AGRA : पार्कों एवं आवासीय सोसायटी में चैम्बर करायेगा वृक्षारोपण

-इसी कड़ी में ड्रीम वैली  रेजिडेंशियल  वेलफेयर सोसायटी दयालबाग में किया गया शुभारम्भ

-अपार्टमेंट के निवासियों को वृक्षारोपण हेतु किया प्रेरित

-अपार्टमेंटों के निवासियों ने खुले स्थानों पर वृक्षारोपण करने व देखभाल की ली जिम्मेदारी

-चैम्बर के इस प्रयास को सराहा गया

-अगले चरण में वृक्षारोपण के लिए सोसायटी व पार्क का चैम्बर शीघ्र करेगा चयन

आगरा। चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सघन वृक्षारोपण का कार्यक्रम आवासीय अपार्टमेंटों में प्रारम्भ किया गया। इसकी शुरुआत प्रथम चरण में 100 फुटा रोड दयालबाग रोड स्थित ड्रीम वैली रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसायटी से किया गया।

चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि "चैम्बर पार्कों एवं आवासीय सोसायटी में वृक्षारोपण का कार्य प्रारम्भ करेगा। चैम्बर के इस प्रयास को अपार्टमेंट के निवासियों ने बहुत ही सराहा और खुले स्थान पर वृक्षारोपण करने तथा उसकी देखभाल की जिम्मेदारी ली। चैम्बर द्वारा इस प्रयास को जारी रखा जायेगा और शीघ्र ही अगले चरण में वृक्षारोपण हेतु सोसायटी का चयन किया जायेगा।"

वृक्षारोपण के इस अवसर पर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, ड्रीम वैली रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसायटी के सुरेशचन्द, प्रेम माहेश्वरी, मुकेश गुप्ता, नितिन दीक्षित, दीपक अग्रवाल, राजीव सिंघल, अनुराधा गुप्ता, दीपा खुराना आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया