Agra News : गुरुद्वारा बाबा अजीत सिंह जी में कीर्तन कर मनाया श्रीगुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व

मनोहर समाचार, आगरा। गुरुद्वारा बाबा अजीत सिंह जी अजीत नगर खेरिया मोड़ आगरा में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक धन धन साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज जी का प्रकाश पर्व बड़े ही श्रद्धा और सत्कार  के साथ  मनाया गया। जिसमें आगरा के अखंड कीर्तनी जत्थे भाई जसपाल सिंह जी और उनके साथियो ने आसा दी वार, हजूरी रागी भाई करनैल सिंह जी और अजीत नगर की संगत ने मिल के हर कीर्तन और पंथ के प्रसिद्ध रागी भाई जसप्रीत सिंह जी बठिंडा वालों ने कीर्तन कथा कर संगतों को निहाल किया। 

सिमर सिमर सिमर नाम जीवा...माई चरण गुर मीठे...मौलेयो मन तन हरिया होया...जप जप हर का नाम...जैसे भजन गाकर सभी में भक्ति रस घोल दिया। कीर्तन के उपरांत ज्ञानी करनैल सिंह जी द्वारा अरदास हुकमनामा कर कार्यक्रम का समापन हुआ। समाप्ति के उपरांत गुरु का लंगर बांटा गया। 

इस दौरान परमातमा सिंह अरोड़ा, चरणजीत सिंह, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, हरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, जगतजीत सिंह, हरसिमरन सिंह, जगदीप सिंह, मनोज नोतनानी, अमन प्रीत सिंह जी और समूह गुरु प्रेमी उपस्थित रहे। 



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया