AGRA : सत संगत मिले सो तरया अमृतवेले समर चालिया

 -श्रद्धा भाव के साथ 8 जून तक होंगे श्री अखंड पाठ 

आगरा। अमृतवेला परिवार द्वारा गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब विजयनगर कॉलोनी आगरा की गुरु नानक नाम लेवा संगत हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गर्मियों की छुट्टियों में चालिया का शुभारम्भ बड़े श्रद्धा भाव के साथ किया गया।  जहाँ भव्य फूलों से सजे धन धन गुरु ग्रंथ साहिब जी के दीवान पर परिवार सहित मत्था टेक गुरु की आशीष के साथ सभी गुर प्यारे बड़े बच्चों ने अमृतवेले से पूरे विश्व में लाइव गुरबाणी अमृतमई कीर्तन की वर्षा देखी।  जिसमें भाई साहब गुरप्रीत सिंह (रिंकू वीर जी )द्वारा धन गुरु नानक जी की मेहर का सदका शब्द गुरबाणी कीर्तन का रसपान नाम सिमरन से जोड़ा गया। 

गुरु रूप साध संगत ने श्री सुखमनी साहिब जी, श्री चौपाई साहिब जी के अखंड पाठ की शुरुवात की, जो निरंतर 8 जून तक 40 दिन गुरु के प्यार दुलार वाली सैकड़ों संगतें अमृत संचार से जुड़ी रहेंगी। अमृतवेला परिवार द्वारा संगत को लाने ले जाने की व्यवस्था की बेहतर रूप से की गई है। 

जहाँ भाई साहब गुरप्रीत सिंह (रिंकू वीर जी ) द्वारा सभी संगतों को संदेश चालिया से दिया और कहा "संभालो गुरु वाले बनो, नाम सिमरन कर इस कलयुग कर्म प्रधान में वाहेगुरु का नाम ही भव सागर से तारेगा।" 

इस दौरान प्रधान हरजिंदर सिंह बबलू व्यानी, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, विकास व्यानी, गुरमुख व्यानी, योगेश छटवानी, पवन मक्कड़, नरेश धीरमलानी, किशोर, विनय, मोहित, रवि, संजय मदनानी और समस्त अमृतवेला परिवार की मौजूदगी रही। 



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया