संदेश

जून, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

AGRA : वर्तमान को सम्भालें तो संवर जाएगा भविष्य

चित्र
- अग्रवाल युवा संगठन ने अग्रवाल समाज के 125 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित  -नवनिर्वाचित आईपीएस राजीव अग्रवाल का भी हुआ सम्मान आगरा। आप वर्तमान को सम्भालें। भविष्य खुद ब खुद संवर जाएगा। आज की युवा पीढ़ी ही देश और समाज का भविष्य है। कुछ से ही वक्तव्य के साथ मुख्य अतिथि सुरेश चंद गर्ग, आगरा सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल, भगवान दास बंसल, डॉ. अमित अग्रवाल व संजय सिंघल ने मेधावी विद्यार्तियों के सम्मान समारोह का शुभारम्भ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में अग्रवाल युवा संगठन द्वारा अग्रवाल समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट सहिक विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 125 विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मेधावी विद्यार्थियों को विनोद अग्रवाल संस्थापक, विनय अग्रवाल मुख्य संरक्षक अखिल बंसल संरक्षक सहित मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।  नवनिर्वाचित आईपीएस राजीव अग्रवाल ने युवाओं ...

कमाल की बात! संविधान अभी भी खतरे में है?

चित्र
18वीं लोकसभा चुनाव 2024 इतिहास का सबसे चर्चित, झूठे प्रोपगेण्डा से ओतप्रोत रहा। जिसमें मतदाता बुरी तरह फंसकर स्वविवेकहीनता का शिकार रहा और नतीजा मतदाता के साथ देश का भविष्य भी प्रभावित होने की कगार पर जा पहॅुचा। 2024 के लोकसभा चुनाव में मानवता, इंसानियत, शिष्टाचार, देशभक्ति, संस्कृति, संस्कार, धार्मिकता, एकता, अखण्डता, भाईचारा, सामाजिक गरिमा और न जाने क्या कुछ ताक पर रख प्रचार किया गया। मतदाओं को लुभाने के लिए झूठे वादे, गलत धारणा, भय का वातावरण और खतरे का आभास जैसे वातावरण की चेतावनी देकर लोगों का हकीकत से ध्यान भटकाया गया।  2024 की लोकसभा के चुनाव के मात्र दो ही मुद्दे थे, पहला सत्तारूढ़ सत्ता के द्वारा विकास का, तो दूसरी ओर विपक्ष द्वारा संविधान खतरे और महिलाओं को लालचन खाते में पैसे भेजने का। इन परिस्थितियों में भारत के मतदाताओं का एक वर्ग इस झांसे में फंसा और उसने संविधान खतरे में है के अनिभिज्ञ खतरे के साथ पैसे के लालच में खुद के विवेक का स्थान नहीं दिया। इसे कढ़वा सच है, अब इसे मतदाता भी समझ चुका है और विपक्ष भी। लेकिन कहावत है कि अब पछताए का होत है, जब चिड़िया चुग गई खेत।’’ ल...

AGRA : मेट्रो स्टेशनों पर आगरा के कवियों, शायरों, संस्कृति से संबंधित साहित्य व स्मृति चिन्ह हों प्रदर्शित

चित्र
आगरा। पर्यटकों के लिये अतिरिक्त आकर्षण बढ़ाने की कोशिशों के उपयुक्त  ‘ताजमहल से इतर आगरा’ (Agra beyond the Taj) के आकर्षणों के प्रचार प्रसार नीति  के अनुकूल आगरा के मेट्रो स्टेशनों पर आगरा के कवियों, शायरों, संस्कृति आदि से संबंधित साहित्य एवं स्मृति चिन्हों की सहज उपलब्धता  के लिए सोविनियर शापें /कियोस्क खोले जाने का अनुरोध किया गया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव उ प्र पर्यटन विभाग एवं उप्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन को 29-04-2924  को अमृत विद्या एजुकेशन फार इम्मोर्टालिटी सोसायटी ने एक पत्र लिखे हैं।  आगरा पर्यटन प्रधान महानगर है, जैसा कि सर्वविदित है कि महानगर निवासियों में से बड़ी संख्या में इसी पर पर जीवन चर्या निर्भर है। अधिक से अधिक संख्या में पर्यटक आयें और उनके आने के कारणों में मुगलकालीन इमारतों को देखने के अलावा नये आकर्षण शामिल हों। इसके लिए सरकारी विभाग,नागरिक संगठन, पर्यटन व्यवसायी पर्यटन भी प्रयासरत रहते हैं। उनके द्वारा इसके लिए ‘ताजमहल से इतर आगरा’ (Agra beyond the Taj) अभियान के रूप में प्रचारित अभियान भी अपने अपने...

AGRA : स्वच्छ भारत मिशन की मिशाल बना प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल

चित्र
आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल अपनी शिक्षा, गतिविधियों एवं हरित वातावरण के लिए तो नगर में प्रख्यात है, इसके साथ ही अभी हाल ही में *स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के लिए नगर निगम द्वारा विद्यालय को इसकी  स्वच्छता हेतु स्वच्छ शिक्षालय* के रूप में चयनित किया गया है। विद्यालय द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण के समस्त मानदंडों को पूरा करने के कारण *यह सम्मान नगरायुक्त श्री अंकित खंडेलवाल (आई.ए.एस.), नगर निगम, आगरा के द्वारा* प्रदान किया गया है। विद्यालय में छात्र व छात्राओं के लिए अलग व स्वच्छ शौचालय, कूड़ा-मुक्त परिसर, प्रत्येक कक्षा में कूड़ेदान की व्यवस्था, परिसर के भीतर जैविक अपशिष्ट का कार्यान्वयन आदि की उचित व्यवस्था है। इस संबंध में विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने नगर निगम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी विद्यालय के भीतर और आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के प्रति अपने समर्पण और प्रतिबद्धता को बरकरार रखने का प्रयास करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अप्सा का अध्यक्ष होने के नाते वह इसी तरह से नगर के अन्य विद्यालयों को भी स्वच्छता अपनाने व स्वच्छ शिक्षालय की श्...

AGRA : पारंपरिक उद्योग व्यापार में घरेलू महिलाओं को जागरूक करेगा चैंबर

चित्र
–पारंपरिक उद्योग व्यापार में कैसे भाग लें घरेलु महिलाएं  चैम्बर चलाएगा जागरूकता अभियान -महिला उद्यमियों द्वारा संचालित एमएसएमई इकाइयों के लिए सरकार की लाभकारियों योजनाओं के किये जायेंगे कार्यक्रम सामाजिक उत्थान हेतु मलिन बस्तियों की महिलाओं को स्वच्छता के लिए किया जाएगा जागरूक आगरा।  चैम्बर भवन में चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में महिला उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन महिला उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ की चेयरपर्सन डाॅ. रीता अग्रवाल द्वारा किया गया। संयुक्त चेयरपर्सन आषी अग्रवाल एवं कोचेयरपर्सन निधि अग्रवाल द्वारा महिला उद्यमिता के विकास एवं महिला उत्थान हेतु विभिन्न विचार एवं योजनाएं बताई गई।  बैठक में चर्चा हुयी कि महिला उद्यमियों के लिए प्रेरक कार्यक्रम चलाये जायेंगे और महिला उद्यमियों को वर्तमान में आ  रही परेशानियों के निराकरण हेतु विशेषज्ञों द्वारा हल कराया जायेगा। जो महिलाएं प्रत्यक्ष  रूप से उद्योग व्यापार से नहीं जुडी है वे घर में रहकर किस प्रकार उद्योग में सहयोग कर सकती हैं इस पर विशेषज्ञों के साथ कार्यक्रम किये...

AGRA : मैं फिर गुनगुनाउंगी देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

चित्र
- घुंघरुओं की झनक और कदमों की थिरकन से बयां किया कालिंदी का दर्द,… −नृत्य ज्योति कथक केंद्र ने आयोजित किया 15 वां कथक उत्सव “मैं फिर गुनगुनाउंगी” −सूरसदन प्रेक्षागृह में गूंजा यमुना संरक्षण का संदेश, यमुनाष्टक पर 30 बच्चों संग महिलाओं ने दी प्रस्तुति −एसिड अटैक पीड़िताएं थीं मुख्य अतिथि, शिव स्तुति से हुआ कथक उत्सव का आरंभ आगरा। नमामि यमुनामहं सकल सिद्धि हेतुं मुदा, मुरारि पद पंकज स्फुरदमन्द रेणुत्कटाम…विड़बना है जिन यमुना मैय्या की आराधना में यमुनाष्टक हम पाठ करते हैं, पूजन नमन करते वो ही यमुना मैय्या व्यथित हैं अपने कलुषित होते स्वरूप पर। मां कालिंदी की पीड़ा का मंचन यमुनाष्टक पाठ पर नृत्य नाटिका के माध्यम से जब 30 बच्चों और 8 महिलाओं ने घुंघरुओं की थिरकन के साथ प्रस्तुत किया तो दर्शक अपलक स्तब्ध और निःशब्द रह गए। बस गूंज उठी करतल ध्वनि की अनवरत। सूरसदन प्रेक्षागृह साक्षी बना अविस्मरणीय प्रस्तुतियों का। नृत्य ज्योति केंद्र द्वारा रिवर कनेक्ट कैंपेन एवं छांव फाउंडेशन के सहयोग से 15 वें कथक उत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसिड अटैक सर्वाइवर गीता, मानिनी, नगमा, रुक...

