संदेश

अप्रैल, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

AGRA : चैम्बर ने श्री राम चौक कमला नगर पर चलाया द्वितीय मतदाता जागरूकता अभियान

चित्र
- मतदाता जागरूकता अभियान में  चिकित्सकों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग। -चिकित्सकों ने भी जनता से की अपील - पहले करें मतदान, बाद में करें जलपान। -मतदान प्रोत्साहन हेतु चिकित्सकों ने अपनी परामर्श फीस में 2 दिन तक छूट देने की घोषणा। आगरा । चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता अभियान का द्वितीय शिविर कमला नगर, स्थित श्रीराम चौक में लगाया गया। चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि "चैम्बर द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान तेजी से चलाया जा रहा है, जिससे दुनियां के सबसे बड़े लोकतंत्र के चुनाव के महापर्व में आगरा से मतदाता बढ़-चढ़कर भाग लें। पहला  शिविर  पालीवाल पार्क में 28 अप्रैल को लगाया गया था। जिसमें मिठाई विक्रेताओं द्वारा 2 दिन तक मिठाई की कीमत में 10 प्रतिषत छूट देने की घोषणा की गई थी और चैम्बर द्वारा सर्वाधिक मतदान वाले प्रथम 10 वार्ड मेम्बर को सम्मानित करने की घोषणा की थी। आज द्वितीय चरण में कमला नगर में शिविर  में चिकित्सकों द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया, यह बहुत ही प्रसंन्नता की बात है।" पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि "मतदान की ओर प्रेरित क...

AGRA : आखिर दिव्यांश चौधरी प्रकरण में सत्ता पक्ष और पुलिस क्यों हैं खामोश

चित्र
 -लोगों के सड़कों पर उतरने की क्यों आई नौबत  -दिव्यांश चौधरी को सौपे या भाजपा छोड़ें उदयभान सिंह -दिव्यांश चौधरी मामले में पंजाबी समाज ने जयपुर स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित की बैठक  -पंजाबी समाज के सैकड़ों लोगों संग जैन, वैश्य व जाट समाज के लोग भी हुए शामिल आगरा। पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह अपने पोते दिव्यांश चौधरी को सौंपे या फिर भाजपा छोड़ें। जो व्यक्ति महिलाओं का सम्मान करना न जानता हो उसे भाजपा जैसी पार्टी में रहने का कोई अधिकार नहीं। भाजपा निष्कासन करे उदयबान सिंह का। ये तीखे सवाल और निश्चित रूप से किसी बगावत की तरफ इशारा नहीं करते, बल्कि एक साजिश को उजागर कर न्याय के लिए उठ रहे हैं, जो न तो सत्ताधारी दल को नजर आते हैं और न पुलिस प्रसाशन को। बड़े हैरत की बात है। इतने लोगों का विरोध और आँखों पर सत्ता और पुलिस के बंधी पट्टी, किस मजबूरी का मौहताज है।  जयपुर हाउस स्थित आर्य समाज मंदिर में पंजाबी समाज द्वारा आयोजित बैठक में दिव्यांश चौधरी की गिरफ्तारी और उदयभान सिंह का बाजपा से निष्कासन का प्रस्ताव रखा गया, जिसमें समाज के मौजूद सैकड़ों लोगों ने सहमति जताई। बैठक ...

AGRA : आगरा के युवा अभिषेक कपूर सीटी यूनिवर्सिटी एमयूएन सम्मेलन में बने मुख्य सलाहकार

चित्र
आगरा। सीटी विश्वविद्यालय लुधियाना में एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें शांति और सद्भाव के संदेश को विश्वभर में प्रसारित किया गया। यह सम्मेलन सीटी यूनिवर्सिटी एमयूएन द्वारा अभिषेक कपूर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें आगरा के युवा, कमला नगर  निवासी अभिषेक कपूर सीटी यूनिवर्सिटी एमयूएन सम्मेलन के मुख्य सलाहकार के रूप  में शामिल हुए।  उन्होंने कहा कि "केवल 3'E - सशक्तिकरण, पर्यावरण और शिक्षा के माध्यम से हम परिवर्तन ला सकते हैं। सम्मानित अतिथियों में गौतम सिंगल पंजाब पुलिस के मानव संसाधन विकास और पुलिस प्रशिक्षण के सहायक निरीक्षक और कैप्टन धर्मवीर सिंह पूर्व सेना, फिट इंडिया एंबेसडर, युवा प्रेरणा पुरस्कार विजेता शामिल रहे। अभिषेक कपूर ने पहले भी उत्तर प्रदेश और देश के अन्य प्रदेशों में कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया है। 2019 में उन्हें नेपाल में राष्ट्र और सामाजिक समुदायों के लिए शांति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सर्वोत्तम शांतिदूत के रूप में सम्मानित होने के साथ-साथ, उन्हें व्यापक प्रशंसा और पहचान मिली, जो रेडियो, अख़बार और सोशल मीडिया सहित राष्ट्रीय और अंतरराष्...

AGRA : अखिल विश्व गायत्री परिवार ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

चित्र
आगरा। अखिल विश्व गायत्री परिवार आगरा द्वारा राम मोहन विहार, 100 फुटा रोड, केनरा बैंक के पास, दयाल बाग, आगरा पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें अर्क आयुर्वेद के आचार्य डॉ. मनीष और उनकी टीम ने नैनो टेक्नोलॉजी के द्वारा कंप्यूटर से शरीर की 600 पैरामीटर पर जांच की गई। जांच के बाद डॉक्टर द्वारा रिपोर्ट के आधार पर मरीजों को परामर्श दिया गया। दवाई के रूप में एडवांस एरोमेटिक मेडिसिन ऑयल जिसे प्रभावित शरीर के हिस्सों पर लगाने पर सूंघने को दी गई। डॉक्टर्स ने दावा किया कि उनकी दवाइयों से सिर दर्द से लेकर कैंसर तक का इलाज संभव है। शिविर में 70 लोगों ने जांच कराई। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह, उपजोन समन्वयक विजयपाल सिंह बघेल और डॉक्टर मनीष द्वारा किया गया। इस अवसर पर चंद्र दत्त शर्मा, गौरव सिकरवार, गिरधर गोपाल जिला युवा संयोजक ने सभी का स्वागत किया।  इस मौके पर विशेष रूप से विजयवीर सिंह, सर्वेश, सविता शर्मा, सरोज शर्मा, उमेश गुप्ता, त्रिलोकी चौरसिया, शांति देवी, संजय यादव, पूजा सुदान, एसपी गुप्ता, महेश चंद्र गुप्ता आदि ने स्वास्थ्य लाभ लिया।

AGRA : सत संगत मिले सो तरया अमृतवेले समर चालिया

चित्र
 -श्रद्धा भाव के साथ 8 जून तक होंगे श्री अखंड पाठ  आगरा। अमृतवेला परिवार द्वारा गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब विजयनगर कॉलोनी आगरा की गुरु नानक नाम लेवा संगत हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गर्मियों की छुट्टियों में चालिया का शुभारम्भ बड़े श्रद्धा भाव के साथ किया गया।  जहाँ भव्य फूलों से सजे धन धन गुरु ग्रंथ साहिब जी के दीवान पर परिवार सहित मत्था टेक गुरु की आशीष के साथ सभी गुर प्यारे बड़े बच्चों ने अमृतवेले से पूरे विश्व में लाइव गुरबाणी अमृतमई कीर्तन की वर्षा देखी।  जिसमें भाई साहब गुरप्रीत सिंह (रिंकू वीर जी )द्वारा धन गुरु नानक जी की मेहर का सदका शब्द गुरबाणी कीर्तन का रसपान नाम सिमरन से जोड़ा गया।  गुरु रूप साध संगत ने श्री सुखमनी साहिब जी, श्री चौपाई साहिब जी के अखंड पाठ की शुरुवात की, जो निरंतर 8 जून तक 40 दिन गुरु के प्यार दुलार वाली सैकड़ों संगतें अमृत संचार से जुड़ी रहेंगी। अमृतवेला परिवार द्वारा संगत को लाने ले जाने की व्यवस्था की बेहतर रूप से की गई है।  जहाँ भाई साहब गुरप्रीत सिंह (रिंकू वीर जी ) द्वारा सभी संगतों को संदेश चालिया से दिया और कहा "संभ...

AGRA : एजुकेशन सेमिनार सिमरन शिक्षा दात से बच्चों का भविष्य उज्जवल

चित्र
आगरा। गुरुद्वारा गुरु का बाग मधु नगर प्रबंधक कमेटी सिख यूथ वेलफेयर आर्गेनाईजेशन के वीरों द्वारा गुरुद्वारा गुरु का बाग आगरा पर दो दिवसीय एजुकेशन सेमिनार का आयोजन हुआ। बच्चों की हौसला अफजाई के लिए आए गुरुद्वारा गुरु का ताल के बाबा राजेंद्र सिंह  इंदोलिया, बाबा हरबंस सिंह, सीईओ कैंटोनमेंट सरदार दमन सिंह, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. जयदीप मल्होत्रा, रानी सिंह, प्रोफेसरअनुराग पालीवाल,रमन साहनी, हिमाचल गुरुद्वारा बरु साहिब से डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. नीलम कौर, राजेंद्र सिंह चड्ढा, आस्था लूथरा, सुनीता कोचर, सिमरजीत कौर, सरबजीत कौर, सुरेंद्र सिंह, जगजीत सिंह, बलराज सिंह, हितपाल कौर, महेंद्र कौर, प्रदीप सिंह, हरमन कौर सभी मुख्य अतिथियों का सम्मान सत्कार प्रबंधकों द्वारा किया गया।  हिमाचल गुरुद्वारा साहिब अकाल अकेडमी बरु साहिब से आए प्रबंधकों के प्रतिनिधिमंडल ने बताया "कलगीधर सोसायटी-बरू साहिब एक परोपकारी गैर-लाभकारी संगठन है, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह संगठन स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तिकरण और समाज कल्याण पर जोर देते हुए उत्तर भारत के दूर-दराज के ग्रामीण हि...

AGRA : श्री श्याम स्मृति वर्तिका ट्रस्ट के वार्षिक साहित्य-समारोह में दो नवीन कृतियों का श्रृजन

चित्र
 -हवाओं में उसकी महक आ रही है.. -पूर्व जेलर स्वर्गीय श्री श्याम लाल वर्मा का किया गया भावपूर्ण स्मरण  -रुद्रपुर के युवा कवि विवेक बादल को मिला श्याम स्मृति सम्मान- 2024 -रमा वर्मा 'श्याम' की दो पुस्तकों- 'समय के साक्षी' और 'अ आ इ ई की फुहार' का किया गया विमोचन आगरा। भले झर गया हो सुमन डाल से पर, हवाओं में उसकी महक आ रही है। भले मिल गई ज्योति में ज्योति जाकर, उजालों में उसकी चमक आ रही है..। वरिष्ठ साहित्यकार रमा वर्मा 'श्याम' ने रविवार शाम यूथ हॉस्टल में इन काव्य-पंक्तियों द्वारा जब अपने पति पूर्व जेलर स्वर्गीय श्री श्यामलाल वर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तो समूचा सभागार इन भाव-तरंगों में गहरे डूब गया।  अवसर था श्री श्याम स्मृति वर्तिका ट्रस्ट द्वारा आयोजित वार्षिक साहित्य-समारोह का। वर्ष 2010 से निरंतर चल रही श्रद्धांजलि की इस श्रृंखला में स्वजनों और स्नेही जनों सँग कवि-साहित्यकारों ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वर्ष 2023 से शुरू किया गया श्याम स्मृति सम्मान इस बार रुद्रपुर के युवा कवि विवेक बादल को प्रदान किया गया। उनकी अनुपस्थिति में उनके मित्...

AGRA : नेशनल चैंबर ने मतदाता जागरूकता अभियान पोस्टर का किया विमोचन

चित्र
  -प्रथम 10 सर्वाधिक मतदान वाले वार्ड के पार्षदों को चैंबर करेगा सम्मानित -चेंबर के आवाहन पर मिठाई विक्रेता उंगली पर निशान दिखाने पर 8 व 9 मई को देंगे 10 प्रतिशत की छूट -चेंबर अति शीघ्र लगाएगा आगामी मतदाता जागरूकता शिवर श्री राम चौक कमला नगर में आगरा।  नेशनल चैम्बर पालीवाल पार्क यूनिवर्सिटी गेट के सामने चेंबर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में मतदाता जागरूक अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एक पोस्टर का विमोचन किया गया। चेंबर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि "दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की चुनाव प्रक्रिया चल रही है। लोकसभा का चुनाव अपने यहां 7 मई को है। मतदाता हमारे लोकतंत्र की एक इकाई है। लोकतंत्र के चुनाव की शक्ति अथवा बागडोर मतदाता के हाथ में ही है। नेशनल चैंबर अपील करता है कि 7 मई को सभी दैनिक कार्यों में शिखर प्राथमिकता मतदान को ही समझें।"  इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने जागरूकता उत्पन्न करने के लिए कई नारे बुलंद किया। 'पहले मतदान, बाद में जलपान', मतदाताओं में मतदान के प्रति प्रेरणा उत्पन्न करने के लिए उन्होंने कई प्रोत्साहन घोषणाएं की। चेंबर अध्...

AGRA : आर्किटेक्ट एसोसिएशन ऑफ़ आगरा की नई कार्यकारिणी गठित

चित्र
 -सत्र 2024-26 के लिए यशवीर सिंह अध्यक्ष, अमित जुनेजा सचिव और अनुभव दीक्षित ट्रेजरर चुने गए  आगरा। ऐतिहासिक नगरी आगरा के विकास में समय-समय पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली वास्तुविदों की प्रमुख संस्था आर्किटेक्ट एसोसिएशन ऑफ़ आगरा की नई कार्यकारिणी चुनी गई।  संजय प्लेस स्थित होटल फेयरफील्ड बाय मैरियट में आयोजित बैठक में सत्र 2024- 26 के लिए सर्वसम्मति से आर्किटेक्ट यशवीर सिंह को अध्यक्ष, अमित जुनेजा को सचिव और अनुभव दीक्षित को ट्रेजरर चुना गया। इस दौरान इम्मीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट आर्किटेक्ट समीर गुप्ता ने बताया कि "अवंतिका शर्मा उपाध्यक्ष, श्रुति बंसल संयुक्त सचिव, सुनील चतुर्वेदी संरक्षक, अनुज सारस्वत और प्रीतम सिंह इवेंट कोऑर्डिनेटर, जसप्रीत सिंह और आकाश गोयल मीडिया कोऑर्डिनेटर, अमित बघेल मेंबरशिप कोऑर्डिनेटर, अंकुर छाबड़ा और रवि दिनकर स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर चुने गए है।  वहीं अजय शर्मा, अमित अग्रवाल, शशांक गर्ग, अनुराग खंडेलवाल और सिद्धार्थ शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। जहाँ नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।