Agra News : चैम्बर प्रतिनिधिमंडल ने नवागत अपर आयुक्त ग्रेड वन पंकज गांधी से की मुलाकात

-चैम्बर के उद्यमियों एवं व्यापारियों के साथ बैठक करने का दिया निमंत्रण

-औद्योगिक एवं व्यापारिक समस्याओं के प्रति सकारात्मक सहयोग का दिया आश्वासन-अपर आयुक्त ग्रेड-1

मनोहर समाचार, आगरा। चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल की अध्यक्षता में पूर्व अध्यक्ष एवं जीएसटी प्रकोष्ठ चेयरमैन अमर मित्तल के साथ राज्य माल एवं सेवाकर विभाग (SGST) के नवागत अपर आयुक्त ग्रेड-1 पंकज गांधी से उनके जयपुर हाउस स्थित कार्यालय में मुलाकात की। चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल एवं जीएसटी प्रकोष्ठ के चेयरमैन अमर मित्तल द्वारा औद्योगिक एवं व्यापारिक समस्याओं के सम्बन्ध में अपर आयुक्त ग्रेड-1 पंकज गांधी को अवगत कराया गया। अपर आयुक्त ग्रेड-1 श्री पंकज गांधी जी द्वारा चैम्बर द्वारा बतायी गयी आद्योगिक एवं व्यापारिक समस्याओं के प्रति सकारात्मक सहयोग करने का अश्वासन दिया गया। 

उन्होंने कहा कि "आगरा में उद्योगों के विकास में आ रही समस्याओं को विभाग के संज्ञान में आने पर उनके द्वारा सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जायेगा।" इसके लिए चैम्बर प्रतिनिधिमंडल द्वारा उनको आभार व्यक्त किया गया।

चैम्बर के अध्यक्ष संजय गोयल और पूर्व अध्यक्ष एवं जीएसटी प्रकोष्ठ के चेयरमैन अमर मित्तल द्वारा चैम्बर के उद्यमियों एवं व्यापारियों के साथ शीघ्र बैठक करने हेतु अपर आयुक्त ग्रेड-1 पंकज गांधी को आमंत्रित किया गया।

प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल, उपाध्यक्ष विवेक जैन, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष एवं जीएसटी प्रकोष्ठ के चेयरमन अमर मित्तल, सुनील सिंघल, अंशुल अग्रवाल, राकेश सिंघल, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया