Agra : आदर्श मंडी का सपना अधूरा
-सड़क-सफाई और आवागमन की समस्याओं से जूझ रहा मोतीगंज बाजार -व्यापारिक समस्याओं के समाधान को लेकर श्री मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति की गोष्ठी, जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखीं प्रमुख मांगें -सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और दाल-बाटी के साथ हुआ पारिवारिक स्नेह मिलन मनोहर समाचार, आगरा। शहर के प्रमुख खाद्य व्यापारिक केंद्रों में शामिल श्री मोतीगंज मंडी को आदर्श मंडी के रूप में विकसित करने की घोषणा के बावजूद आज भी व्यापारी सड़क, सफाई, जलभराव और आवागमन जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। व्यापारियों ने इन समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग उठाते हुए कहा कि यदि मोतीगंज को वास्तव में आदर्श मंडी बनाना है तो यहां स्वच्छता व्यवस्था के साथ-साथ सड़कों का निर्माण और उनका समयबद्ध रखरखाव आवश्यक है। श्री मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति द्वारा लोहा मंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में व्यापारिक समस्याओं के समाधान पर गोष्ठी एवं पारिवारिक स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लेकर मोतीगंज मंडी से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्...