Agra News : लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार समिति का हुआ पुनः गठन

मनोहर समाचार, आगरा। द कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन लोक निर्माण विभाग आगरा की नवनिर्मित समिति का प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग में गठन हुआ। नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश कौशल ने बताया "लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों की लंबित चली आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए ये समिति कार्य करेगी।आये दिन विभाग द्वारा नए-नए नियम निकालकर ठेकेदारों को परेशान कर रहा है ठेकेदारों के कई कई वर्ष के भुगतान नहीं किये गए है।जिससे ठेकेदारों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन सब समस्याओं से निजात पाने के लिए इस समिति का गठन हुआ है।" 

शुक्रवार को प्रांतीय खण्ड प्रांगण में एक स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 

इस मौके पर संरक्षक गण राकेश गुप्ता, धर्मेंद्र गौतम, कृपाल सिंह, राजवीर सिंह, महावीर सिंह, आर पी गुप्ता, उदल सिंह, समिति के सचिव जय प्रकाश चौधरी, उपाध्याय प्रवीण लवानियां, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत गुप्ता, मीडिया प्रभारी रामवीर शर्मा, कौशल बरुआ, रामप्रकाश अग्रवाल, हरेंद्र सिंह, चमन फौजदार, बंटू प्रधान, असीम खान, केशव देव आदि ठेकेदार उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया