संदेश

मई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Amarkantak : महामंडलेश्वर स्वामी श्री हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज जी ने 'नमामि देवि नर्मदे' पुस्तक का किया लोकार्पण

चित्र
  मनोहर समाचार, अमरकंटक। नर्मदा तट की पावन वादियों में स्थित श्री मृत्युंजय आश्रम एक बार फिर आध्यात्मिक चेतना और साहित्यिक साधना का केंद्र बन गया, जब पूज्य महामंडलेश्वर, दैवी संपद मंडल के परमाध्यक्ष, स्वामी श्री हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज के करकमलों द्वारा अंतरराष्ट्रीय साझा काव्य संकलन ‘नमामि देवि नर्मदे’ का भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ। इस अवसर पर वातावरण भक्ति, श्रद्धा और साहित्यिक ऊर्जाओं से ओतप्रोत था। कार्यक्रम में देशभर से आए संत, साहित्यकार और हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने इस आध्यात्मिक-सांस्कृतिक क्षण को साक्षी भाव से अनुभव किया। साहित्य आत्मा का प्रकाश-स्वामी हरिहरानंद सरस्वती अपने प्रेरक उद्बोधन में पूज्य महाराज श्री ने कहा कि "ऐसे काव्य संकलन केवल शब्दों का समूह नहीं होते, बल्कि यह हमारी आध्यात्मिक चेतना और दिव्य ऊर्जा के वाहक होते हैं।" उन्होंने कहा “साहित्य वह दीप है जो मानव जीवन के अंधकार को दूर कर सन्मार्ग की ओर ले जाता है। यह नश्वर संसार भले ही परिवर्तनशील हो, किंतु साहित्यिक ग्रंथ सदैव अमर रहते हैं और युगों-युगों तक मार्गदर्शन करते हैं।” उन्होंने ‘न...

Agra : श्री भगवान परशुराम: शब्द स्वर वंदन में उठा आत्ममंथन का स्वर, युवा पीढ़ी को धर्म से जोड़ने पर जोर

चित्र
 -बुद्ध पूर्णिमा पर “श्री भगवान परशुराम: शब्द स्वर वंदन” कार्यक्रम में आध्यात्मिक जागरण और सामाजिक चिंतन पर जोर संगोष्ठी  -काव्य और भजन के माध्यम से सनातन मूल्यों और सामाजिक सरोकारों पर हुआ चिंतन मनोहर समाचार, आगरा। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर विप्र फाउंडेशन एवं तारक सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में “श्री भगवान परशुराम: शब्द स्वर वंदन” कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति भवन, ललित कला संस्थान में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में संगोष्ठी, काव्य-पाठ तथा संगीतमय भजन संध्या के माध्यम से सनातन संस्कृति, आध्यात्मिकता और सामाजिक मूल्यों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. बल्देव भाई शर्मा (पूर्व कुलपति कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय तथा पूर्व अध्यक्ष, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, नई दिल्ली), मुख्य वक्ता श्री महंत योगेश पुरी (श्री मनकामेश्वर मठ), प्रो. लवकुश मिश्रा (डीन, स्टूडेंट्स फॉरेन अफेयर्स, डॉ. बी. आर. अम्बेडकर यूनिवर्सिटी), मधुकर चतुर्वेदी (संगीतज्ञ) द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। काशी विश्वनाथ के मंगलाचरण को स्वर प्रदान करते हुए प्रो. उमापति दीक्षित...

Agra : किन्नर गुरु मुकेश बाई ने अनाथ बच्ची को अपनाकर बदली समाज की सोच, विश्व हिंदू महासंघ ने किया सम्मानित

चित्र
 13 साल पहले अस्पताल में छोड़ी गई नवजात को दिया मां का आंचल, आज आठवीं की छात्रा सानिया आईएएस बनने का देख रही सपना मनोहर समाचार, आगरा। समाज में जहां आज भी बेटियों को जन्म के बाद त्यागने जैसी अमानवीय घटनाएं सामने आती हैं, वहीं एक किन्नर मां ने ममता, साहस और मानवता की ऐसी मिसाल पेश की है, जो पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन गई है। किन्नर गुरु मुकेश बाई ने 12 घंटे की एक नवजात बच्ची को गोद लेकर न केवल उसकी जिंदगी बचाई, बल्कि उसे एक सम्मानजनक भविष्य भी दिया। करीब 13 वर्ष पूर्व सिकंदरा स्थित एक निजी अस्पताल में एक दंपत्ति अपनी 7 माह में जन्मी नवजात बच्ची को छोड़कर चले गए। बच्ची जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थी। उसी दौरान अस्पताल से जुड़े एक व्यक्ति के माध्यम से यह जानकारी मुकेश बाई तक पहुंची। बिना किसी पूर्व अनुभव के, लेकिन ममता से भरे दिल के साथ मुकेश ने बच्ची को गोद लेने का निर्णय लिया। मुकेश बताती हैं कि जब उन्होंने पहली बार उस मासूम को गोद में उठाया, तो उनके भीतर का मातृत्व जाग उठा और उन्होंने समाज की तमाम रूढ़ियों को तोड़ते हुए उसे अपनी संतान के रूप में अपना लिया। उन्होंने न केवल बच्ची का...

Agra : पाणकम व बारह अनाज के जल से अभिषेक कर मनाया नरसिंह चतुर्दशी महामहोत्सव

चित्र
 श्रीजगन्नाथ मंदिर में हुआ भक्तिभाव के सम्पन्न हुआ नरसिंह चतुर्दशी महामहोत्सव, बीज मंत्रों के साथ हवन में दी गई आहूति, मंदिर के श्रद्धालुओं ने नाटिका द्वारा प्रस्तुत की भक्त प्रह्लाद की कथा मनोहर समाचार, आगरा। भक्त और भगवान के प्रेम और भक्ति के अनूठे संगम का पर्व नरसिंह चतुर्दशी महामहोत्सव आज श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। नरसिंह भगवान के प्रिय पाणकम (गुड़ व दरक के रस) से अभिशेक किया गया। भक्त प्रह्लाद के साथ भगलान नरसिंह की आकर्षक झांकी के दर्शन कर हर भक्त भाव विबोर नजर आया। सुगंधित पुष्पों से सजाए गए मदिर में आरती के उपरान्त सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के भक्तों व बच्चों द्वारा नाटिका के माध्यम से भक्त प्रद्लाद की जन्म से लेकर भगवान नरसिंह से मिलने तक की सम्पूर्ण कथा का मनमोहक मंचन किया गया। इस्कॉन मंदिर आगरा के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने भक्तों के समक्ष भगवान नरसिंह की कथा का वर्णन करते हुए भक्त प्रह्लाद के दिव्य गुणों बताया। कहा भक्त प्रह्लाद की भक्ति ही थी जिसके कारण भागवान को उसकी रक्षा के लिए स्वमं प्रकट होना पड़ा। जो भक्त भगव...