AGRA : नीमा डॉक्टर्स ने वन एवं पर्यावरण मंत्री उप्र डॉ. अरून कुमार सक्सेना से की भेंट
आगरा। होटल पी एल पैलेस संजय पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अध्यक्ष भानू महाजन की अध्यक्षता में चिकित्सक महासमेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अरून कुमार सक्सेना वन एवं पर्यावरण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार और भाजपा लोकसभा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल उपस्थित रहे।
आयोजन में नीमा आगरा एवम चिकित्सा प्रकोष्ठ महानगर के चिकित्सकों ने उपस्थिति दर्ज कराई। इसके साथ ही मंत्री डॉ. अरून कुमार सक्सेना से भेंट कर लोकसभा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल को अग्रिम जीत की बधाई दी। साथ ही नीमा के बारे में विस्तृत जानकारी दी और आगे सहयोग की अभिलाषा जताई।
इस दौरान कार्यक्रम में नीमा अध्यक्ष डॉ. एमएम खान, डॉ. करुणाकर दीक्षित सह संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी महानगर आगरा, एवं सचिव नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन(NIMA) आगरा ब्रांच, डॉ. अनिल मिश्रा, डॉ. अनुज जैन, डॉ. गोविन्द पाल, डॉ. योगेंद्र कामेश्वर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। जहाँ डॉक्टर करुणाकर दीक्षित ने सभी उपस्थित डॉक्टर्स को धन्यवाद् ज्ञापित किया।



Good
जवाब देंहटाएं