AGRA : समाज के सुरक्षा कवच पुलिसकर्मियों का माथुर वैश्य समाज ने किया सम्मान

चित्र
− माथुर वैश्य मंडलीय परिषद ने 50 से अधिक पुलिस दल काे उनकी सेवाओं के लिए किया सम्मानित   − विगत मई माह में दो लोगों की हत्या का दंश झेला था समाज ने, पुलिस ने चंद दिनों में किया खुलासा  आगरा। समाज के लोग यदि चैन की नींद सो पाते हैं तो समाज के प्रहरी खाकीवर्दी धारी पुलिस वालों की वजह से ही ये संभव हो पाता है। अपराध होने के चंद दिनों के भीतर अपराधी को गिरफ्त में लेने वाले 50 से अधिक पुलिसकर्मियों का सम्मान कर माथुर वैश्य मंडलीय परिषद ने आभार व्यक्त किया।  संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में माथुर वैश्य मंडलीय परिषद, आगरा मंडल द्वारा आभार सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष अशाेक गुप्ता ने बताया कि "विगत मई माह में समाज ने दो लोगों के हत्याकांड का दंश झेला था, जिसमें एक महिला एवं एक पुरुष की हत्या का अपराध शामिल था। दोनों मामलों में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर माथुर वैश्य मंडलीय परिषद ने पुलिस के आला अफसरों से भेंट की थी। मामले का चंद दिनों के भीतर पुलिस ने खुलासा कर दिया और पीड़ित परिवार को राहत दी। इस पुनीत कार्य के लिए पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौ...

आगरा की कम्पनी के 10 किलो चांदी के नकली प्रोडक्ट बरामद

चित्र
 -जैन पायल के अब तक दिल्ली, मेरठ व जयपुर में छापेमारी के दौरान लगभग 150 किलो नकली प्रोडक्ट (एन जैन, जैन ए व जोन के नाम से) किए जा चुकें हैं बरामद -कुछ ही दिन में होगी कड़ी कार्रवाई, चांदी के व्यापार में सेंध लगा रहे नकली प्रोडक्ट, जैन पायल ने प्रेस वार्ता में नकली प्रोडक्ट बनाने वाले शहरों के नामों का किया खुलासा, एकजुट होकर काम करें व्यापारी आगरा। 19 जून 2024 को जयपुर के प्रतिष्ठानों से बरामद 10 किलो जैन पायल के नकली प्रोडक्ट (एन जैन, जैन ए व जोन के नाम से) बरामद होने के साथ अब तक लगभग 150 किलो नकली प्रोडक्ट को पकड़ा जा चुका है। मई 2023 को मेरठ में 100 किलो व 3 फरवरी 2024 को दिल्ली के प्रतिष्ठानों से 45 किलो चांदी के नकली प्रोडक्ट बरामद किए थे। जांच के दौरान प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी नकली प्रोडक्ट आगरा के सर्रापा बाजार में ही तैयार किए जा रहे हैं। यानि दवाओं के साथ अब चांदी के नगली प्रोडक्ट की मंडी भी बनता जा रहा है आगरा। सिससे नामी गिरानी कम्पनियों की साख पर सेंध लग रही है और ग्राहकों का भी नुकसान हो रहा है। जैन पायल द्वारा चोखो जीमण में प्रेस वार्ता आयोजित कर मैनेजर प्रिंस ...

AGRA : बिप्र चिंतन शिविर ने एक नई परम्परा शुरू कर दिखाई एकता

चित्र
 -विप्र वंश कीजै प्रभुताई, अभय होई जो तुम्हें डराई -आक्रमणकारियों से लेकर आधुनिक युग तक हमेशा निशाने पर रहा विप्र -सूरसदन में आयोजित किया गया विप्र चिन्त शिविर, प्रदेश के लगभग एक हजार प्रतिनिधियों ने लिया भाग  -रेणुका धाम को पर्यटक स्थल घोषित करने की मांग आगरा। सिर्फ कथावाचक या शिक्षक नहीं समाज का मार्गदर्शन करने वाला होता है विप्र। एक विप्र या शिक्षक गलती करे तो उसे पीढ़िया भोगती हैं। कोई जाति या कुल नहीं बल्कि व्यक्ति के विचार और संस्कार उसे ऊंचा बनाते हैं। इसीलिए तो श्रीराम ने परशुराम से कहा था, विप्र वंश कीजै प्रभुताई, अभय होई जो तुम्हें डराई (ब्राह्मणवंश की ऐसी ही महिमा है कि जो आपसे डरता है, वह सबसे निर्भय हो जाता है। या जो भयरहित है वह भी आपसे डरता है। विप्र यानि ब्राह्मण समाज के आदिकाल से समाज के लिए किए जा रहे योगदान, त्याग, ग्रंथों की रचना, विप्र समाज में पैदा हुई कुरीतियां और हमेशा हाशिए पर रहने की पीड़ा के चिन्तन के साथ अब नए विचारों, उत्साह और ऊर्जा के साथ कुरीतियों को त्यागकर आगे बढ़ने का संकल्प। कुछ ऐसे ही विचारों के साथ सूरसदन में सम्पन्न हुआ विप्र चिन्तन शिवि...