आगरा के विकास पर विजय शिवहरे चैम्बर के मुद्दों को उठाएंगे लखनऊ और दिल्ली में

 -बैराज का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा इसी वर्ष  

-वर्ष 2027 तक होगा कार्य पूर्ण

-हवाई अड्डे की चार दीवारी का कार्य हो चुका है पूर्ण, इसके पूर्ण निर्माण को शीघ्र प्रारम्भ हेतु करेंगे पहल

-आगरा में आईटी सिटी खोलने के लिए करेंगे प्रयास

-सभी विधायकों व सांसदों की एक साथ करायेंगे बैठक

आगरा। न्यू मार्केट जीवनी मंडी स्थित चैम्बर भवन में माननीय विधायक विजय शिवहरे के साथ एक बैठक आयोजित की गई। आगरा के विकास पर एक प्रतिवेदन चैम्बर द्वारा प्रेषित किया गया। अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि "आगरा के विकास के सभी विषयों पर प्रयास करने के लिए विधायक विजय शिवहरे जी द्वारा सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि चैम्बर द्वारा उठाये जा रहे विषयों को उनके द्वारा लखनऊ व दिल्ली में उठाया जायेगा। चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल के साथ संबंधित मंत्रियों की बैठक भी कराई जाएँगी। बैराज निर्माण का कार्य इसी वर्ष प्रारम्भ होगा तथा 2027 से पहले यह बनकर तैयार हो जायेगा।" 

सिविल एन्क्लेव के निर्माण के बारे में बताया कि "इसकी चार दीवारी बन चुकी है और निर्माण कार्य के लिए केन्द्र सरकार पर पहल की जा रही है। आशा है कि हवाई अड्डे का निर्माण कार्य भी इसी वर्ष प्रारम्भ हो जायेगा। आगरा में प्रस्तावित ग्रेटर आगरा में आईटी सिटी की योजना लाने के लिए प्रयास किये जायेंगे। क्योंकि यह गैर प्रदूषणकारी उद्योग होने के तथा आई टी सिटी नॉएडा, एनसीआर के निकट होने के कारण आगरा के लिए अति  उपयुक्त है। आईटी सिटी से काफी रोजगार सृजन होंगे जिससे शहर का प्रतिभा पलायन रुकेगा। आगरा के चहुंमुखी विकास हेतु और आवाज को मजबूत करने के लिए सभी विधायकों एवं सांसदों की एक मंच पर एक साथ बैठक आयोजित करेंगे।"


 बैठक में अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंघल, मनीष अग्रवाल, सदस्यों में सतीश अग्रवाल, विजय सामा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया