Agra News : गुरु नानक देव जी के सत्संग में हुई अमृत वर्ष
नानक कहे सुनो भगवन्ता
पार उतर गए संत जना
सुमिरन करले मना तेरी बीती उमर हरि नाम बिना
पार उतर गए संत जना
मनोहर समाचार, आगरा। गुरु नानक देव जी गुरुवर की प्रेरणा से पार्श्वनाथ पंचवटी कालोनी सीनियर सिटीजन सत्संग भवन सत्संग का आयोजन किया गया। सर्व धर्म सीनियर सिटीजन गुरु नानक जी के प्रकाश उत्सव की खुशी सत्संग भजन करके उनके चित्र के आगे मनाई गई। जहां सभी सीनियर सिटीजन ने कहा "गुरु नानक जी एक ऐसे गुरु हैं, जो सभी के सांझे गुरु हैं।
गुरु नानक जी ने सभी को सत्य का मार्ग दिखाया और संदेश दिया कि नाम सुमिरन करो, सभी में बांट के खाओ, धर्म की कमाई करो।
इस दौरान कल्याण सिंह शर्मा, ज्ञानेंद्र अग्रवाल, श्याम किशोर शुक्ला, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, रणवीर सिंह चाहर, निखिलेश कुलश्रेष्ठ, हरीश कश्यप, सतीश पिपलानी, राजकुमार अग्रवाल, हरिओम गुप्ता आदि मौजूद रहे।



जय हो
जवाब देंहटाएं