गोयल व गौरव पोद्दार ने बताया कि प्रातः दस बजे कमला नगर श्रीराम चौक से घुड़चड़ी होगी। ध...

Manohar Samachar : प्रयास ने किया ‘अपना घर’ में अपनों की खुशी के लिए प्रयास

चित्र
लायंस क्लब प्रयास ने टीवी और म्यूजिक सिस्टम भेंट कर महिलाओं के जीवन में घोली संगीत की मुस्कान मनोहर समाचार, आगरा। सेवा जब दिल से होती है तो वह केवल दान नहीं, बल्कि स्नेह का संचार बन जाती है। इसी सेवा भाव का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया लायंस क्लब प्रयास ने, जब क्लब के सदस्यों ने अपना घर अन्नपूर्णा महिला आश्रम, न्यू राजा मंडी पहुंचकर वहां रह रही निराश्रित महिलाओं के बीच खुशियां बांटीं। अपनत्व के साथ सेवा शीर्षक के इस सेवा कार्यक्रम में क्लब द्वारा आश्रम की महिलाओं के मनोरंजन एवं मानसिक आनंद हेतु एलईडी और म्यूजिक सिस्टम भेंट किया गया। कार्यक्रम का वातावरण भक्ति, संवेदना और अपनत्व से ओतप्रोत रहा। मुख्य अतिथि के रूप में डीसीपी (पूर्वी) अभिषेक अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी मानसी अग्रवाल उपस्थित रहीं। डीसीपी अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि जब समाज की सेवा में प्रेम और करुणा जुड़ जाते हैं, तब वह केवल सहायता नहीं, बल्कि जीवन को नई दिशा देने का कार्य बन जाता है। लायंस प्रयास अपने हर कार्य में इस भावना को साकार कर रहा है। विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (द्वितीय) अजय भार्गव ने कहा कि सेवा की इस परंपरा को ...

Manohar Samachar : कंस कारागार में जन्मे नंदलाल, हरि अवतरित हुए अधर्म का नाश करनिहार

चित्र
श्रीकृष्ण लीला मंचन में हुआ अधर्म पर धर्म की विजय का दिव्य चित्रण, रास बिहारी कृपा सेवा ट्रस्ट वृंदावन के स्वामी प्रदीप कृष्ण ठाकुर के निर्देशन में जीवंत हुई द्वापर की झांकी मनोहर समाचार, आगरा। भक्ति, भाव और आध्यात्मिकता से परिपूर्ण वातावरण में सोमवार को श्रीकृष्ण लीला महोत्सव समिति द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण लीला में मंचित हुआ वसुदेव देवकी विवाह, आकाशवाणीएवं कारगार में श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग, जिसने श्रद्धालुओं को द्वापर युग की अद्भुत यात्रा पर पहुँचा दिया। प्रसिद्ध लीला निर्देशक स्वामी प्रदीप कृष्ण ठाकुर (रास बिहारी कृपा सेवा ट्रस्ट, वृंदावन) के दिव्य निर्देशन में प्रस्तुत इस मंचन में संवाद, संगीत और अभिनय का ऐसा संगम देखने को मिला कि दर्शक भावविभोर हो उठे। महिला शांति सेना की अध्यक्ष वत्सला प्रभाकर, शीला बहल, श्रुति सिन्हा, रीता कपूर, निधि जैन, मंजू खंडेलवाल द्वारा श्रीकृष्ण स्वरूप की आरती उतारी। मंचन का शुभारंभ कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष प्रदीप भाटी, व्यापारी नेता रवि प्रकाश अग्रवाल और डॉ. कुंदनिका शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, लीला संयोजक शेखर गोयल, पा...

Manohar Samachar : श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। वीधा नगर, बोदला रोड स्थित रंग महल बैंकट हॉल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस सोमवार को कथा व्यास पूज्य पं. गरिमा किशोरी जी ने भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा व्यास ने कहा कि भगवान को माखन प्रिय इसलिए है क्योंकि माखन भक्त के निर्मल हृदय का प्रतीक है जब हृदय से अहंकार गल जाता है, तब भगवान स्वयं उसमें विराजमान हो जाते हैं। कथा के दौरान पं. गरिमा किशोरी जी ने कालीय नाग दमन लीला का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि किस प्रकार बालक कृष्ण ने यमुना में विष फैलाने वाले कालीय नाग का अभिमान चूर कर ब्रजवासी जनों की रक्षा की। उन्होंने कहा कि भगवान का प्रत्येक कार्य जीवों के कल्याण हेतु होता है। इसके पश्चात उन्होंने गोवर्धन लीला का दिव्य वर्णन करते हुए बताया कि सात वर्ष के बालक कृष्ण ने सात कोस लंबे और चौड़े गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उंगली पर सात दिन और सात रात तक धारण कर इंद्रदेव का अभिमान भंग किया। यह प्रसंग यह सिखाता है कि मनुष्य को कभी अभिमान नहीं करना चाहिए क्योंकि अभिमान विनाश का कारण बनता है। कर्म करना ही जीव का धर्म है, ...

Manohar Samachar : कथा में चौथे दिन, श्री राम व श्री कृष्ण जन्म के प्रसंगों ने किया भाव विभोर

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। रंग महल बीधा नगर बोदला आगरा में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन कथा प्रवक्ता पं. गरिमा किशोरी जी ने वामन अवतार कथा का सार बताया। साथ ही श्री रामजन्मोत्सव, श्री रामकथा, श्री कृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन भी किया गया।  व्यासपीठ से पूज्या पं. गरिमा किशोरी  ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य के कई जन्मों के पापों का क्षय हो जाता है।  हमें भागवत कथा सुनने के साथ साथ उसकी शिक्षाओं पर भी अमल करना चाहिए। उन्होंने बताया कि वामन अवतार के रूप में भगवान विष्णु ने राजा बलि को यह शिक्षा दी कि दंभ और अंहकार से जीवन में कुछ भी हासिल नहीं होता और यह धन संपदा क्षण भंगुर होती है। इसलिए इस जीवन में परोपकार करों। उन्होंने बताया कि अहंकार, गर्व, घृणा और ईषर्या से मुक्त होने पर ही मनुष्य को ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। वामन अवतार की कथा के सार के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जन्मोत्सव व श्रीरामकथा का वर्णन करते हुए गरिमा किशोरी जी ने कहा कि श्री राम जी त्याग, आदर्श व कर्तव्यनिष्ठ थे। वे नम्र ,सरल व महान व्यक्तित्व के धनी थे।उनका जीवन से हमें हमेशा आदर्शों प...

Manohar Samachar : कंस का अट्टहास, लाल आंखें और गर्जन से कांपा मथुरा नगरी का दृश्य

चित्र
श्रीकृष्ण लीला महोत्सव में “कंस की दुहाई सवारी” ने दिखाया अधर्म की पराकाष्ठा और धर्म की अनिवार्य विजय मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने किया शुभारंभ, भव्य झांकियों में जीवंत हुए द्वापर युग के प्रसंग, जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा आगरा मनोहर समाचार, आगरा। लाल आंखों में दहकती क्रूरता, चेहरे पर अहंकार की रेखाएँ और अधर्म की गर्जना, जब “कंस” का अट्टहास हवा में गूंजा तो श्रद्धालुओं की रूह कांप उठी। 102 वर्षों से आस्था की परंपरा को जीवित रखने वाला श्रीकृष्ण लीला महोत्सव रविवार को अपने चरम भक्ति स्वरूप में तब्दील हो गया जब ऐतिहासिक “कंस की दुहाई सवारी” गौशाला प्रांगण, बल्केश्वर रोड से नगर भ्रमण पर निकली। इस भव्य आयोजन में द्वापर युग के दारुण क्षणों को सजीव झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिसने भक्तों को अत्याचार के उस दौर और धर्म की विजय की अनिवार्यता का साक्षी बना दिया। मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि "कंस की दुहाई सवारी हमें यह संदेश देती है कि अन्याय, अत्याचार और घमंड कितना भी प्रबल क्यों न हो, अंततः सत्य और...

Manohar Samachar : सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का संकल्प, “सनातन रक्षा ट्रस्ट” का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न

चित्र
सनातन रक्षा ट्रस्ट(रजि.) के दीपावली मिलन में सनातन धर्म की गूंज से माहौल हुआ सनातनी सनातन धर्म की रक्षा हेतु लोगों को संगठित करने के लिए बने 23 मिलन,100 मिलन गठित करने का है लक्ष्य  मनोहर समाचार, आगरा। आत्मा की अजस्ता और अमरता को ध्यान में रखते हुए तथा समाज की व्यवहारिकता को स्वीकारते हुए, अब समय है कि सनातनी बंधु एक सूत्र में बंधें। यही सनातन रक्षा ट्रस्ट का ध्येय और दिशा है। इसी विचार पर संकल्पबद्ध होते हुए शाहगंज स्थित सनातन रक्षा ट्रस्ट (रजि.) के कार्यालय पर स्नेह दीपावली मिलन समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मंगलाचरण के साथ हुआ। मंत्रोच्चारण और वैदिक ध्वनियों के बीच प्रज्वलित हुए दीप ने आयोजन को पवित्रता और एकता का संदेश दिया। भारत माता और प्रभु श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण डॉ हरिशंकर, भवेंद्र, डॉ अनुराग, रविंद्र द्वारा किया गया । अतिथियों का स्वागत रामसिया विकास, मनोज सबनानी, मदनलाल, अनुपम ने किया।  कार्यक्रम में सनातन रोजगार केंद्र के कारीगर भी मिलन में उपस्थित रहे। ओजस्वी कवि मोहित सक्सेना ने अपने कविता पाठ से पूरे माहौल राष्ट्रप्रेम से भर दिया। उन्होंने कविता के ...

Manohar Samachar : निस्काम भाव से प्रभु का स्मरण ही सच्ची भक्ति है : पं. गरिमा किशोरी जी

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। रंग महल बैंकट हॉल, बोदला आगरा में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, कथा व्यास पं. गरिमा किशोरी जी ने भक्तों को भावविभोर करते हुए कहा कि मनुष्य जीवन का वास्तविक उद्देश्य तभी पूर्ण होता है जब वह निस्काम भाव से प्रभु का स्मरण करे। उन्होंने कहा कि मृत्यु निश्चित होते हुए भी मनुष्य उसे स्वीकार नहीं करता, यही मोह माया का जाल है, प्रभु का स्मरण और उनके प्रति निष्काम कर्म ही जन्म-मरण से मुक्ति का मार्ग है। कथा व्यास जी ने बताया कि जब भगवान अवतार लेते हैं तो वे माया सहित आते हैं, परंतु माया को शाश्वत मान लेना अज्ञानता है, शरीर नश्वर है, इसलिए कर्म ऐसा होना चाहिए जो भक्ति से प्रेरित और निस्वार्थ हो। इस अवसर पर ब्रज के सुप्रसिद्ध रसिक भजन गायक बलवीर सिंह बल्लो जी ने अपनी मधुर वाणी में ऐसे भजन प्रस्तुत किए कि पूरा हॉल वृंदावन धाम की भांति गूंज उठा। उपस्थित भक्तगण झूम उठे और वातावरण हरि नाम से पवित्र हो गया। कार्यक्रम में परीक्षित नानकराम मनवानी, गंगा देवी, समाजसेवी रामगोपाल शर्मा, श्याम भोजवानी,जगदीश बत्रा...

Manohar Samachar : जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा आगरा, मुकुट पूजन और गणेश जी की सवारी से हुआ श्रीकृष्ण लीला महोत्सव का शुभारंभ

चित्र
बैंड-बाजों की अगुवाई में निकली भव्य सवारी, भक्तों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, 102 वर्ष पुरानी परंपरा में उमड़ा आस्था का सागर, 26 अक्टूबर को निकलेगी “कंस की दुहाई” सवारी मनोहर समाचार, आगरा। भक्ति, परंपरा और सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत संगम बना आगरा का ऐतिहासिक श्रीकृष्ण लीला महोत्सव, जो इस वर्ष अपने 102वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। शनिवार को महोत्सव का शुभारंभ गौशाला प्रांगण स्थित हनुमान जी मंदिर में मुकुट पूजन और श्री गणेश जी की सवारी के साथ हुआ। मुकुट पूजन विधि-विधानपूर्वक विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, लीला समिति के संरक्षक डॉ. विजय किशोर बंसल, गौशाला समिति के महामंत्री सुनील सिंघल, नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के अध्यक्ष संजय गोयल, अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, लीला संयोजक शेखर गोयल, पार्षद मुरारी लाल गोयल, गिर्राज बंसल, सुमन गोयल द्वारा किया गया। पूजन के उपरांत श्री गणेश जी की सवारी का नगर भ्रमण गौशाला प्रांगण बल्केश्वर रोड से आरंभ हुआ। सवारी की अगुवाई बैंड-बाजों ने की, जिनके साथ जय श्रीकृष्ण के उद्घोषों से पूरा मार्ग भक्तिमय वातावरण में डूब गया। शोभायात्रा का मार्ग रहा जीवनी मंडी,...

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

चित्र
श्री गिरिराज जी सेवक मण्डल परिवार, आगरा द्वारा दिव्या रिजॉर्ट शास्त्रीपुरम में अन्नकूट महोत्सव एवं खाटू श्याम संध्या का भव्य आयोजन मनोहर समाचार, आगरा। जय गिरिराज महाराज की... जय खाटू श्याम की... इन पावन जयघोषों से शुक्रवार की संध्या को दिव्या रिजॉर्ट, शास्त्रीपुरम का आकाश गुंजायमान हो उठा। दीपों की रौशनी, पुष्पों की सुगंध और भक्ति संगीत के स्वर मिलकर ऐसा दृश्य निर्मित कर रहे थे मानो स्वयं ब्रजधाम उतर आया हो। अवसर था श्री गिरिराज जी सेवक मण्डल परिवार, आगरा द्वारा आयोजित वार्षिक अन्नकूट महोत्सव एवं खाटू श्याम भजन संध्या का, जिसमें भक्ति, प्रेम और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गिरिराज जी सेवक मण्डल के चरण सेवक अजय गोयल, मनोज कुमार गर्ग, श्याम सुंदर माहेश्वरी, पवन कुमार अग्रवाल, मनीष गोयल और नीरज कुमार अग्रवाल द्वारा भगवान श्री गोवर्धन महाराज की आरती कर किया गया। आरती के समय पूरे परिसर में “जय गिरिराज धरण” के जयघोष गूंज उठे और वातावरण भक्ति रस से परिपूर्ण हो गया। इसके पश्चात् खाटू श्याम भजन संध्या का शुभारंभ हुआ। खाटू श्याम बाबा के दरबार की ज्योति प्रज्वलन म...