Manohar Samachar : अग्रवाल संगठन कमला नगर का भव्य अन्नकूट महोत्सव एवं प्रसाद वितरण आयोजन
मनोहर समाचार, आगरा। अग्रवाल संगठन कमला नगर, आगरा द्वारा महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, कमला नगर, आगरा पर अन्नकूट महोत्सव एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। अध्यक्ष रवीन्द्र अग्रवाल द्वारा बताया गया कि "उपदेहल से 21 फुट की निर्मित विशाल एवं भव्य गोर्वधन महाराज एवं बिहारी जी की झांकी सजायी गई, जहां श्रद्धालु भगवान के दर्शन, पूजा और प्रसाद पाने के लिए उत्साहित दिखाई दिए।
सर्वप्रथम संगठन के पदाधिकारियों ने गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना की। तत्पष्चात गोर्वधन महाराज जी को दूध चढाया गया। भक्तों द्वारा गोर्वधन महाराज के जयघोषों के साथ-साथ सामूहिक परिक्रमा लगाई गई, जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। अद्भुत सजावट ने पूरे परिसर को मनमोहक रूप दे दिया। भक्तों ने गिरिराज पर्वत की परिक्रमा करते हुए ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ का जप किया और भगवान श्रीकृष्ण से सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। अन्नकूट महोत्सव में लगभग 2900 भक्तों को प्रसाद कार्यक्रम के मार्गदर्शक श्रीराम अग्रवाल एवं संयोजक अनिल अग्रवाल के संयोजकत्व में वितरित किया गया और सभी ने उत्सव का आनंद भक्ति भाव से लिया। संचालन संरक्षक पीयूष अग्रवाल ने किया।
आज का उत्सव इसी भावना के साथ मनाया गया, जहां भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक ऊर्जा से पूरा वातावरण कृष्णमय बना रहा। संगीत प्रस्तुतियां गायिका ललिता कर्मचन्दगाँधी ने दी तथा गायिका का स्वागत मंजू मंगल ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल, उत्तर प्रदेश लघु उधोग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग, अतिथि गिर्राज बंसल, पार्षद पूजा बंसल, उमेश कंसल, निवर्तमान पार्षद अमित ग्वाला ने अपनी गरिमामयी उपस्थित दर्ज की।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से संगठन से स्थायी विशिष्ट सदस्यगण सीताराम अग्रवाल, राकेश मंगल, सुनील विकल, अनिल कुमार अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, संरक्षक मंडल से किशन गोयल, अशोक कुमार गर्ग, एस एस अग्रवाल, पदाधिकारी प्रवीण मित्तल, रैलेश अग्रवाल, महावीर प्रसाद अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, पवन अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, रवि अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, जितेंद्र गोयल, पवन बाबा, विष्णु गोयल, ओम प्रकाश अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, डॉ० राम स्वरूप मंगल, ब्रज किशोर अग्रवाल, केशव सिंघल, रुप किशोर अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।



जय हो
जवाब देंहटाएं