Agra News : एटक के श्रमिक संगठनों और कर्मचारियों की हुई अहम बैठक
मनोहर समाचार, आगरा। एटक से सम्बद्ध श्रमिक संगठनों एवं अन्य कर्मचारी संगठनों की एक आवश्यक बैठक रामबाग स्थित मजदूर भवन में एटक के वरिष्ठ नेता कामरेड जगदीश प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महान् स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आगरा के मजदूरों के मसीहा कामरेड अब्दुल हफीज चचे की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी 28 दिसंबर को स्मृति समारोह का आयोजन संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पार्क में आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में का. हफीज के स्मृति समारोह की तैयारी के लिए एक तैयारी कमेटी को चुना गया। जिसमें का. जगदीश प्रसाद, का. धरमजीत, का. शरीफ खां, का. नीरज मिश्रा, का. सुदर्शन झा, सत्यनारायण शर्मा, एस. कुमार शमी, राकेश शर्मा, का. राम लाल के अलावा का. संग्राम सिंह और लक्ष्मी नारायण शर्मा आदि को चुना गया। जिसका संयोजक और कोष संग्रह कर्ता का. धरमजीत को चुना गया।
बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव का. पूरन सिंह, पार्टी के शहर मंत्री का. शरीफ खां, उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री सत्यनारायण शर्मा, का. सुदर्शन झा, पी.डब्लू.डी. कर्मचारी नेता लक्ष्मी नारायण शर्मा, शिवनाथ सिंह यादव, राकेश कुमार राजपूत, महेंद्र सिंह, अमर सिंह आदि ने अपने विचार रखे।



Nice
जवाब देंहटाएं