Manohar Samachar : श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर भावपूर्ण कथा का आयोजन
मनोहर समाचार, आगरा। विधा नगर, बोदला रोड स्थित रंग महल बैंकट हॉल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर आज वातावरण भक्तिमय और भावविभोर बना रहा, कथा वाचन श्री वृंदावन धाम से पधारी पंडित गरिमा किशोरी जी के मुखारविंद से हुआ।
आज की कथा में शुकदेव जन्म, परीक्षित श्राप एवं अन्य पवित्र प्रसंगों का अत्यंत सुंदर वर्णन किया गया, उपस्थित भक्तगणों ने कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्य माना, कथा पांडाल में भक्ति, संगीत और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला, संगीतकार बलवीर सिंह बल्लो ने मधुर मधुर भजन सुनाकर सबको आनंदित किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और “हरे कृष्णा, हरे राम” के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।
कथा में मुख्य रूप से नानक राम मानवानी, गंगा देवी श्याम भोजवानी, चांदनी भोजवानी, महादेव हिरवानी,सुनील मानवानी, अशोक ग्रोवर, लालचंद मोटवानी, राजा सुखनानी, लता देवी,विजय आसवानी, कपिल लालवानी, ललित, लखन,भारती, चेतना, पलक, कोमल, महक, हिताक्षी, राधिका,कशिश,अल्का,कपिल लालवानी, मनोज तीर्थंनी, जीवतराम आदि मौजूद रहे।


जय हो
जवाब देंहटाएं