AGRA : सनातन धर्म की ध्वजा को फहराने के साथ ज्योतिषशास्त्र के पारंगत विद्वान-डॉ. अरविंद मिश्र
आगरा। ज्योतिष की दुनिया में एक ऐसा नाम, जो अपने प्रखर ज्ञान, ज्योतिषीय गणना और भविष्य की सटीक जानकारी देने की सामर्थ्य रखता है। इसके साथ ही आध्यात्मिकता का प्रकाश निरंतर समाज में देदीप्यमान किए है। इसके अलावा योग और आध्यत्मिक की दिशा में लोगों को जोड़ने का निरंतर कार्य निःस्वार्थ भाव से जारी है। ऐसे सामाजिक समरसता के पर्याय डॉ. अरविन्द किसी परिचय के मोहताज नहीं। सनातन धर्म को कर रहे देदीप्यमान डॉ. अरविन्द मिश्र जी ने ज्योतिष के माध्यम से समय-समय पर तमाम भविष्यवाणी कर लोगों को चिंतन के लिए विवश किया है। श्री राम शर्मा आचार्य के शिष्य गायत्री परिवार के सदस्य और पदाधिकारी डॉ. अरविन्द मिश्र हमेशा सनातन धर्म के कार्य में सदैव आगे रहते हैं। बात चाहे गौ सेवा की हो, अनुष्ठान या फिर पूजा-पाठ की, उन्होंने कभी कदम पीछे नहीं खींचे। पारिवारिक पृष्ठभूमि का सादगी के साथ निर्वहन करते हुए हमेशा संघर्षशील बने रहने और लोगों की मदद को तत्पर रहने का आत्मीय भाव उनके अंदर कूट-कूटकर भरा है। उनके व्यवहार की सौम्यता और ज्ञान की प्रखरता अपने आप में प्रबल है। दुनिया में ऐसे लोग कम मिलते हैं, जो स...