Agra News : सीताराम मंदिर में गूंजा पूंछरी के लौठा की जय, मानसी गंगा की जय

मनोहर समाचार, आगरा। वजीर पुरा स्थित प्राचीन सीताराम मंदिर में मानसी गंगा, हर गंगे, गोवर्धन की जय बोलो के जयकारों के साथ गोवर्धन महाराज की पूजा की गयी। सात फुट के गोवर्धन महाराज के स्वरूप की महंत अनंत उपाध्याय, अशाेक उपाध्याय, पंकज शास्त्री, मुकेश शर्मा ने सर्वप्रथम पूजा की। इसके बाद भक्तों को विधि विधान से पूजन अर्चन करवाया। 

भक्तों ने दूध की धार से गोवर्धन महाराज की परिक्रमा लगायी। 51 किलो अन्नकूट की प्रसादी का भंडारा भक्तों में वितरित किया गया। देर रात तक मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। रात्रि में मंदिर परिसर स्थित श्रीपीताम्बरा माता के मंदिर के समक्ष भक्तों ने हवन भी किया। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मनीष अग्रवाल, अरुण उपाध्या, अजय उपाध्याय, संदीप अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, डॉ संजीव नेहरू, मनोज वर्मा, मोहित, हनी, रामबाबू आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।  



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया