Astro News : गोपाष्टमी पर गौ पूजन से मिलता है विशेष फल-डॉ. अरविंद मिश्र
मनोहर समाचार, आगरा। 9 नवंबर कार्तिक शुक्ल पक्ष में अष्टमी को "गोपाष्टमी" नाम से पुकारा जाता है। आइए विख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र जी से जानते हैं पूजा की संपूर्ण विधि के विषय में। डॉ. मिश्र जी के अनुसार इस दिन गौ माता को स्नान कराकर बछड़े सहित उनकी विधिवत् पूजा करनी चाहिए। जल, अक्षत, रोली गुण, पुष्प, जलेबी और वस्त्र अर्पितकर पूजन करें।
गौ माता की धूप दीप से आरती उतार कर परिक्रमा करनी चाहिए। इसके पश्चात ही भोजन करना चाहिए। गौ माता में तैतीस कोटि देवताओं का वास है।
इसी क्रम में सायं काल जब गऊएं जंगल से चरकर घर लौटें, तो उन्हें दंडवत प्रणाम करें और पूजन कर उनकी चरण रज का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से चिर सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
डॉ. अरविंद मिश्र
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
9412343560
.jpeg)


जय गौ मां
जवाब देंहटाएं