Agra : गोटा पत्ती की सुर्ख पोशाक और गुलाबी साज से सजा श्रीजगन्नाथ जी का मंदिर
श्रीजगन्नाथ मंदिर में भक्ति भाव के साथ मनाया गया मंदिर का 16वां स्थापना दिवस, भव्य श्रंगार और संकीर्तन साथ भक्तों ने साझा किए अपने अनुभव मनोहर समाचार, आगरा। 16 वर्ष पहले जगन्नाथ पुरी से बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र सहित आए श्रीजगन्नाथ जी मंदिर में भव्य और भक्तिमय रूप से स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में गोटा पत्ती से सजे सुर्ख रंग के परिधानों में श्रंगारित होकर भगवान जगन्नाथ न सभी भक्तों को दर्शन दिए तो भक्त भाव विभोर हो उठा। भक्त अपने घरों से भगवान के लिए व्यंजन बनाकर लाए, जिनका छप्पन भोग लगाया गया। फूलों की सुगंध से महकते परिसर में हर तरफ श्रीजगन्नाथ के जयकारे गूंजते रहे। कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर के 16वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज भगवान को भक्तों द्वारा दो माह में तैयार की गई सुर्ख रंग की गोटा पत्ती की पोशाक से श्रंगारित किया गया। मंदिर परिसर को भी गुलाबी साज व नीले और पीले रंग के पुष्पों व गुब्बारों से सजाया गया। वृंदावन से आए प्रभु हरविजय दास ने 16 वर्ष पूर्व मंदिर की स्थापना से लेकर अब तक के संस्मरण सुनाएं व भक्तों के साथ उनके अनुभवों...