संदेश

मई, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Agra News : नेशनल चैम्बर व मैक्स हॉस्पिटल ने किया स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

चित्र
-मैक्स हास्पिटल के कार्डियो थोरेसिक एवं वैस्कुलर डिजीज सर्जन ने हार्ट की सर्जरी सम्बन्धित दी महत्वपूर्ण जानकारियाँ -डॉ. धीरज ने बताया कि अधुनिक तकनीक से हार्ट सर्जरी में कम हुआ रिस्क और रिकवरी हुई तेज -डॉ. दिनेश गोयल ने बताया कि हदय को स्वस्थ रखने के लिये लाईफ में तानव करें कम और परिवारीजन से करें आत्मिक बात-चीत -जिनको हार्ट अटैक का जेनेटिक रिस्क है और साथ में ब्लड शुगर, स्मोकिंग इत्यादि  रिस्क फेक्टर हो तो वह अपने हदय की जांच कराते रहे -कुछ मायनों में ओपन हार्ट सर्जरी स्टैंट से बेहतर बतायी मनोहर समाचार, आगरा। चैम्बर सभागार में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल की अध्यक्षता में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन मैक्स हॉस्पिटल वैषाली के कार्डियो थोरेसिक एवं वैस्कुलर डिजीज सर्जन, के डॉ. धीरज शर्मा एवं आगरा के सीनियर फिजिशियन डॉ. दिनेश गोयल जी द्वारा हृदय स्वास्थ्य सम्बन्धी विषय पर सदस्यों का ज्ञानवर्धन किया गया। बैठक का संचालन पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल द्वारा किया गया। बैठक में डॉ. धीरज शर्मा द्वारा सदस्यों को हार्ट सर्जरी सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गयी उन्होने बताया कि...

Agra News : बेटियों की शिक्षा से ही निकलेगा उनकी आत्मनिर्भरता का रास्ता

चित्र
-सेवा आगरा और महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट ने इंटरमीडिएट की परीक्षा उच्च अंकों से उत्तीर्ण करने वाली 500 बेटियों को दिया महामेधा सम्मान   मनोहर समाचार, आगरा। सामाजिक संस्था सेवा आगरा और महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए किसी भी बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा उच्च अंकों से उत्तीर्ण करने वाली आगरा मंडल की 500 बेटियों को बल्केश्वर स्थित संत राम कृष्ण कन्या महाविद्यालय सभागार में महामेधा सम्मान प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह अध्यक्ष महापौर हेमलता दिवाकर, मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, सेवा आगरा के संस्थापक अध्यक्ष समाज सेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, संस्थापक सुमन गोयल, महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी मनमोहन चावला, आशा चावला, ट्रस्टी रविकांत चावला, अनु चावला, प्राचार्य मोहनी तिवारी, हरिओम गोयल और वरिष्ठ पत्रकार आदर्श नंदन गुप्त ने श्रंखलाबद्ध तरीके से एक एक बेटी को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर समारोह अध्यक्ष महापौर श्र...

Agra News : डॉ. आंबेडकर बार एसोसिएशन आगरा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। डॉ. आंबेडकर बार एसोसिएशन आगरा उत्तर प्रदेश का शपथ ग्रहण समारोह दीवानी परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार मलिक द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मंच पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम राजेंद्र प्रसाद, उपभोक्ता संरक्षण फोरम के अध्यक्ष सर्वेश कुमार तथा अन्य न्यायिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण करने वाले नवनिर्वाचित पदाधिकारी  अध्यक्ष: राजीव कुमार सोनी एडवोकेट महासचिव: अर्जुन सिंह एडवोकेट उपाध्यक्ष: राजेश कुमार सागर एडवोकेट कनिष्ठ उपाध्यक्ष: योगेश गौतम एडवोकेट कोषाध्यक्ष: उमेश चंद्र एडवोकेट लेखा निरीक्षक: पंकज धीर सचिव: विमल कुमार एडवोकेट संगठन सचिव: विनेश सोनी एडवोकेट व मनीष निगम एडवोकेट कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार एडवोकेट और सूरजभान भारतीय एडवोकेट ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता करतार सिंह भारतीय, सुरेश चंद सोनी, राजेंद्र कर्दम, हरजीत अरोरा, अनूप शर्मा, अजय चौधरी, भारत सिंह, मुकेश कुमार निम, अमर सिंह कमल (चुनाव अधिकारी),ए ओमकार सिंह, चंद्रपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, गजेंद्र सि...

Agra News : एक राष्ट्र एक चुनाव है वक्त की जरूरत

चित्र
-जन-जन की है यही पुकार, एक चुनाव हो अब हर बार  -समय और धन की होगी बचत, बदलेगी देश की सूरत -भाजपा महानगर इकाई ने वाटर वर्क्स चौराहे पर एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में दीवार लेखन अभियान का किया शुभारंभ -आगरा एक राष्ट्र एक चुनाव, है वक्त की जरूरत। समय और धन की होगी बचत, बदलेगी देश की सूरत..  मनोहर समाचार, आगरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा मंगलवार को वॉटर वर्क्स चौराहे पर फ्लाई ओवर के नीचे 'एक राष्ट्र एक चुनाव' के समर्थन में जन जागरूकता के उद्देश्य से दीवार पर स्लोगन लेखन अभियान का शुभारंभ किया गया।  महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि "बार-बार होने वाले चुनावों से देश की तरक्की रुकती है। मानव संसाधन और आर्थिक संसाधन बड़ी मात्रा में खर्च होते हैं। एक चुनाव होने से इन सब पर विराम लगेगा, देश की तरक्की अविराम होगी और देश आर्थिक रूप से पहले पायदान पर आ सकेगा। इसीलिए दीवार लेखन द्वारा जन जागरूकता  का काम किया जा रहा है।" प्रमुख समाजसेवी व क्षेत्रीय पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने कहा कि "जन-जन की लोकतंत्र में भागीदारी और जागरूकता बढ़ाने के...

Agra News : चैम्बर प्रतिनिधिमंडल ने नवागत अपर आयुक्त ग्रेड वन पंकज गांधी से की मुलाकात

चित्र
-चैम्बर के उद्यमियों एवं व्यापारियों के साथ बैठक करने का दिया निमंत्रण -औद्योगिक एवं व्यापारिक समस्याओं के प्रति सकारात्मक सहयोग का दिया आश्वासन-अपर आयुक्त ग्रेड-1 मनोहर समाचार, आगरा। चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल की अध्यक्षता में पूर्व अध्यक्ष एवं जीएसटी प्रकोष्ठ चेयरमैन अमर मित्तल के साथ राज्य माल एवं सेवाकर विभाग (SGST) के नवागत अपर आयुक्त ग्रेड-1 पंकज गांधी से उनके जयपुर हाउस स्थित कार्यालय में मुलाकात की। चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल एवं जीएसटी प्रकोष्ठ के चेयरमैन अमर मित्तल द्वारा औद्योगिक एवं व्यापारिक समस्याओं के सम्बन्ध में अपर आयुक्त ग्रेड-1 पंकज गांधी को अवगत कराया गया। अपर आयुक्त ग्रेड-1 श्री पंकज गांधी जी द्वारा चैम्बर द्वारा बतायी गयी आद्योगिक एवं व्यापारिक समस्याओं के प्रति सकारात्मक सहयोग करने का अश्वासन दिया गया।  उन्होंने कहा कि "आगरा में उद्योगों के विकास में आ रही समस्याओं को विभाग के संज्ञान में आने पर उनके द्वारा सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जायेगा।" इसके लिए चैम्बर प्रतिनिधिमंडल द्वारा उनको आभार व्यक्त किया गया। चैम्बर के अध्यक्ष संजय गोयल...

Agra News : सैनिकों को नमन कर आपरेशन सिंदूर को समर्पित काव्य गोष्ठी

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर आगरा में शिक्षक और छात्रों ने काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। छात्रों ने "आपरेशन सिंदूर" को सम्पर्पित सैनिकों के शौर्य पराक्रम की गाथाओं से भरी वीर रस की एक से बढ़कर एक सुंदर स्वरचित कविताएं प्रस्तुत की। जिनमें छात्र काव्य, सूर्यांश, गर्वित, ऋत्विक, ऋद्धिम, करन, समर्थ, अर्पित, आरव, जितिक, धैर्य और अन्य छात्रों ने स्वरचित कविता प्रस्तुत कर समा बांध दिया और तालियों की गड़गड़ाहट से सभागार गूंज उठा। इस काव्य गोष्ठी के आयोजन में सभी छात्रों को मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कृष्ण कांत द्विवेदी, विजय गोयल, एवं समस्त आचार्यगण उपस्थित रहे।  हिंदी प्रवक्ता सरला भारद्वाज के निर्देशन में हिंदी विभाग द्वारा आयोजित इस गोष्ठी में सभी ने भरपूर आनंद के साथ स्वयं को देशभक्ति के भावों में रंगा।

Agra News : नए आयकर अधिनियम पर जानकारी के लिए चैम्बर करायेगा विषेशज्ञों के साथ वृहद संगोष्ठि

चित्र
-चैम्बर में आयकर अस्सिमेंट एवं अपील पर हुई विस्तृत चर्चा। -वित्त मंत्री, भारत सरकार एवं सीबीडीटी को भेजा जायेगा प्रतिवेदन। -चैम्बर की मांग-आगरा टीटीजेड क्षेत्र होने के कारण नहीं डाला जाये अतिरिक्त आयकर का बोझ मनोहर समाचार, आगरा। चैम्बर सभागर में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल एवं पूर्व अध्यक्ष एवं आयकर प्रकोष्ठ के चेयरमैन अनिल वर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी, जिसमें चर्चा की गयी अपील के निस्तारण के लिये सीआईटी को समयसीमा निर्धारित की जानी चाहियें। बैठक में मांग की गयी आयकर विभाग, सीपीसी द्वारा करदाताओं के रिफंड में देरी की जा रही है, जिसको संज्ञान में लिया गया। चर्चा की गयी कि किसी भी रिर्टन को डिफेक्टिव घोषित करने से पूर्व संषोधन करने हेतु करदाताओं को उचित समय कम से कम एक माह का समय दिया जाना चाहिये। चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल एवं आयकर प्रकोष्ठ के चेयरमैन अनिल वर्मा ने कहा कि "आयकर अस्सिमेंट एवं अपील  में आने वाली समस्याओं का चैम्बर द्वारा प्रतिवेदन तैयार कराकर वित्त मंत्री, भारत सरकार एवं सीबीडीटी को भेजा जायेगा। नये आयकर अधिनियम 2025 पर सदस्यों के ज्ञानवर्धन हेतु चैम्...

Agra News : सीबीएसई में छाईं क्वीन विक्टोरिया स्कूल की गर्ल्स

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। हाल ही जारी हुए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट सीबीएसई एग्जाम रिजल्ट में क्वीन विक्टोरिया स्कूल की गर्ल्स ने अपने स्कूल के साथ साथ अपने परिवार का नाम रोशन किया है। जिन गर्ल्स ने उच्चतम अंक प्राप्त किये हैं, उनकी मेहनत पर स्कूल प्रबंधन और परिवारीजनों को गर्व है। देखिये टॉपर्स छात्रों की लिस्ट।    10th क्लास रिजल्ट झलक जैन 93% टॉपर  अनन्य मंगल 91.4 परसेंटेज सेकंड पोजीशन शिवांगी गौतम 89.4 % अंशिका सिंघल 88.8 % कोकिला सारस्वत 88% अन्य राजपूत 88.2 % पीयूषा धाकड़े 87.2 % दिव्यांशी वर्मा 87 % 12th क्लास साइंस वर्ग में रितिशा सिंह 87% टॉपर सोनाक्षी बघेल 86.6 %  2nd पोजीशन आसमा खान 84.6 % 3rd पोजिशन महिमा शर्मा 82.8 % 4th पोजीशन आशि कर्दम 82.6% 5thपोजीशन मुस्कान शर्मा 82.4 % 6thपोजीशन 12th क्लास कॉमर्स वर्ग फाइबा हुसैन 95.6 % First पोजीशन निदा इरफान 95 % 2nd पोजीशन कशिश वर्मा 89.4 % 3rd पोजीशन कोमल 98% 4th पोजीशन गरिमा चौधरी 88.6% 5th पोजीशन इल्म खान 88.4 परसेंटेज 6th पोजीशन राधिका अग्रवाल 88 % क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स स्कूल की छात्राएं एक दिन देश के भावी भविष्य का...

Agra News : हजारों युवाओं की प्रेरणा स्रोत हैं मेधावी बेटियाँ

चित्र
-सेवा आगरा और महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट ने इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 में सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड से आगरा टॉप करने वाली तीनों बेटियों का किया अभिनंदन मनोहर समाचार, आगरा। इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिन्होंने फहराया अपनी मेधा का परचम। उनका अभिनंदन कर गौरवान्वित हैं हम..इस मनोभाव के साथ सेवा आगरा और महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 में आगरा टॉप करने वाली तीनों बेटियों का अभिनंदन शनिवार को कमला नगर स्थित टेंपटेशन रेस्टोरेंट में किया गया। आगरा टॉपर सम्मान पाने वाली बेटियों में सीबीएसई बोर्ड से दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा सृष्टि गुप्ता (99.4 फीसदी अंक), यूपी बोर्ड से बीआरआई इंटर कॉलेज की छात्रा दिव्या परिहार (89.2 फीसदी अंक) और आईसीएसई बोर्ड से सेंट कॉनरैड इंटर कॉलेज की छात्रा संगिनी मेहरोत्रा (99 फीसदी अंक) शामिल रहीं। उनके परिजनों में अशोक गुप्ता, रेनू गुप्ता, रीति मेहरोत्रा, आदर्श परिहार और शिवांश परिहार शामिल रहे। इस अवसर पर सेवा आगरा के संस्थापक अध्यक्ष पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, संस्थापक श्रीमती सुमन गोयल, महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक मनमोहन...

Agra News : खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधिकारियों संग हुई चैम्बर की बैठक

चित्र
-सैम्पल की रिपोर्ट आने तक समाचार पत्र में प्रकाशित न किया जाये फर्म का नाम -खाद्य विभाग द्वारा रिपोर्ट जल्दी देने की चैम्बर द्वारा रखी गयी मांग -खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा षीघ ही कराये जायेंगे टेªनिंग प्रोग्राम मनोहर समाचार, आगरा। चैम्बर सभागार में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल की अध्यक्षता में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशांक त्रिपाठी एवं मुख्य खाद्य निरीक्षक राजेश गुप्ता के साथ बैठक आयोजित की गयी। चैम्बर के खाद्य प्रसंस्करण एवं कोल्ड स्टोरेज इंडस्ट्रीज विकास प्रकोष्ठ चेयरमैन विकास चतुर्वेदी द्वारा खाद्य प्रसंस्करण सम्बन्धित समस्याओं एंव सुझाव की ओर विभाग का ध्यान आकर्षित किया गया।  खाद्य प्रसंस्करण के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि "विभाग द्वारा खाद्य प्रसंस्करण एक्ट में संशोधित नियमों के सम्बन्ध में चैम्बर के साथ शीघ्र ही जागरूकता कार्यक्रम करायेगा।"  खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशांक त्रिपाठी द्वारा बताया कि "सैम्पलिंग के समय सैम्पल के एक भाग की जांच उद्यमी एवं व्यापारी स्वयं प्राईवेट लैब से भी करा सकता है।" उन्होने बताया कि "खाद्य तेल को अधिकतम 3 बार प्रयोग किया ज...

Agra News : अखिल भारतीय महिला परिषद ने शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। अखिल भारतीय महिला परिषद, नगर शाखा आगरा की सदस्याओं ने अपने कार्यालय में पहलगांव के आतंकवादी हमले में हताहत हुए लोगों और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए सैनिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।  इस दौरान अध्यक्ष उमा सिंह, सचिव डॉ. पूनम तिवारी, स्टैंडिंग कमैटी मेंबर डॉ.सुषमा सिंह, काउंसलर प्रमिला मिश्रा, सदस्य रुपा शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

Agra News : रन ऑन व्हील का हुआ भव्य आयोजन

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। रोलर स्केटिंग संघ की मेजबानी मैं आयोजित रन ऑन व्हील 3.0 का सफल आयोजन आउटर रिंग रोड रोहता से शमशाबाद कट रामादा होटल के पास भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में देश भर से आए  550 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें मुंबई से आए दृष्टिहीन खिलाड़ियों ने भी भाग लिया और अपनी विजय का परचम लहराया। ये रहे विजेता  आयोजन में विजेता हरियाणा के अमित कुमार पांडे, आगरा की पलक सिंह 21 किलोमीटर, दक्ष भारती, नेत्रा 10 किलोमीटर, हुनर मलिक, अचीव, अवनि वर्मा 8 किलोमीटर, विक्रम मेहरा,  अयान सिंह 5 किलोमीटर आदि खिलाड़ियों ने अपनी जीत दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य संरक्षक एडवोकेट रवि चौबे, कार्यक्रम की संरक्षक सोनी त्रिपाठी, ओम साइन बिल्डर अध्यक्ष अनिल सिंह, समाजसेवी बृजेश यादव, अमूल के ब्रांच मैनेजर आशीष शर्मा, किरन कुमार ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि "खेल युवाओं को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है और अब खेल में भी बहुत सारे क्षेत्र में अवसर प्रदान किये जा रहे हैं।" उत्तर...

Agra News : नेशनल चैंबर महिला सेल और शी विल संस्था ने आयोजित की एआई कार्यशाला

चित्र
-आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का एक शब्द में अर्थ है सफलता : डॉ तान्या सिंह -एआई पर महिलाओं के लिए अवसर और संभावनाएँ” विषय पर कार्यशाला  -विशेषज्ञ ने कहा, तकनीक को अपनाकर महिलाएं बन सकती हैं आत्मनिर्भर उद्यमी, एआई करता है पर्सनल असिस्टेंट का काम  मनोहर समाचार, आगरा। एआई यानि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम करता है, जिसके आपके जीवन में आने से करियर में सफलता बिना समय गंवाए मिल सकती है। एआई की ये सहज और सरल परिभाषा आगरा की उभरती महिला उद्यमियों को बताई आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस विशेषज्ञ डॉ तान्या सिंह ने।सोमवार को संजय प्लेस स्थित होटल फेयरफील्ड बाय मैरियट में नेशनल चैंबर इंडस्ट्री एंड कॉमर्स की महिला सेल और शी विल संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस:  महिलाओं के लिए अवसर और संभावनाएँ”। विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य वक्ता डॉ. तान्या सिंह, शी विल संस्था की संस्थापक अध्यक्ष राशि गर्ग, नेशनल चैंबर महिला सेल की चेयरपर्सन डॉ. रीता अग्रवाल, नेशनल चैंबर के अध्यक्ष संजय गोयल, संयोजक मनीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष विवेक जैन, स...

Agra News : चैम्बर ने गोद लिए शहर के 10 बडे पार्क

चित्र
-चैम्बर बडे पैमाने पर वृक्षरोपण कराने के लक्ष्य के तहत प्रारम्भ में महानगर के 10 पार्को में वृक्षारोपणा करायेगा। -रामबल खत्ताघर (ट्रांसयमुना) में नगर निगम के पुराने खताघर को स्वतंत्रता अन्दोलन के नमक सत्याग्रह के स्मृति पार्क के रूप में विकसित किये जाने चैम्बर ने की मांग। -शास्त्रीपुरम के जल संकट निवारण हेतु सिकन्दरा रजवाह जलाषय विकास/निर्माण की आवष्यकता।  -पर्यावरण सुरक्षा के लिये रेडियेषन से होने वाली हानि से बचाब के लिये रेडियेशन रोधी पौधापर्ण करेगा चैम्बर।  मनोहर समाचार, आगरा। चैम्बर सभागार में पर्यावरण सुरक्षा के सम्बन्ध में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पर्यावरण संरक्षण प्रकोेष्ठ के चेयरमैन गोपाल खंडलवाल ने बताया कि "चैम्बर बडे पैमाने पर वृक्षरोपण करायेगा।" चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल व पूर्व अध्यक्ष मनीष अगवाल ने कहा कि "प्रारम्भ में चैम्बर द्वारा 10 पार्के को गोद लिया जायेगा जिसमें प्राथमिकता में बल्केश्वर व संजय प्लेस पार्कें में वृक्षारोपण का कार्य किया जायेगा।"  वरिष्ठ पत्रकार राजीव सक्सेना ने बताया कि "रामबल...

Agra News : आगरा रोलर स्केटिंग वेलफेयर एसोसिएशन ने किया उप्र रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन

चित्र
मनोहर समाचार। आगरा रोलर स्केटिंग वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा प्रथम उत्तर प्रदेश रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 3.o का आयोजन मेजर ध्यानचंद स्टेडियम सुभाष चंद्र बोस छलेसर परिसर डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में आयोजित किया गया l जिसमें 6 साल से 18 साल तक के प्रतिभागियों के बीच मुकाबले खेले गए, जिसमें लड़के और लड़कियां दोनों वर्ग के बच्चों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेत्रपाल सिंह जज पी एलए कोर्ट, विशिष्ट अतिथि पुष्पेंद्र सूर्यवंशी एमएसएमई प्रभारी अधिकारी ने एयर गन चलाकर  कार्यक्रम का शुभारंभ किया l इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने अपना दमख़म दिखाते हुए अपने हुनर का जबरदस्त प्रदर्शन किया।    सचिव धर्मेंद्र सिंह राठौड़, जिला अध्यक्ष कर्नल अजय सिंह चौहान बताया कि "पूरे उत्तर प्रदेश के बच्चों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया l" सचिव मनोज शर्मा ने बताया कि "कल 10 मई को सभी केटेगरी के फाइनल्स खेले जाएंगे।" संरक्षक सोनी त्रिपाठी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया l डॉ. अखिलेश चंद्र सक्सेना डायरेक्टर एक्सपोर्ट एंड गेम्स ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की...

Agra News : आपरेशन ‘सिन्दूर’ की सफलता पर चैम्बर ने जताया हर्ष

चित्र
-आवश्यकता पड़ने पर आगरा के उद्यमी एवं व्यापारी किसी भी तरह की सहायता के लिये मजबूती से खड़ा रहेगा प्रशासन के साथ -आपरेशन ‘सिन्दूर’ द्वारा पाकिस्तान पर सैन्य/हवाई कारवाई पर माननीय प्रधानमंत्री महोदय को दिया धन्यवाद -अफवाहों पर ध्यान न देने की जनता से की अपील -आम जनता आवश्यक वस्तुओं का जरूरत से अधिक भंडारण न करने की कि अपील -प्रधानमंत्री पाकिस्तान को मुहँ-तोड जवाबी कार्यवाही से दुनियाँ के सामने आयी नये भारत की छबि मनोहर समाचार, आगरा। चैम्बर सभागार में भारत द्वारा पाकिस्तान के विरूद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन ‘सिन्दूर’ के सम्बन्ध में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। जिसमें लगातार दूसरे दिन ऑपरेशन ‘सिन्दूर’ की सफलता पर चैम्बर के सदस्यों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया। चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल ने कहा कि "भारतीय सेनाओं ने जिस प्रकार जोश व जज्बे के साथ पाकिस्तान के ड्रोन, मिसाइल लड़ाकू विमानों को नाकाम किया जाना, इस बात का घोतक है कि भारतीय सेनाओं के हाथों में भारत पूर्णतः सुरक्षित है।"  बैठक में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल व पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने अपने उद्बोध...

Agra News : हरी वसुंधरा सेवा संस्थान ने पक्षियों के लिए किया जल प्रबंध

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। इंसान तो अपने लिए भोजन पानी की व्यवस्था कर लेता है, लेकिन बेजुवान पशु और पक्षी तो इंसानों और प्रकृति पर ही निर्भर हैं। ऐसे में हम इंसानों का कर्तव्य है कि हम इन बेजुवानों की भीषण गर्मी में जल की व्यवस्था करें, ताकि ये पानी के अभाव में दम न तोड़ें। इसी सामाजिक सरोकार की भूमिका के अंतर्गत हरी वसुंधरा सेवा संस्थान ने जयपुर हाउस पार्क में पंछियों के लिए पानी के बर्तन जगह-जगह रखवाकर पुण्य कार्य किया।  संस्था की संस्थापक अध्यक्ष अनुराधा शर्मा ने कहा कि "अक्सर तेज गर्मी में पंछी बिना पानी के मर जाते हैं। इसलिए हर साल हम लोग पक्षियों के लिए परिंडे रखवाते हैं। पार्कों में मंदिरों में और अन्य जगहों पर हम गर्मियों में परिंडे रखते हैं और ये संदेश देते हैं कि "गर्मियों में पशु पक्षियों का विशेष ख्याल रखा जाए और ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाए जाएं।"  ये रहे मौजूद  इस सेवा भाव के कार्यक्रम में निशी शर्मा, अनूप बंसल, अखंड प्रताप, कोहिनूर सिंह, अंजना असीजा, सतीश गहलोत, सचिन चौधरी, शिवेंद्र वर्मा, कृष्ण धाकड़, वन्दना शर्मा, अलका मिश्रा, नताशा शर्मा आदि की विशेष रूप से...

Agra News : नेशनल चैम्बर प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान आयकर आयुक्त प्रथम से की भेंट

चित्र
 -चैम्बर द्वारा प्रेषित मुद्दों पर प्रधान आयकर आयुक्त-1 ने दिया सकारात्मक कार्यवाही का भरोसा   मनोहर समाचार, आगरा। नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स यूपी आगरा का प्रतिनिधिमंडल चैम्बर अध्यक्ष  संजय गोयल की अध्यक्षता में पूर्व अध्यक्ष एवं आयकर प्रकोष्ठ के चेयरमैन अनिल वर्मा के साथ प्रधान आयकर आयुक्त-1 अनुपम कांत गर्ग IRS के आगरा में नवीन पदभार ग्रहण करने पर उनका स्वागत किया गया। चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल व आयकर प्रकोष्ठ के चेयरमैन अनिल वर्मा द्वारा उद्योगों एवं व्यापार की वर्तमान स्थिति से प्रधान आयकर आयुक्त-1 को अवगत कराया गया व आयकर सम्बन्धित समस्याओं एवं सुझावों पर आयुक्त का ध्यान आकर्षित किया गया। प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रधान आयकर आयुक्त.1 से अनुरोध किया गया कि वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए आयकर के लक्ष्यों में वृद्धि न की जाए, क्योंकि आगरा में टीटीजेड (टाज ट्रैपेज़ियम ज़ोन) जैसी नीतियों के चलते न तो कोई नया उद्योग स्थापित हो सकता है और न ही मौजूदा उद्योगों का विस्तार संभव है। ऐसी परिस्थिति में करदाताओं पर अतिरिक्त दबाव डालना अनुचित होगा। प्रतिनिधिमंडल...

Agra News : सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर में हुआ मॉक ड्रिल

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। देशभर में घोषित मॉक ड्रिल के चलते युद्ध में स्वयं के बचाव और सुरक्षा को लेकर एतिहात बरतने लिए सिविल डिफेंस ने अभ्यास किया। ये सब भारत पाकिस्तान के बीच बन रहे युद्ध को देखते हुए है।  सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर, आगरा में सभी छात्रों को मॉक ड्रिल अभ्यास कराया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कृष्णकांत द्विवेदी ने बताया कि "हवाई हमले की स्थिति बनने पर सायरन बजने पर किस प्रकार से छात्रों को अपनी सीट के नीचे के नीचे छिपाना है। खुले स्थान पर होने पर छात्रों को लेटना है। यदि छात्र घायल होता है,  तो उसे किस प्रकार से सहायता देनी है।"  इस व्यवस्था में मेजर शंभू पांडे और फर्स्ट अफसर ज्ञानेंद्र तिवारी के साथ सभी शिक्षकों ने अपनी-अपनी कक्षाओं में मुख्य भूमिका निभाई। मॉक ड्रिल में एनसीसी के कैडिटों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Agra News : भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव और शोभायात्रा 18 मई को

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। महर्षि परशुराम सेवा मण्डल और राष्ट्रीय ब्राह्रमण महासभा आगरा के संयुक्त तत्वावधान में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव और शोभायात्रा का आयोजन 18 मई को सायं 4 बजे यमुना ब्रिज स्टेशन रोड से किया जाएगा। जिसमें भारी संख्या में बिप्र बन्धु अपनी उपस्थित दर्ज कराते हुए यात्रा को भव्यता प्रदान करेंगे।  ये होंगे मुख्य अतिथि भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव और शोभायात्रा में मण्डल द्वारा एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह और खंदौली ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा और डॉ. अनंग उपाध्याय को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में निमंत्रित किया गया है।  शोभायात्रा का मार्ग भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव और शोभायात्रा स्टेशन रोड यमुना ब्रिज से कटरा बजीर खां, रामबाग, एबीसी ब्लॉक से ट्रांस यमुना होते हुए रॉयल चौराहे से रेणुका धाम, कमला गार्डन के पास मुख्य मार्ग नुनिहाई पर समापन होगा। आयोजन समिति ने सभी बिप्र बन्धुओं को सायं 4 बजे 18 मई को समय पर उपस्थित होने की अपील की है।  इनकी रहेगी भूमिका परशुराम सेवा मण्डल यमुना पार आगरा से अध्यक्ष विजय पाराशर एड., उपाध्यक्ष भीकम सिंह रावत, महामंत्री रामदत्त शर...

‘ऑपरेशन सिंदूर’, उजड़े परिवारों के लिए बदले का प्रहार

चित्र
भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आतंकियों का सफाया ऑपरेशन कर निश्चित रूप से उन 26 लोगों को ह्रदय से सच्ची श्रृद्धांजलि दी है, जिसे पाकिस्तान के नापाकियों ने अंजाम दिया था। सेना का ये अभियान अभी एक शुरूआत है, जिससे मसूद अजहर के परिवार में मातम छा गया है। जैसा कर्म करोगे, वैसा ही फल मिलेगा।  भारत की सेना को ह्रदय से सलाम! जवानों के जौहर को कोटि-कोटि नमन! आतंकी पाल रहे पाकिस्तान को पता चलना चाहिए कि गद्दारी का प्रतिफल क्या होता है। निहत्थे, भारतियों को नपुंसक आतंकियों ने धर्म पूछकर मारा था। अब उन्हें भी उन्हीं के धर्म की खाक भी नसीब नहीं होगी।  भारत पहले किसी को छेड़ता नहीं हैं, लेकिन जो कोई बेवजह छेड़ता है, तो हमारी सेना उसे छोड़ती नहीं है। अब पाकिस्तान और आतंकवादियों को उनकी औकात नजर आएगी। आतंकी चाहे जिस बिल में छिप जाएं हमारी बहादुर सेना उन्हें पाताल से भी ढूंढकर अंजाम तक पहॅुचाएगी।  अब शहबाज शरीफ और असीम मुनीर कहां मुंह दिखाएंगे। उनके पाले आतंकी अब उन्हीं के पैरों से जमींन खींच लेंगे। बचा सको तो बचालो इन जिहादियों को भारत की सेना से। ये ऑपरेशन सिंदूर है और भारतीय सिंदूर जौहर...

Agra News : मां बगलामुखी के सहस्त्र मंत्र जप संग पंच कुंडीय हवन, माता का अभिषेक और कन्या पूजन से गूंजा मंदिर परिसर

चित्र
-मां पीतांबरा सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ दिव्य आयोजन -सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया यज्ञ व भंडारे में मनोहर समाचार, आगरा। वजीरपुरा स्थित प्राचीन सीताराम मंदिर में मां पीतांबरा सेवा समिति द्वारा आयोजित प्राकट्य उत्सव एवं वार्षिकोत्सव के द्वितीय दिवस पर श्रद्धा और साधना का दिव्य संगम देखने को मिला। सोमवार को आयोजन के द्वितीय दिवस की शुरुआत पंचद्रव्यों एवं औषधियों से मां पीतांबरा के विशेष अभिषेक एवं भव्य श्रृंगार से हुई। इसके बाद दतिया पीठ के महंत याज्ञवल्क्य शास्त्री जी का मंदिर प्रांगण में विधिवत स्वागत किया गया। महंत याज्ञवल्क्य जी के मार्गदर्शन में पंच कुंडीय यज्ञ का आयोजन सम्पन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां समर्पित कीं। यज्ञ के दौरान पूरे वातावरण में दिव्यता और ऊर्जा का संचार हुआ। 1100 माला का मंत्र जाप हुआ। महंत याज्ञवल्क्य शास्त्री जी ने अपने उद्बोधन में मां पीतांबरा की तांत्रिक साधना परंपरा और साधकों के लिए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि "यह उत्सव आत्मबल, विजय और वाणी की सिद्धि का माध्यम है, और प्रत्येक साधक को इससे लाभ ल...

Agra News : दो दिवसीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता मेजर ध्यानचंद स्टेडियम छलेसर में

चित्र
 मनोहर समाचार, आगरा। उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स संघ, प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र सिंह राठौर की उपस्थिति, जिला अध्यक्ष कर्नल अजय सिंह चौहान और मनोज शर्मा सचिव, आगरा रोलर स्केटिंग वेलफेयर एसोसिएशन, मुख्य सरक्षक एडवोकेट रवि कुमार चौबे, सरक्षक सोनी तिपाठी के सहयोग से एक महत्वपूर्ण आयोजन की घोषणा पत्रकारों के समक्ष की गई।  उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स संघ, जो कि भारत सरकार से मान्यता प्राप्त भारतीय स्केटिंग महासंघ से एवं उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त है, प्रदेश में रोलर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने हेतु प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में संघ द्वारा स्पीड स्केटिंग रैंकिंग प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। इस क्रम में पहली स्पीड स्केटिंग रैंकिंग चौंपियनशिप का आयोजन आगरा रोलर स्केटिंग वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 9 से 10 मई तक मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, छलेसर कैंपस, आगरा में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से लगभग 400 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त, रोलर स्पोर्ट्स को प्रदेश में लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से स्केटिंग मैराथन का आयोजन भी किया जा रहा है। इसकी शुरुआत वर्ष 2023 में...