संदेश

अगस्त, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Manohar Samachar : राधाष्टमी पर कमलपुष्प में विराजी वृषभान दुलारी, गोटापट्टी की राजस्थानी पोशाक में सजे गिरधर

चित्र
-27 पुष्प व 27 नदियों के जल से किया राधारानी का अभिषेक श्रीजगन्नाथ मंदिर में गूंजे राधारानी के जयकारे  -फूलों से सजे राधारानी का डोले ने किया क्षेत्र का भ्रमण मनोहर समाचार, आगरा। आज केले, आम, अशोक और पीपल के पत्तों व गुलाब, गेंदा, रजनीगंधा के देसी फूलों से सजा  श्रीजगन्नाथ जी का मंदिर राधारानी के जयकारों से गुंजायमान था। हर तरफ श्रीराधा की महिमा गूंज रही थी। 27 दिन के मूलों में जन्मी राधारानी का अभिषेक 27 नदियों के जल कलश व 27 पुष्पों से कर मूल उतारे गए। कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में आयोजित राधाष्टमी महामहोत्सव के अवसर पर गोटापट्टी की राजस्थानी पोशाक से श्रंगारित राधारानी की अलौकिक छवि भक्तों ने निहारा को आंखों से अविरल गंगा और श्रीराधे के जयकारे गूंजे तो हर तरफ भक्तिभाव की गंगा बहने लगी।  प्रातः राधारानी की कथा में वृन्दावन इस्कॉन मंदिर के प्रबोधानन्द महाराज व आगरा इस्कॉन के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप ने भक्तों को बताया कि "रावल गांव में एक कमल के पुष्प पर प्रकट हुई राधारानी जन्मांध थीं। जिन्हें पहली बार श्रीकृष्ण के दर्शन के साथ दृष्टि प्राप्त हुई।" राधारानी के लिए ...

Manohar Samachar : मंडल के 20 शिक्षकों को मिलेगा शिक्षक रत्न सम्मान

चित्र
-आप्टा की दस सदस्यीय टीम करेगी चयन, नामांकन शुरू मनोहर समाचार, आगरा। आगरा प्रोग्रेसिव टीचर्स एसोसिएशन (APTA) की ओर से शिक्षक दिवस के उपलक्ष में शिक्षकों को समर्पित शिक्षक रत्न 2025 सम्मान समारोह का आयोजन होने जा रहा है। मदिया कटरा स्थित एक शिक्षण संस्थान पर हुई बैठक में कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने किया। कार्यक्रम संयोजक व संस्थापक डॉ. सुनील उपाध्याय ने बताया कि "निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षकों को शिक्षक रत्न से सम्मानित किया जायेगा। इस बार आगरा मण्डल के 20 शिक्षकों को हमारी दस सदस्यीय टीम द्वारा उनके पिछले परिश्रम और बच्चो के प्रति व्यवहार को प्राथमिकता देते हुए चयन किया जायेगा।" अध्यक्ष डॉ. मोहित दीक्षित ने बताया कि "चुने हुए शिक्षकों को 7 सितम्बर को कैलाशपुरी स्थित भावना क्लार्क इन होटल में शिक्षक रत्न 2025 से सम्मानित किया जायेगा। आप्टा के कार्यालय पर नामांकन 1 सितम्बर से शुरू होंगे और 5 सितम्बर तक अंतिम नामांकन किये जायेंगे।" इस अवसर पर डॉ सुनील उपाध्याय, डॉ मोहित दीक्षित, मुकेश मिरचंदानी, राजकुमार गुप्त...

Manohar Samachar : प्रभु राम के काम में हाथ बँटाएंगे शहर के जाने-माने चिकित्सक

चित्र
-जनकपुरी कार्यालय पहुँचकर शहर के जाने-माने चिकित्सकों ने उतारी प्रभु राम की आरती, लगाए जयकारे मनोहर समाचार, आगरा। इस वर्ष कमला नगर क्षेत्र में आयोजित किए जा रहे जनकपुरी महोत्सव में विभिन्न वर्गों का उत्साह और सहयोग देखने को मिल रहा है। अब इस क्रम में शहर के जाने-माने चिकित्सक भी आगे आए हैं।  जाने-माने चिकित्सकों ने कमला नगर स्थित जनकपुरी कार्यालय पहुँच कर प्रभु राम की आरती उतारी। जयकारे लगाए। कहा कि "प्रभु राम के काम में हम भी पीछे नहीं रहेंगे। हम भी तन मन धन से पूरा सहयोग करेंगे।" इस दौरान डॉ. अरविंद जैन, डॉ. शुभम जैन, डॉ. तुषार मित्तल, डॉ. सुनील अग्रवाल, डॉ. रमेश तनेजा और डॉ. अर्पित अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।  चिकित्सकों का स्वागत श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर), महामंत्री पार्षद प्रदीप अग्रवाल और संयोजक पार्षद पंकज अग्रवाल ने किया। अनिल अग्रवाल बैंक, हरीश शर्मा गुड्डू, गौरव चौहान, संजय उपाध्याय और गौरव परमार भी मौजूद रहे।

Manohar Samachar : राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रिल्यूड में हुआ क्रिकेट मैच व मिनी ओलंपिक का आयोजन

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। हॉकी के जादूगर- मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में छात्र बनाम शिक्षक क्रिकेट मैच का आयोजन बड़े उत्साह से किया गया, जिसका शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, प्रधानाचार्य अरविंद श्रीवास्तव एवं शैक्षणिक प्रमुख डॉ. रश्मि गांधी द्वारा मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।  आयोजन में छात्रा गीत अग्रवाल और कुमार सुहावन द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के विषय में जानकारी प्रदान की गई। मैच में कक्षा छः से बारह तक के छात्रों एवं शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।  छात्रों की टीम विजेता रही, जिनमें अर्श, आरव, आर्यन जैन, आर्यन गौतम, देवेंद्र प्रताप, प्रतीक, आरुष, अंशराज, अक्षत, सार्थक, अजितेश, गौरव, सक्षम, शिद्दत, व आरुष गुप्ता को पुरस्कार स्वरूप ट्राॅफी प्रदान की गई एवं आरुष बघेल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस अवसर पर कक्षा छः से आठ के लिए बैगलैस डे का भी आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत मिनी ओलंपिक में छात्रों ने विभिन्न प्रकार की रेस, रस्साकसी व म्यूज़िकल चेयर में अत्यंत ऊर्...

Manohar Samachar : मिथिला नगरी बनाए जाने पर कमला नगर व्यापारियों उत्साह और आनंद

चित्र
-जनकपुरी महोत्सव को भव्य और सफल बनाने के उद्देश्य से श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के साथ कमला नगर व्यापार संगठन ने की महत्वपूर्ण बैठक -प्रभु राम की उतारी भव्य आरती, माता जानकी और प्रभु राम के जयकारों से गूँजा जनकपुरी कार्यालय -प्रभु श्री राम का स्वागत करने के लिए हम व्यापारी भाई तन मन धन से तत्पर : अमित अग्रवाल 'पारुल' -सभी व्यापारी भाई अपने-अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर करें दीपावली जैसी सजावट : मुरारी प्रसाद अग्रवाल मनोहर समाचार, आगरा। कमला नगर में जनकपुरी महोत्सव को भव्य और सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार शाम बी ब्लॉक, कमला नगर स्थित जनकपुरी कार्यालय पर कमला नगर व्यापार संगठन द्वारा श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर) ने सभी व्यापारी भाइयों से अपने-अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर दीपावली जैसी सजावट करने की अपील करते हुए कहा कि "आ रहे हैं आपके द्वार पर प्रभु श्री राम.. बना दो अपने-अपने व्यापारिक स्थलों को प्रभु का धाम।" कमला नगर व्यापार संगठ...

Manohar Samachar : चले श्याम सुंदर से मिलने सुदामा, गाते गाते मग में हरे कृष्ण रामा

चित्र
-भगवान कृष्ण और सुदामा मिलन की मार्मिक झाँकी ने किया भाव विभोर -भगवान कृष्ण ने नारी अस्मिता की रक्षार्थ किए 16108 विवाह: पूज्य संत चिन्मयानंद बापू  मनोहर समाचार, आगरा। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट आगरा इकाई द्वारा बल्केश्वर पार्क में आयोजित भागवत कथा के समापन पर राष्ट्रीय संत पूज्य चिन्मयानन्द बापू ने जब सुदामा चरित्र का प्रसंग सुनाया तो भगवान कृष्ण और सुदामा मिलन की मार्मिक झाँकी के दर्शन कर खचाखच भरे पंडाल में बैठे हजारों भक्त श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। चले श्याम सुंदर से मिलने सुदामा, गाते गाते मग में हरे कृष्ण रामा... की हृदय स्पर्शी स्वर लहरी के मध्य सुदामा स्वरूप में पार्षद हरिओम गोयल बाबा ने ऐसा किरदार प्रस्तुत किया कि भगवान कृष्ण के साथ-साथ सभी की आँखों से अश्रुधारा बहने लगी।  इससे पूर्व भगवान के अनेक विवाह की कथा का वर्णन करते हुए पूज्य बापू ने समझाया कि भगवान कृष्ण ने भौमासुर दैत्य के कारागार से 16108 नारियों को मुक्त कराया तो उनके सामने लोक लाज और मर्यादा का संकट खड़ा हो गया तब उनकी अस्मिता की रक्षा के लिए प्रभु ने उनसे ब्याह रचाया। भागवत सार सुनाते हुए उन्होंने समझाया...

Manohar Samachar : बच्चों की तरक्की से अभिभावकों से अधिक शिक्षक को होती है खुशी

चित्र
-लायन्स क्लब आइडियल ने सर्विस मीट में राम स्वरूप इंटर कालेज मैं शिक्षिकाओं के  लिए उपलब्ध कराई मेज-कुर्सी, सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर कार्य करने का दिया आश्वासन मनोहर समाचार, आगरा। विद्यार्थियों की तरक्की से जितनी खुशी अभिभावकों को होती है, उससे कहीं अधिक खुशी शिक्षक को होती है। ज्ञान देने वाले गुरु को इसीलिए भगवान से भी ऊपर का दर्जा दिया गया है। इसलिए हमेशा गुरु का सम्मान करें और उनका कहा मानें। यह बात विद्यार्थियों से लॉयन्स क्लब के डिस्टिर्क गवर्नर-2  अजय भार्गव व अल्पना भार्गव ने लॉयन्स क्लब इडियल की राम स्वरूप इंटर कालेज में आयोजित सर्विस मीट में कही। साथ ही मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए उनका उत्साहवर्धन भी किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत क्लब के अध्यक्ष लव गोयल व संयुक्त सचिव तुषार अग्रवाल ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। बताया कि "आवश्यकतानुसार स्कूल में शिक्षकों के लिए 35 डेबिल और 35 चेयर उपलब्ध कराई हैं। आगे भी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने में क्लब सहयोग के लिए हमेशा तैय...

Manohar Samachar : ऐसो रास रच्यो वृंदावन, है रही पायल की झंकार

चित्र
-बल्केश्वर पार्क में छाया भगवान कृष्ण-रुक्मिणी के मंगल विवाह का उल्लास -इंद्रियों के संयम से हृदय में होगा ज्ञान का अवतरण और ज्ञान के अवतरण पर ही मिलेगी परम शांति: राष्ट्रीय संत पूज्य चिन्मयानंद बापू मनोहर समाचार, आगरा। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट आगरा इकाई द्वारा बल्केश्वर पार्क में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन बुधवार शाम राष्ट्रीय संत पूज्य चिन्मयानंद बापू ने जैसे ही रुक्मणी मंगल की दिव्य कथा का वर्णन किया तो भगवान कृष्ण-रुक्मिणी के विवाह उत्सव का उल्लास पूरे पंडाल में छा गया। माहौल कृष्णमय हो गया। हजारों भक्त भगवान कृष्ण स्वरूप हिमांशु सुगंधी और रुक्मणी स्वरूप कंचन सुगंधी के वरमाला की झाँकी देखकर धन्य हो गए। इससे पूर्व महारास के प्रसंग में "ऐसो रास रच्यो वृंदावन, है रही पायल की झंकार" भजन पर सब झूम उठे।  कथाक्रम में पूज्य बापू ने कहा कि आज हर व्यक्ति शांति की तलाश में है। भगवान कृष्ण कहते हैं कि शांति चाहते हो तो सत्य को जान लो। सत्य को जानने के लिए श्रद्धा जरूरी है। जब हमारा हृदय श्रद्धा से भर जाता है तब हम कौन हैं और यह संसार क्या है, इसकी कुछ कुछ झलक मिलने लगती ह...

Manohar Samachar : बाल कृष्ण भगवान की दिव्य बाल लीलाओं और गोवर्धन लीला सँग दिव्य छप्पन भोग की झाँकी के दर्शन कर हजारों श्रद्धालु हुए भाव विभोर

चित्र
-परमात्मा की निकटता चाहते हो तो मन की संकीर्णता दूर करो, मेरे तेरे का भेद खत्म करो:  राष्ट्रीय संत पूज्य चिन्मयानंद बापू मनोहर समाचार, आगरा। नंद बाबा के घर में भगवान कृष्ण आए तो नंद बाबा महामना हो गए। महामना वह है जिसके मन से मेरे तेरे का भेद मिट जाए। अगर आप परमात्मा की निकटता चाहते हो मन की संकीर्णता दूर करो। मन से मेरे तेरे का भेद मिटा दो...ये उद्गार विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट आगरा इकाई द्वारा बल्केश्वर पार्क में आयोजित भागवत कथा के पंचम दिवस पर मंगलवार शाम राष्ट्रीय संत पूज्य चिन्मयानंद बापू ने खचाखच भरे पंडाल में बैठे हजारों भक्त श्रद्धालुओं के समक्ष भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए व्यक्त किए।  पूज्य बापू ने प्रभु के नामकरण संस्कार व अन्य संस्कारों की लीला का वर्णन करते हुए कहा कि आज हम आधुनिकता की दौड़ और होड़ में अपने संस्कार भूलते जा रहे हैं। हमें वापस अपनी सनातन भारतीय संस्कृति की ओर लौटना पड़ेगा। उन्होंने समझाया कि अपने बच्चों के जन्मदिन पर पूजन-हवन अवश्य करें। नित्य करें तो और भी अच्छा। जब वेद पाठी ब्राह्मण वेद मंत्र पढ़ते हैं तो पूरा वातावरण पवित्र हो जात...

Manohar Samachar : भारत में बन रहे विदेशी जूते ने रोगजार के साथ ब्रांडेड प्रोडक्ट मध्यम वर्ग तक पहुंचाए

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। भारत सरकार की पहल से ब्रांडेड विदेशी कम्पनियों के भारत में मैन्यूफैक्टरिंग होने से न सिर्फ रोजगार की सम्भावनाएं बढ़ी रही हैं, बल्कि ब्रांडेड कम्पनियों के जूते मध्यम वर्ग के दायरे में भी पहुंच गए हैं। आम व्यक्ति के लिए प्यूमा और एडीडास जैसे जूतों को पहनना अब ख्वाब नहीं रहा। इसके लिए भारत सरकार सराहना की पात्र है।  मां कैला एंटरप्राइजेज द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित होटल कोर्टयार्ड मेरिएट में आयोजित दो दिवसीय विजनेज मीट व कार्यशाला के समापन समारोह में यह बात पूर्व मेयर नवीन जैन ने कही। अतिथियों का स्वागत करते हुए मां कैला एंटरप्राइजेज के चेयरपर्सन अखिल जैन ने बताया कि "पहले दिन राजस्थान व उप्र के सैकड़ों खुदरा व्यापारियों ने भ्रमण किया था। वहीं लोगों ने ब्रांडेड कम्पनियों के कम कीमत में उपलब्ध नए प्रोडक्ट की जानकारी को लेकर काफी उत्साह दिखाया। सभी सहभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।"  अवलोकन करने पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि "डिसप्ले के साथ सैम्पिल देखना नया तरीका है, इससे पहले बंद डिब्बों में ही रीटेलर सेम्पिल देखते थे। साथ ही व्यापारियो...

Manohar Samachar : ढाई हजार कीमत तक के जूते पर 5 प्रतिशत जीएसटी होने की उम्मीद से व्यापारियों में खुशी की लहर

चित्र
-2-4 सितम्बर को होने वाली जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में हो सकती है घोषणा  -द आगरा फैक्टर्स फाउंडेशन का प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से मिला मनोहर समाचार, आगरा। 2-4 सितम्बर को जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में जूते पर 2500 रुपए की कीमत तक के जूते पर जीएसटी 12\18 से घटकर 5 प्रतिशत होने की उम्मीद से जूता व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन का प्रतिनिधि मण्डल 25 अगस्त को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से लखनऊ कार्यालय में जाकर मिला।  उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि "2500 रुपए तक का बिक्री मूल्य का जूता 5 प्रतिशत जीएसटी के दायरे में जाएगा। सम्भवतः इसकी घोषणा आगामी 2-3-4 सितम्बर की जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में होने की सम्भावना है। सरकार द्वारा फैडरेशन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।" यह जानकारी द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने होटल मैट्रो में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। बताया कि "दो सितम्बर 2024 द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन के नेतृत्व में महासभा का आयोजन किया गया था। जिसमें 26 प्रांतों के प्रतिनिधियों ने जूते पर...

Manohar Samachar : एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे सभी खेलों से सम्बंधित प्रोडक्ट

चित्र
-बिजनेस मीट कार्यशाला में पहले दिन में राजस्थान व उप्र के 100 से अधिक व्यापारियों ने किया भ्रमण, जूतों की लाइफ स्टॉइल  -रनिंग व स्पोर्ट्स रेंज की बेहतर तकनीक से साथ कम रेंज के प्रोडक्ट को सराहा मनोहर समाचार, आगरा। ब्रांडेड कम्पनियों के प्रोडक्ट अब मध्यम वर्ग के दायरें में भी होंगे। वहीं सभी स्पोर्ट्स (क्रिकेट, टेनिस, बेड मिंटन, बॉलीबॉल, बास्केट बॉल आदि) से सम्बंधित शूज से लेकर तकनीति उपकरण अब एक ही छत के नीचें उपलब्ध होंगे। यह जानकारी आज मां कैला एंटरप्राइजेज द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित होटल कोर्टयार्ड मेरिएट में आयोजित दो दिवसीय विजनेज मीट व कार्यशाला में दी गई।  कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि आलौकिक उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मां कैला एंटरप्राइजेज के चेयरमैन अखिल जैन ने अतिथियों का स्वागत पुष्प भेंट करते हुए बताया कि "ब्रांडेड कम्पनियां बेहतर तकनीक से प्रोडक्ट की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ कीमत को कम कर अब मध्यम वर्ग के लिए भी उपलब्ध हैं। इसमें विशेषकर प्यूमा, एडीडास और ए-6 कम्पनियां शामिल हैं। ऐसा भारत सरकार के मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत भारतीय मानक ब्यूरों के न...

Manohar Samachar : बल्केश्वर के राजा का 18वाँ विशाल श्री गणेश महोत्सव में विराजेगी उप्र में सबसे बड़ी प्रतिमा

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। कमला नगर-बल्केश्वर के राजा का 18वाँ विशाल गणेश महोत्सव दिनांक 27 अगस्त दिन बुधवार को गणेश चोक (छोटे गुरूद्वारे के पास), कमला नगर, आगरा में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में पोला भाई ग्रुप द्वारा प्रारम्भ किया गया है। ये आयोजन प्रतिवर्ष बड़े ही भव्य और दिव्य रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। श्री गणेश महोत्सव में लोग बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करते हैं। इसी के तहत आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया।  आयोजक पोला भाई ने बताया कि "महोत्सव में उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी गणपति जी की प्रतिमा को स्थापित किया है। जो लगभग 6700 किलोग्राम वजनी तथा लम्बाई 25 फुट है, जिसे कलकत्ता और नासिक के कारीगरों के द्वारा लगातार दो माह की मेहनत से तैयार किया गया है।" मीडिया प्रभारी राजा शर्मा ने बताया कि "मूर्ति की खास बात यह है कि यह पर्यावरण के अनुकूल है, इसके निर्माण में सभी प्राकृतिक सामग्रियों (मिट्टी, गोबर, जौ, हल्दी एवं पूजन सामग्री) आदि का उपयोग किया गया है जिससे गणपति जी की प्रतिमा हमारी जीवन दायिनी यमुना नदी को भी कोई नुकसान नहीं पहुचाएगी। गणेश जी की प्रतिमा क्रेन द्वारा गणपति जी क...

Manohar Samachar : जोधपुर के एक राजा के महल की तर्ज पर तैयार हो रहा मनमोहक मिथिला महल

चित्र
-श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति ने मिथिला महल के प्रस्तावित स्वरूप का पोस्टर किया जारी -मिथिला नगरी में घर-घर होगी दीपावली जैसी आकर्षक सजावट: राज्यसभा सांसद नवीन जैन मनोहर समाचार, आगरा। कमला नगर में आयोजित होने जा रहे उत्तर भारत के सबसे भव्य और विशाल जनकपुरी महोत्सव में इस बार राजस्थान के जोधपुर शहर के एक राजा के महल की तर्ज पर मनमोहक मिथिला महल तैयार किया जा रहा है। कोलकाता के 70 से अधिक कारीगर उसे दिन-रात मेहनत करके साकार करने में जुटे हैं। कमला नगर स्थित टेंपटेशन रेस्टोरेंट में जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर) ने पत्रकारों को उक्त जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि जनक मंच की चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 125 फीट रहेगी। महल पर भगवान राम की ध्वज पताका लहराएगी। मंच इस तरह तैयार किया जाएगा कि मंच पर विराजमान भगवान राम, माता जानकी और उनके सभी भाइयों के दर्शन सड़क पर चलता हुआ व्यक्ति सहजता से कर सके। इससे पूर्व जनकपुरी महोत्सव समिति के मुख्य संरक्षक व राज्यसभा सांसद नवीन जैन, मार्गदर्शक व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राकेश गर्ग, राजा जनक राजेश अग्रवाल (र...

Manohar Samachar : बल्केश्वर पार्क में विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

चित्र
-भगवान कृष्ण की कथा ही कथा है, बाकी सब व्यथा है.. वृथा है... -पहले ही दिन खचाखच भरा पंडाल -हम सनातन संस्कृति और सनातन धर्म को आत्मसात करके ही हिंदुस्तान को ऊँचाई पर ले जा सकते हैं: केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री टोकन साहू -मृत्यु के भय से निर्भय करके मृत्यु को महोत्सव बनाती है भागवत कथा: राष्ट्रीय संत पूज्य चिन्मयानंद बापू मनोहर समाचार, आगरा।   हम सनातन संस्कृति और सनातन धर्म को आत्मसात करके ही अपने राष्ट्र को ऊँचाई पर ले जा सकते हैं। यह उद्गार केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री टोकन साहू ने शुक्रवार शाम बल्केश्वर पार्क में विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की आगरा इकाई द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का दीप जलाकर शुभारंभ करने के बाद पहले ही दिन खचाखच भरे पंडाल में बैठे हजारों भक्तों और श्रद्धालुओं के समक्ष व्यक्त किए।  राष्ट्रीय संत पूज्य चिन्मयानंद बापू ने भागवत कथा का महात्म्य सुनाते हुए कहा कि "भगवान कृष्ण की कथा ही कथा है। बाकी सब सांसारिक प्रपंच है, वृथा है, व्यथा है।" उन्होंने कहा कि "भगवान राम की कथा जहाँ हमें जीना सिखाती है, वहीं भगवान कृष्ण की भागवत कथा मृत्यु के भय से ...