Agra : उपायुक्त उद्योग शैलेन्द्र सिंह द्वारा हुई चैम्बर की बेबसाइट की लांचिग

-सरकारी नीतियों एवं सब्सिडी का पूर्ण विवरण भी उपलब्ध होगा चैम्बर की बेबसाइट पर

-उपायुक्त उद्योग द्वारा चैम्बर की बेबसाइट पर जिला उद्योग केन्द्र की योजनाओं का लिंक अपडेट करने का दिया सुझाव

-एक क्लिक पर होगी सदस्यों की पूर्ण जानकारी

-वर्चुअल बैठक करने का लिंक शीघ्र किया जायेगा सक्रिय

मनोहर समाचार, आगरा। चैम्बर सभागार में अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल की अध्यक्षता में चैम्बर की बेबसाइट www.ncicagra.in की लांचिंग उपायुक्त उद्योग शैलेन्द्र सिंह के करकमलों द्वारा की गयी। बैठक का संचालन आईटी प्रकोष्ठ के चेयरमैन सचिन सारस्वत द्वारा किया गया। 

चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने कहा कि आज के डिजीटल युग में बेबसाइट का अपडेट होना नितान्त आवश्यक है। कोई उद्यमी एवं व्यापारी नेशनल चैम्बर के बारे में कहीं भी हो पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकता है। इसके लिये चैम्बर की बेबसाइट को पूर्णतः अपडेट कर सदस्यों के लिये विशेष जानकारी के साथ लांच किया गया है जिसमें चैम्बर की विभिन्न गतिविधियों एवं आगामी बैठकों की सूचना भी दी गयी है। शीघ्र ही चैम्बर की बैठकों का वर्चुअल लिंक भी एक्टिव किया जायेगा जिससे किसी भी सदस्य द्वारा अपने फर्म में रहकर चैम्बर की बैठको में अपनी भागीदारी व सुझाव प्रेषित कर सकता है।

मुख्य अतिथि उपायुक्त उद्योग शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि चैम्बर द्वारा बेबसाइट को अपडेट करने की पहल अत्यन्त ही सराहनीय कदम है। चैम्बर द्वारा बहुत ही सुलभ एवं सुगम तरीके से सदस्यों को सूचना व विवरण की जानकारी इस बबेसाइट पर प्रदान की गयी है। उन्होंने कहा कि मेरा सुझाव है कि चैम्बर की बेबसाइट पर जिला उद्योग केन्द्र का लिंक भी बनाया जाना चाहिये जिसमें उद्यमियों को प्रस्तावित इंडस्ट्रियल ऐरिया की जानकारी, उद्योगों की एनओसी का बेबसाइट का लिंक, व हाईपर लिंक को भी व्यवस्था होनी चाहिये। बेबसाइट पर एमएसएमई की योजनाओं, उद्योगों में सब्सिडी आदि के आदेश की प्रति बेबसाइट पर होनी चाहिये। उक्त सूचनाओं के संकलन हेतु जिला उद्योग केन्द्र चैम्बर को सहयोग करने के लिये तत्पर है। 

आईटी प्रकोष्ठ के चेयरमैन सचिन सारस्वत द्वारा बताया गया कि चैम्बर  द्वारा लंचिंग की गयी बेबसाइट में चैम्बर का संक्षिप्त इतिहास, प्रेसीडेंट डेस्क, कार्यकारिणी की सूची, पूर्व अध्यक्षों की सूची, प्रकोष्ठ चेयरमैनों की सूची मय मोबाइल नंबर सहित अपडेट किया गया है। चैम्बर में पंजीकृत कोई भी सदस्य अपना सदस्यता क्रमांक एवं फर्म का नाम डालकर अपना विवरण प्राप्त कर सकता है। बेबसाइट में सुझाव का लिंक भी दिया गया है जिसमें कोई भी सदस्य अपना सुझाव लिखकर व फाईल अटैच करके चैम्बर को सीधे भेज सकता है। चैम्बर की गृह पत्रिका नाचिक को बेबसाइट पर अपडेट कर सदस्यों को डिजीटल अवलोकन करने की सुविधा प्रदान की गयी है।  

पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि चैम्बर उपायुक्त उद्योग द्वारा दिये गये सुझावों का स्वागत करता है और चैम्बर की बेबसाइट को और अधिक उपयोगी बनाने के लिये एमएसएमई व उद्योग केन्द्र से प्राप्त उद्योगों के हित में नवीनतम योजनाओं को शीघ्र ही चैम्बर की बेबसाइट पर डाला जायेगा। 

बैठक में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, उपाध्यक्ष द्वय नितेश अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, अनिल वर्मा, मनीष अग्रवाल, आईटी प्रकोष्ठ के चेयरमैन सचिन सारस्वत, सदस्य प्रशांत जैन, विजय कुमार गुप्ता, मयंक मित्तल, गोमित जैन, सुशील बंसल, मयंक अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, अम्बुज गोयल, मयंक कुमार अग्रवाल, नारायन भरानी, पुनीत कुमार अग्रवाल, प्रशांत मित्तल, धर्मेन्द गुप्ता, रजत आदि उपस्थित।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया