AGRA : आगरा के युवा अभिषेक कपूर सीटी यूनिवर्सिटी एमयूएन सम्मेलन में बने मुख्य सलाहकार

आगरा। सीटी विश्वविद्यालय लुधियाना में एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें शांति और सद्भाव के संदेश को विश्वभर में प्रसारित किया गया। यह सम्मेलन सीटी यूनिवर्सिटी एमयूएन द्वारा अभिषेक कपूर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें आगरा के युवा, कमला नगर  निवासी अभिषेक कपूर सीटी यूनिवर्सिटी एमयूएन सम्मेलन के मुख्य सलाहकार के रूप  में शामिल हुए। 

उन्होंने कहा कि "केवल 3'E - सशक्तिकरण, पर्यावरण और शिक्षा के माध्यम से हम परिवर्तन ला सकते हैं। सम्मानित अतिथियों में गौतम सिंगल पंजाब पुलिस के मानव संसाधन विकास और पुलिस प्रशिक्षण के सहायक निरीक्षक और कैप्टन धर्मवीर सिंह पूर्व सेना, फिट इंडिया एंबेसडर, युवा प्रेरणा पुरस्कार विजेता शामिल रहे।


अभिषेक कपूर ने पहले भी उत्तर प्रदेश और देश के अन्य प्रदेशों में कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया है। 2019 में उन्हें नेपाल में राष्ट्र और सामाजिक समुदायों के लिए शांति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सर्वोत्तम शांतिदूत के रूप में सम्मानित होने के साथ-साथ, उन्हें व्यापक प्रशंसा और पहचान मिली, जो रेडियो, अख़बार और सोशल मीडिया सहित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्लेटफ़ॉर्मों पर प्रमुखता से उभरे। 

अभिषेक कपूर ने अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों का आयोजन किया है और प्राकृतिक संरक्षण के क्षेत्र में काम किया है।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया