संदेश

नवंबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Agra News : धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया प्रिल्यड पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव

चित्र
-किसी भी विद्यालय का वार्षिकोत्सव उसकी उन्नति और प्रगति का परिचायक होता है। मनोहर समाचार, आगरा। प्रिल्यड पब्लिक स्कूल परिसर में वार्षिकोत्सव का आयोजन अत्यंत धूमधाम तथा हर्षोल्लास के साथ किया गया। वार्षिकोत्सव की थीम- 'युगांतर-सत् से कल तक' के अंतर्गत मनमोहक, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई, जिसमें नर्सरी से कक्षा बारह तक के छात्रों की शत-प्रतिशत भागीदारी रही।  वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि पद्म भूषण तथा पद्म श्री से सम्मानित डॉ. अनिल प्रकाश जोशी रहे। पर्वत पुरुष के नाम से विख्यात डॉ. अनिल प्रकाश जोशी कोटद्वार, जिला पौड़ी गढ़वाल के पर्यावरणविद्, हरित कार्यकर्ता, स्वैच्छिक संगठन हिमालयन पर्यावरण अध्ययन और संरक्षण (HESCO) के संस्थापक हैं, जिन्हें 2006 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री, सामाजिक कार्य के क्षेत्र में 2020 में पद्म भूषण पुरस्कार से और सामाजिक न्याय के लिए 2021 में मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया है।  छात्र-छात्राओं द्वारा मनोरम सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बड़े ही रोचक ढंग से सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग तथा कल...

Agra News : देर रात तक बहती रही कीर्तन रस धारा

चित्र
-पांडव नगर पार्क में आयोजित हुआ भव्य कीर्तन दरबार मनोहर समाचार, आगरा। गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व को समर्पित भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन समूह अमृतवेला परिवार की ओर से गुरुद्वारा शाहगंज के सहयोग से राधा कृष्ण मंदिर पार्क पांडव नगर में आयोजित किया गया हजारों की तादाद में आई साध संगत ने इस भव्य कीर्तन दरबार से जुड़कर गुरु नानक पातशाह के प्रकाश पर्व की खुशियां मनाईं। सुंदर फूलों से सजी भव्य पालकी के अंदर गुरु ग्रंथ साहिब जी को सुशोभित किया गया उसके बाद पावन रहरास साहिब जी की वाणी का पाठ हुआ उपरांत गुरुद्वारा शाहगंज के रागी भाई विकास सिंह ने अमृतमई वाणी से सारी संगत को निहाल किया।  उसके बाद सुखमनी सेवा सभा के हरमन प्यारे वीर महेंद्र पाल सिंह जी ने अपनी मधुर रसना द्वारा पावन शब्द "कल तारण गुरु नानक आया" शब्द का बहुत ही मनोहारी ढंग से गायन किया और बताया कि "त्रेता में एक रावण था राम ने उसको मारा काम खत्म हो गया द्वापर युग में एक कंस था कृष्ण ने उसको मार दिया लेकिन कलयुग में अनेक रावण अनेक कंस इस धरती पर पैदा हुए तो उस निरंकार ने आप गुरु नानक के रूप में प्रगट होकर इस जग...

Agra News : लघु उद्योग भारती ने किया मेधावी छात्राओं का सम्मान

चित्र
 -प्ले ग्रुप से 12वीं तक की छात्राओं को बांटे उपहार -गणेशराम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में हुआ मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह  -स्कूल की 66 मेधावी बेटियों को लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने उपहार संग दिया शुभ आशीष  मनोहर समाचार, आगरा। छोटा सा प्रोत्साहन बड़ी सी सफलता का कारण बन सकता है। छोटी-छोटी कक्षाओं में सफलता के बड़े-बड़े मुकाम प्राप्त करने वाली बेटियों को प्रोत्साहित किया लघु उद्योग भारती ने। बल्केश्वर स्थित गणेशराम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में लघु उद्योग भारती द्वारा मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मां भारती के चित्र के समक्ष उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि "स्कूल में पढ़ने वाली प्रत्येक छात्रा अपने आप में शक्ति और शिक्षा का मूर्त रूप है। स्कूल में पढ़ने वाली सभी छात्राओं को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ सनातन संस्कारों का भी ज्ञान दिया जाता है।" लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि "लघु उद्योग न...

Agra News : 'वर्ल्ड बोसिया चैलेंजर सीरीज-2024’ के पदक विजेता जतिन का हुआ भव्य सम्मान

चित्र
-भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य और रजत पदक जीत रचा इतिहास   -एफमेक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने जतिन को बताया युवाओं का प्रेरणाश्रोत     मनोहर समाचार, आगरा। ताजनगरी के अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक खिलाड़ी जतिन कुमार कुशवाह ने अपने देश भारत के खाते में दो पदक अर्जित कर एक बार फिर अपने देश का नाम रोशन किया है। आगरा फुटवियर मैन्युफेक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैम्बर (AFMAC) द्वारा आगरा ट्रेड सेंटर, गांव सींगना पर जतिन की इस उपलब्धि के लिए भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया।   राष्ट्रगान के साथ शुरू हुए सम्मान समारोह के अवसर पर अपने उद्बोधन में अध्यक्ष पूरन डावर ने खिलाड़ी जतिन कुमार कुशवाह क उपलब्धि के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि "पैरालंपिक कमेटी द्वारा बहरीन में 14 नवंबर से 20 नवंबर तक सात दिवसीय "वर्ल्ड बोसिया चैलेंजर सीरीज-2024" आयोजित की गई थी। जिसमें तमाम देशों के पैरालंपिक खिलाड़ी पदक के लिए अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे थे।" इस इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते आगरा के खिलाड़ी जतिन कुमार कुशव...

Agra News : जिला उद्योग बंधु समिति की लघु उद्योग भारती के तत्वाधान में हुई बैठक में लिए अहम फैसले

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक होटल मधुश्री में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने की, जो अपनी कुशल नेतृत्व शैली और उद्यमियों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण के लिए प्रसिद्ध हैं। बैठक में राकेश गर्ग, अध्यक्ष, लघु उद्योग निगम, की गरिमामयी उपस्थिति ने इसे और अधिक प्रभावशाली बनाया। लघु उद्योग भारती, आगरा के तत्वाधान में आयोजित इस बैठक में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों की समस्याओं और सुझावों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने उद्योग बंधु के एजेंडे के प्रत्येक बिंदु को गहनता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही के लिए स्पष्ट निर्देश दिए। महत्वपूर्ण निर्णय 1. चार पुलिया से केके नगर तक के मार्ग पर नगर निगम आगरा को शीघ्र कार्यवाही के निर्देश। 2. औद्योगिक क्षेत्रों में अतिक्रमण पर कार्रवाई और निगरानी बढ़ाने के आदेश। 3. रामबाग चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के लिए ACP छत्ता को उद्यमियों के साथ बैठक कर समाधान की योजना बनाने का निर्देश। 4. मच्छी पुलिया (हाथरस रोड) की सड़क डिजाइनिंग में सुधार के लिए PWD को...

Agra News : तीर्थ स्थल बटेश्वर धाम होगा आबाद, केंद्र व प्रदेश सरकार का हार्दिक धन्यवाद : राजा अरिदमन सिंह

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। यमुना किनारे 101 शिव मंदिरों की ऐतिहासिक श्रृंखला के साथ-साथ कार्तिक मास में लगने वाले पशु मेला के लिए विख्यात बटेश्वर धाम को अखिल भारत में प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा इस परियोजना के लिए 74 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है।  बटेश्वर तीर्थ स्थल ट्रस्ट के अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता राजा अरिदमन सिंह ने इस पहल का स्वागत करते हुए भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह जी का हृदय तल से आभार व्यक्त किया है। अरिदमन सिंह का कहना है कि "इस परियोजना के अंतर्गत बटेश्वर धाम अखिल भारतीय स्तर पर प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। घाटों की साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण के साथ मंदिरों का संरक्षण भी हो सकेगा। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी वाजपेई के पैतृक  स्थल पर स्मारक का निर्माण भी किया जाएगा।" 

Agra News : लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार समिति का हुआ पुनः गठन

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। द कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन लोक निर्माण विभाग आगरा की नवनिर्मित समिति का प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग में गठन हुआ। नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश कौशल ने बताया "लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों की लंबित चली आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए ये समिति कार्य करेगी।आये दिन विभाग द्वारा नए-नए नियम निकालकर ठेकेदारों को परेशान कर रहा है ठेकेदारों के कई कई वर्ष के भुगतान नहीं किये गए है।जिससे ठेकेदारों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन सब समस्याओं से निजात पाने के लिए इस समिति का गठन हुआ है।"  शुक्रवार को प्रांतीय खण्ड प्रांगण में एक स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।  इस मौके पर संरक्षक गण राकेश गुप्ता, धर्मेंद्र गौतम, कृपाल सिंह, राजवीर सिंह, महावीर सिंह, आर पी गुप्ता, उदल सिंह, समिति के सचिव जय प्रकाश चौधरी, उपाध्याय प्रवीण लवानियां, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत गुप्ता, मीडिया प्रभारी रामवीर शर्मा, कौशल बरुआ, रामप्रकाश अग्रवाल, हरेंद्र सिंह, चमन फौजदार, बंटू प्रधान, असीम खान, केशव देव आदि ठेकेदार उपस्थित रहे।

Agra News : छह महीने से चल रही माथुर वैश्य समाज की रार सड़क पर आई, प्रेसवार्ता से पूर्व हंगामा

चित्र
-एक बार फिर महासभा भवन पर कब्जे का प्रयास -वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष को बाहुबल के दम पर धमकाया  -मामला कोर्ट में विचाराधीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले अवांछनीय लोगों ने दी जान से मारने की धमकी तनु गुप्ता की रिपोर्ट मनोहर समाचार, आगरा। करीब छह माह से चल रही माथुर वैश्य समाज की रार उस वक्त सड़क पर आ गई, जब विरोधी गुट एक बार फिर महासभा भवन पर कब्जे के लिए पहुंच गया। सड़क पर करीब तीन घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ। गुरुवार को अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गुप्ता(वाराणासी) ने दो दिन पूर्व माथुर वैश्य महासभा भवन, पचकुंइया पर हुए अनाधिकृत कब्जे के विरोध में प्रेसवार्ता बुलवाई थी। प्रेसवार्ता से पूर्व ही वर्तमान अध्यक्ष के विरोधी गुट ने फिर से महासभा भवन पर कब्जे का प्रयास बाहुबल के दम पर किया। इससे भयभीत होकर वर्तमान अध्यक्ष अशाेक गुप्ता ने महासभा भवन के दरवाजे पर ताला लगवा दिया। इससे विरोधी पक्ष के स्वर और तीखे हो गए। सड़क पर ही झगड़े और मारपीट के हालात बन गए। दरवाजा तोड़ने तक के प्रयास होने लगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 112 नंबर पर संपर...

Agra News : गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर विद्या भारती के विद्यालयों में हुआ निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। भारत वीरों का देश है,  इसे वीर भोग्या वसुंधरा भी कहा गया है। हमारी संस्कृति, सभ्यता और जीवन मूल्यों को संरक्षित रखने के लिये कितना बलिदान किया गया है यह आज के बालक के ह्रदय पटल पर अंकित रहे, इसके निमित्त निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद द्वारा जनपद के सभी सरस्वती शिशु, विद्या मंदिर विद्यालयों में गुरु तेग बहादुर जी का सम्पूर्ण जीवन परिचय एवं उनके द्वारा किये गये कार्यो के विषय को लेकर निबंध प्रतियोगिया कराई गई। जिसमें लगभग जिले के 1000 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। जनपद स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 6 दिसंबर को सरस्वती शिशु मंदिर, कमला नगर में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।

Agra News : आलौकिक कीर्तन दरबार के पोस्टर विमोचन का हुआ विमोचन

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब श्री गुरु नानक देव जी की चरण छोह नया बांस लोहामंडी आगरा पर पत्रकार वार्ता में पोस्टर विमोचन किया गया। एक नवंबर रविवार को सुबह 7 से दोपहर 2 तक रामलीला पार्क जयपुर हाउस आगरा पर होने वाले आलौकिक कीर्तन दरबार की जानकारी देते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पत्रकार साथियों से रूबरू होकर बताया कि हर साल की तरह इस साल भी श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित आलौकिक कीर्तन दरबार का भव्य आयोजन होगा। समूह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरु सेवक श्याम भोजवानी द्वारा गुरु रूप साध संगत गुरु नानक नाम संगत से विनती की  कि परिवार सहित पहुंचकर धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की मैहर वाली बख्शीश पाकर नाम सिमरन से जुड अपनी झोलियां भरो। आलौकिक कीर्तन दरबार में कीर्तन कथा द्वारा संगतों को निहाल करेंगे। पंथ के महान कीर्तनकार कथा वाचक भाई  राजेंद्र सिंह (पटना साहिब वाले), वीर हरजिंदर सिंह, कशलीन कौर, वीर हरपाल सिंह मेहर, वीर विकास सिंह, रानी सिंह, संगतों को कीर्तन कथा से निहाल करेंगे। गुर का अटूट लंगर सभी धर्म प्रेमियों के लिए रहेगा। इस दौरान मुख्...

Mathura News : श्रमण ज्ञान भारती छात्रावास मथुरा का स्नातक सम्मेलन जयपुर में संपन्न

चित्र
मनोहर समाचार, मथुरा। श्रमण ज्ञान भारती संस्थान का वार्षिक स्नातक सम्मेलन मीरामार्ग, जयपुर में अर्हं योग प्रेरणता पूज्य गुरुदेव 108 श्री प्रणम्य सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में सम्पन्न हुआ। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में संस्थान के सत्र 2001 से 2019 तक के स्नातकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री जी के अभिषेक पूजन के साथ हुआ। प्रथम सत्र में मंगलाचरण, चित्र अनावरण और दीप प्रज्वलन से विधिवत शुरुआत हुई। संस्थान के अधीक्षक जिनेंद्र शास्त्री ने संस्थान का परिचय देते हुए सम्मेलन को गति प्रदान की। पूज्य गुरुदेव ने अपने मंगल आशीर्वाद में स्नातकों को जीवन के ध्येय पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी और जीवन की सच्ची सफलता के लिए शुभाशीष प्रदान किया। द्वितीय सत्र में पूर्व छात्रों के अनुभवों और परिचय का आदान-प्रदान हुआ। इस दौरान स्नातकों को पूज्य गुरुदेव के चरण पाद प्रक्षालन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सत्र में जीवन को लक्षित करने और छात्रावास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संबंध में विचार-विमर्श हुआ। पूज्य श्री ने इन विषयों पर अपनी अद्वितीय अंतर्दृष्टि प्रदान करते हुए स्नातकों को कर्तव्य...

Agra News : संविधान दिवस पर निर्वाचन में जुटे रहने वाले कर्मचारियों ने यूथ हॉस्टल में संविधान के प्रति आस्था की व्यक्त

चित्र
-मजबूत लोकतंत्र के लिए निर्वाचन कर्मचारी वेलफेयर समिति उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी हुई गठित* -निर्वाचन में जुटे रहने वाले हर कर्मचारी को चुनाव आयोग द्वारा दी जाए एक करोड़ रुपए की बीमा सुरक्षा: अजय सिकरवार*  मनोहर समाचार, आगरा। निर्वाचन कर्मचारी वेलफेयर समिति उत्तर प्रदेश के बैनर तले मजबूत लोकतंत्र की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले निर्वाचन कर्मचारियों द्वारा संविधान दिवस पर मंगलवार को यूथ हॉस्टल में उत्तर प्रदेश व तहसील स्तर पर समिति की कार्यकारिणी गठित करते हुए मजबूत लोकतंत्र के लिए संविधान के प्रति आस्था व्यक्त की गई। इस अवसर पर निर्वाचन कार्य में ड्यूटी के दौरान आने वाली अनेक प्रकार की कठिनाइयों और समस्याओं पर विमर्श के साथ उनके समाधान के लिए जहां समिति के पदाधिकारियों द्वारा आश्वस्त  किया गया, वहीं समिति की एक वेबसाइट भी लॉन्च की गई। इस वेबसाइट के माध्यम से निर्वाचन कार्य में लगे बीएलओ, सुपरवाइजर्स व अन्य कर्मचारी अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे जिनके समाधान का प्रयास निर्वाचन कर्मचारी कल्याण समिति द्वारा कराया जाएगा। वेबसाइट के माध्यम से निर्वाचन कर्मचारी समिति ...