संदेश

जून, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Agra News : दि आइकॉनिक ग्लोबल फाउंडेशन व हमारा फतेहाबाद डेवलपिंग ग्रुप ने संयुक्त रूप से किया वृक्षारोपण, पौधे वितरित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। दि आइकॉनिक ग्लोबल फाउंडेशन,आगरा और हमारा फतेहाबाद डेवलपिंग ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में कन्हावन गार्डन फतेहाबाद, आगरा में वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण वितरण कार्यक्रम आयोजित  किया गया। वृक्षारोपण और पौधा वितरण के इस अवसर पर दि आइकॉनिक ग्लोबल फाउंडेशन, आगरा  के संस्थापक अध्यक्ष अमित लवानिया ने सभी उपस्थितजनों से इस वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधे लगाने का आग्रह किया, जिससे कि हम सभी को स्वच्छ प्राण वायु मिल सके।  हमारा फतेहाबाद डेवलपिंग ग्रुप के संस्थापक आलोक गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बताया और कहा कि "पेड़ पौधे हैं तो हम हैं अन्यथा इस पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।" डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि "पेड़ पौधे औषधि का कार्य भी करते हैं।" पर्यावरणविद् चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि "पेड़ पौधों से हमारे आस पास का तापमान भी कम रहता है और स्वच्छ हवा भी जनमानस को मिलती है।"  दोनों संस्थाओं ने मिलकर जामुन, अमरूद,कदंब, बेलपत्र,अनार के पांच पौधे कार्यक्रम स्थल पर लगाए और साथ ही अर्जुन, कदंब, जामुन, अमरूद, गुलमोहर, बेलपत्र...

Agra News : वैश्य समाज संगठन ने आगामी कार्यक्रम के मद्देनजर की अहम बैठक

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। वैश्य समाज संगठन आगरा द्वारा अजय केसरी प्रदेश अध्यक्ष और प्रीति गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक का आयोजन भगत हलवाई करकुंज रोड आवास विकास कॉलोनी आगरा पर किया गया। बैठक में  वैश्य समाज संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के जन्म उत्सव 12 जुलाई के उपलक्ष में किए जाने वाले कार्यक्रम की समीक्षा की गई।  बैठक में अजय केसरी और प्रीति गुप्ता के द्वारा आगरा के कार्यकारिणी सदस्यों को किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत अवगत कराया। इस बैठक में वैश्य समाज मंडल अध्यक्ष आगरा शुचि खंडेलवाल, जिला अध्यक्ष अमृता पोरवाल, सचिव सपना गर्ग, रश्मि गुप्ता, छाया, सुनीता गुप्ता, शहर अध्यक्ष  राजकुमार गुप्ता, ऋषि खंडेलवाल, नरेंद्र गुप्ता और अलीगढ़ मंडल के विशिष्ट सदस्य आदि उपस्थित रहे।

Agra News : इंडियन क्लब के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए राजेश मित्तल

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। सुभाष पार्क स्थित इंडियन क्लब के निर्विरोध अध्यक्ष राजेश मित्तल चुने गए। सुखदेव गिडवानी उपाध्यक्ष व सचिव सुधीर भोजवानी चुने गए। 27 जून इंडियन क्लब की समस्त कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ। आज सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को उपनियंत्रक नाहगरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट मुनेश कुमार गुप्ता ने प्रमाण पत्र प्रदान किए।  सचिव सुधीर भोजवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इंडियन क्लब का चुनाव 29 जून को होना था। चुनाव के लिए फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 26 जून थी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 27 जून। सभी पदों के लिए एक-एक ही नामांकन किए गए। परन्तु उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार गुप्ता व सुखदेव गिडवानी ने मांकन किया। परन्तु 27 जून को अनिल कुमार गुप्ता द्वारा नाम नामांकन वापस लेने के कारण सभी पदाधिकारी व सदस्यों का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हो गया। जिसके प्रमाण पत्र आज उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट मुनेश कुमार गुप्ता ने प्रदान किए।  जहाँ अन्य सदस्यों में लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, पीके मिश्रा,सरदार मनमोहन सिंह, गौरव अरोड़ा, राजेश मनमानी, सुशील कपूर को चुना गया।

Agra News : शंखनाद संग खुले श्रीजगन्नाथ जी के पट, नयन उत्सव में 15 दिन बाद दिए दर्शन

चित्र
-15 दिन बाद श्रीजगन्नाथ जी ने स्वस्थ होकर बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र संग नवयौवन भेष में दिए दर्शन, हरे राम, हरे कृष्णा.. कीर्तन पर झूमें भक्त -भगवान जगन्नाथ के लिए श्रद्धालु अपने घरों से पकाकर लाए व्यंजन, मंदिर की रसोई में पकाए गए 56 प्रकार के चावल मनोहर समाचार, आगरा। शंखनाद के साथ भगवान के पट खुले तो हर भक्त के मुख से हरि बोल के जयकारे गूंजने लगे। श्रद्धा से भरी आंखें नवयौवन भेष में श्रीजगन्नाथ जी, बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र के 15 दिन बाद दर्शन पाकर एकटक निगाह से निहारते रहे। दोनों हाथ ऊपर उठाकर हरे राम हरे कृष्णा... के कीर्तन से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। श्वेत रंग की पोशाक धारण किए और मोगरे के फूलों से सजे श्रीजगन्नाथ जी के दर्शन को हर भक्त व्याकुल था। बीमारी से उठे श्रीहरि के लिए आज हर भक्त अपनी अपनी रसोई से स्वादिष्ट व्यंजन पकाकर लाए। मंदिर की रसोई में 56 प्रकार के चावल पकाए गए।  कमला नगर स्थित इस्कॉन मंदिर (श्रीजगन्नाथ मंदिर) में आज श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के तहत नयन उत्सव का आयोजन किया गया। आगरा इस्कॉन के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने बताया कि "बीमारी से उठे श्रहरि का हल्का...

Agra News : श्री बल्केश्वर महादेव मेला समिति ने बल्केश्वर क्षेत्र में परिक्रमा मार्ग पर व्यवस्थाएँ दुरुस्त करने के लिए अपर नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन

चित्र
-ताकि महादेव के भक्तों को न हो कोई परेशानी.. मनोहर समाचार, आगरा। श्रावण मास के पावन अवसर पर बल्केश्वर क्षेत्र में वर्ष 1958 से लगातार आयोजित होने वाला विशाल धार्मिक व सांस्कृतिक मेला इस वर्ष भी लगाया जाएगा। 20 जुलाई, रविवार की शाम मेले का भव्य शुभारंभ होगा। रविवार से ही आगरा के चारों कोनों पर स्थित चारों शिवालयों की परिक्रमा देने के लिए हजारों शिव भक्त बल्केश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने आएंगे। श्री बल्केश्वर महादेव मेला समिति मेले के आयोजन की तैयारी में जुटी है। गुरुवार को समिति द्वारा मेला क्षेत्र और परिक्रमा मार्ग पर सभी व्यवस्थाएँ दुरुस्त करने के लिए नगरायुक्त को संबोधित ज्ञापन उनकी अनुपस्थिति में अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार को दिया गया। मेला समिति के संयोजक पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, पार्षद हरिओम गोयल और अध्यक्ष महेश निषाद ने अपर नगर आयुक्त से बल्केश्वर क्षेत्र और परिक्रमा मार्ग पर साफ सफाई, समुचित विद्युत व्यवस्था, खराब पड़ी लाइटों को सही करवाने, जल भराव से मुक्ति, सड़क मरम्मत, पार्वती घाट पर बैरिकेडिंग तथा परिक्रमार्थियों के स्नान हेतु नलों की व्यवस्था, शौचालय, बायो टॉयल...

Agra News : नवदिवसीय गौ महिमा महोत्सव हेतु प्रथम कार्यकारी कार्यालय का किया उद्घाटन

चित्र
-सेवा भवन सहित विभिन्न केंद्रों पर मंगल कलश यात्रा हेतु पंजीकरण हुए आरंभ मनोहर समाचार, आगरा। सामाजिक संस्था सेवा आगरा द्वारा विभिन्न सेवा कार्यों के लिए सुल्तानगंज पुलिया के निकट स्थापित सेवा भवन पर गुरुवार को संतों-महंतों, समाजसेवियों, गौ सेवकों और शिव भक्तों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन एवं नारियल तोड़कर नवदिवसीय विशाल-दिव्य गौ महिमा महोत्सव के कुशल संचालन एवं मंगल कलश यात्रा पंजीकरण के लिए प्रथम कार्यकारी कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस दौरान गौ माता की जय और हर हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूँज गया। इस अवसर पर समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों व ऋषि उपाध्याय ने बताया कि "श्रावण मास के पावन अवसर पर आगरा के हृदय स्थल सूरसदन में 14 जुलाई से नव दिवसीय गौ महिमा महोत्सव के अंतर्गत प्रातः बेला में काशी के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा सवालाख पार्थिव शिवलिंग अभिषेक, गौ पूजन व दान तथा विशिष्ट संत दर्शन एवं आशीर्वचन होगा। साथ ही नित्य सायं 4 से 8 बजे तक जगद्गुरु द्वाराचार्य मलूक पीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेंद्र दास जी महाराज के परम कृपापात्र पूज्य श्री रसराज जी महाराज की अमृतवा...

Agra News : ललित कला संस्थान की आर्ट गैलरी में प्रो. चित्रलेखा सिंह अद्भुत रही चित्रों की प्रदर्शनी

चित्र
-इन उंगलियों के पोरों का, कौन सा तरंग देकर, छिप जायेगी! -संस्कृति भवन में हुआ "कला संवाद" कार्यक्रम "कला और कलम" में कवियों-चित्रकारों की खूब चली डाढ़ामेड़ी मनोहर समाचार, आगरा। ललित कला संस्थान के 25वें स्थापना वर्ष के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में संस्कृति भवन की आर्ट गैलरी में लगी प्रो. डॉ. चित्रलेखा सिंह की पेंटिंग्स की एकल प्रदर्शनी "चित्रांजलि" का समापन 25 जून को मुख्य अतिथि डॉ. रंजना बंसल द्वारा पेंटिंग उतार कर किया गया। इस मौके पर "कला संवाद" कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें आगरा के कलाकारों, कला समीक्षकों और कलाप्रेमियों ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर रंजना बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक प्रो. संजय चौधरी और संस्थान की पूर्व निदेशक डॉक्टर सरोज भार्गव ने संयुक्त रूप से की। संस्थापक निदेशक प्रो. (डॉ.) चित्रलेखा सिंह ने कहा संस्थान कलाकारों को गढ़ने के लिए मेरा एक सपना था, जो साकार ही नहीं हुआ बल्कि आज देश विदेश में विख्यात कलाकारों की एक पीढ़ी तैयार कर चुका है। आज कला म...

Agra News : ज्योति कलश यात्रा का हो रहा भव्य स्वागत

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। जनपद में ज्योति कलश रथ यात्रा ने अपने 18वें दिवस पर शास्त्रीपुरम, पश्चिमपुरी एवं शाहगंज क्षेत्र के विशालकुंज, दहतोरा, वंशीविहार, शेखर रेजीडेंसी, निहारिका कॉलोनी, पश्चिमपुरी, पुनीत विहार, मारुति रेजीडेंसी, मारुति एस्टेट, मारुति एनक्लेव आदि क्षेत्रों में भ्रमण के पश्चात गायत्री मन्दिर मानस नगर पर पहुँच दीपयज्ञ कर विश्राम लिया।  ज्योति कलश का पूजन क्रमशः रामसिंह कुम्हावत, नवीन पांडेय, राकेश जिंदल, भारत सिंह, गिरीश लवनियां, शिवांक उपाध्याय, सौरभ जौहरी आदि ने बहुत ही भव्य स्वागत एवं पूजन किया। मानस नगर गायत्री मन्दिर पर एस के कौशल एवं पुष्पा कौशल ने दीपयज्ञ की व्यवस्था की। ज्योति कलश रथ के साथ उपजोन समन्वयक सुरेश यादव, जिला समन्वयक सुरेश चन्द्र सक्सेना, जिला युवा संयोजक गिरधर गोपाल, अरुण साहू, राजवीर सिंह, भगवान सिंह, तेजसिंह चाहर, कालीचरण शर्मा, एम एम शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, मोहन सिंह, अजय यादव आदि उपस्थित रहे।

Agra News : संजय प्लेस में गूंजा हरिनाम संकीर्तन, भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा कल

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। आज संजय प्लेस में हरिनाम संकीर्तन गूंज रहा था। कीर्तन करते हुए स्कॉन मंदिर के भक्तजन सबी को 27 जून को आयोजति होने जा रहे श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के लिए आमंत्रित कर रहे थे। सिर पर विराजमान श्रीहरि के विग्रह स्वरूप और मुख पर हरिनाम। मंजीले और ढोलक की धुन पर आमंत्रण या6 में हर कोई भक्ति में झूमता नाचता नजर आया।   हरि बोल के जयकारों के साथ 27 जून को आयोजित होने जा रही श्री जगन्नाथ यात्रा के लिए आमंत्रण यात्रा का शुभारम्भ आज संजय प्लेस स्थित आजाद पैट्रोल पम्प से किया गया। कमला नगर इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप के निर्देशन में निकाली गई आमंत्रण यात्रा में संगीतमय कीर्तन पर नृत्य करते हुए सभी भक्तों को श्री जगन्नाथ यात्रा का निमंत्रण दिया गया। जहां से आमंत्रण यात्रा गुजरी, लोग अपने काम भूल कर हरि नाम के कीर्तन में शामिल हो गए। बीमार श्रीहरि को लगाया गया प्रसाद खिचड़ी भी भक्तों को वितरित की गई। अरविन्द स्वरूप ने बताया कि श्री जगन्नाथ रथयात्रा में यूक्रेन, रशिया, आस्ट्रेलिया सहित विभिन्न देशों व भारत के विभिन्न प्रदेशों के भक्तजन भाग लेंगे। रथ को रस्सी...

Agra News : डॉ. मधु भारद्वाज ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा, उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी का प्रान्तीय अधिवेशन वृन्दावन में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. बीडी शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष पं. त्रिभुवन शर्मा, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री शिवमोहन भारद्वाज, श्रीकांत शर्मा, पूर्व ऊर्जा मंत्री, उप्र सरकार एवं विधायक, वृन्दावन, मथुरा, पं. बीडी शर्मा करोरिया, प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली थे। विशिष्ट सानिध्य प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ डाॅ. मधु भारद्वाज का रहा।  राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. बीडी शर्मा ने सवर्ण आयोग बनाने की बात की। प्रदेश अध्यक्ष पं. त्रिभुवन शर्मा ने ब्राह्मणों को आरक्षण देने की बात कही। विशिष्ट अतिथि श्रीकांत शर्मा ने ब्राह्मणों को संगठित, शिक्षित एवं संस्कारित करने पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ डाॅ. मधु भारद्वाज ने रुनकता को पर्यटक स्थल बनाने एवं नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की बात प्रमुखता से की।    प्रस्तावों पर गहन चर्चा के बाद सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया। साथ ही डाॅ. मधु भारद्वाज को राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मनोनीत ...

Agra News : मृदंग मंजीरों संग कीर्तन करते दिया रथयात्रा महोत्सव का निमंत्रण

चित्र
-श्रीजगन्नाथ रथयात्रा 27 जून को, मृदंग व मंजीरों पर कीर्तन संग पुराने बाजार में निकाली श्रीजगन्नाथ रथयात्रा की आमंत्रण यात्रा -जगह-जगह हुआ आमंत्रण यात्रा का स्वागत, 26 जून को नयन उत्सव व छप्पन भोग का आयोजन मनोहर समाचार, आगरा। मृदंग और मंजीरों के कीर्तन पर झूमते भक्तजन। सिर पर विराजमान श्रीजगन्नाथजी, बहन सुभद्रा और भाई बलराम के विग्रह स्वरूप। श्रीजगन्नाथ रथयात्रा के लिए श्रीहरि के बुलावे को इस्कॉन मंदिर के भक्तों ने शहर भर के श्रद्धालुओं के पास श्रद्धा-भाव से पहुंचाया। मृदंग और मंजीरे हरे राम हरे रामा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे... का कीर्तन करते हुए शहर के पुराने बाजार में आमंत्रण यात्रा निकाली गई। नूरी दरवाजा से प्रारम्भ हुई आमंत्रण यात्रा का जगह-जगह माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। आमंत्रण यात्रा का शुभारम्भ स्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने भगवा झंडा दिखाकर किया। आमंत्रण यात्रा ने सिंधी बाजार, फब्बारा, किनारी बाजार, रावत पाड़ा, दरेसी, कचहरी घाट होते हुए बेलनगंज तिराहे पर विश्राम लिया।  इस्कान मंदिर आगरा के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप के नेतृत्व में उत्साह व उमंग के साथ ...

Agra News : विद्यालय के फरमान से अभिभावक परेशान, दवाई कंपनियां मूल्य पर करें नियंत्रण

चित्र
-आगरा इकाई भरेगी, एक लाख पर्यावरण संरक्षण संकल्प पत्र  मनोहर समाचार, आगरा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत आगरा इकाई की एक अति महत्वपूर्ण बैठक श्री रामकृष्ण महाविद्यालय बलकेश्वर आगरा में आयोजित की गई। उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पर्यावरण आयाम प्रमुख डॉ. प्रमोद पांडे लखनऊ से मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष विष्णु कुमार अग्रवाल, जिला अध्यक्ष  मुरारी लाल गोयल, प्रांतीय सचिव इंद्र भूषण कुलश्रेष्ठ ने प्रांतीय बैठक का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक संगठन मंत्र के साथ प्रारंभ हुई।  बैठक के प्रारंभ में अपने उद्बोधन में डॉक्टर प्रमोद पांडे ने कहा कि "आप ग्राहक बनें, उपभोक्ता नहीं अर्थात जो भी खरीदें सोच समझ कर खरीदें।  प्रांतीय अध्यक्ष विष्णु कुमार अग्रवाल ने बताया कि "ग्राहक पंचायत में ग्राहकों की  समस्याओं का समाधान, संगठन एवं समन्वय के माध्यम से कराया  जाता है।" प्रांतीय  अध्यक्ष ने ग्राहक जागरूकता से संबंधित विभिन्न अधिनियमों की जानकारी दी। जिसमें संशोधित उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019, आरटीआई एक्ट 2005 आ...

Agra News : मृदंग मंजीरों संग कीर्तन करते हुए निकाली आमंत्रण यात्रा

चित्र
-श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव 27 जून को, 26 जून को नयन उत्सव में 15 दिन बाद भक्तों को दर्शन देंगे श्रीहरि, बल्केश्वर महालक्ष्मी मंदिर से निकाली आमंत्रण यात्रा मनोहर समाचार, आगरा। भक्तों पर बरसते पुष्प और वातावरण में बिखरती हरिनाम संकीर्तन की स्वरलहरियां। श्रीहरि की भक्ति में डूबे और मृदंग, मंजीरे और ढोलक के भक्तिमय संगीत पर नाचते झूमते श्रद्धालु। कुछ ऐसे ही भक्तिभाव के साथ आज इस्कॉन मंदिर आगरा द्वारा श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव में शहरवासियों को आमंत्रित करने के लिए बल्केश्वर स्थित महालक्ष्मी मंदिर से आमंत्रण यात्रा निकाली गई।  इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु के नेतृत्व में निकाली गई आमंत्रण यात्रा में सभी श्रद्धालुओं ने हरे राम, हरे राम राम हरे हरे... कीर्तन पर झूमते नाचते बल्केश्वर व कमला क्षेत्र का भ्रमण किया। सभी शहरवासियों को 26 जून को नयन उत्सव व 27 जून को श्रीजगन्नाथ रथयात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। श्रीजगन्नाथ भगवान की भक्ति में झूमते नाचते भक्तों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कुछ लोग भक्ति के इस उत्सव में शामिल हो गए तो कुछ दूर खड़े हरे राम,...

Agra News : सेठ अचल सिंह और निहाल सिंह जैसे जनप्रतिनिधियों की आज देश को जरूरत: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

चित्र
-आज भी ये शख्स मुझको मुँह जबानी याद है.. -कृतज्ञ शहरवासियों सँग आगरा और देश के शीर्ष कांग्रेस नेताओं ने किया पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन का भावपूर्ण स्मरण -निहाल सिंह फाउंडेशन ने पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन की द्वितीय पुण्यतिथि पर बीडी जैन कन्या महाविद्यालय में आयोजित किया 'निहाल' पुण्य स्मरण कार्यक्रम -निहाल सिंह जैन की स्मृति में जरदोजी कलाकार रईसुद्दीन, फैजानुद्दीन व फरदीनुद्दीन के साथ पेंटिंग कलाकार भावना पांडे को कला उद्यमी तथा सीनियर क्रिकेटर पीटर पॉल व क्रिकेट कोच मनोज कुशवाह को मिला खेल प्रतिभा सम्मान -सामाजिक सरोकारों के तहत 11 मेधावी बेटियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर किया सम्मानित मनोहर समाचार, आगरा। निहाल सिंह जी का व्यवहार ऐसा था कि पक्ष-विपक्ष सब उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखते थे। देश की सेवा के क्षेत्र में उन्होंने सेठ अचल सिंह की विरासत को बेहतर ढंग से संभाला और आगरा के विकास में भागीदारी की। आज देश को सेठ अचल सिंह और निहाल सिंह जैसे जनप्रतिनिधियों की आवश्यकता है.. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और शीर्ष कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने ये विचार रविवार शाम बीडी जैन कन्य...

Agra News : आवास विकास में निकली आमंत्रण यात्रा, रथयात्रा का दिया बुलावा

चित्र
-श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव 27 जून को, 26 जून को नयन उत्सव में 15 दिन बाद भक्तों को दर्शन देंगे श्रीहरि मनोहर समाचार, आगरा। हरे राम हरे कृष्णा... के संकीर्तन ने हर किसी को भक्ति की गंगा में डुबा दिया। मंजीरे और मृदंग के भक्तिमय सुरों पर झूमते नाचते श्रद्धालुओं ने आज आवास विकास से 27 जून को आयोजित होने जा रहे भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के लिए शहरवासियों को आमंत्रित करने के लिए आमंत्रण निकाली। होटल भावना क्लार्क से प्रारम्भ हुई आमंत्रण यात्रा ने आवास विकास कालोनी में भ्रमण करते हुए आर्केड शास्त्रीपुरम पर विश्राम लिया।   भक्तों का इंतजार समाप्त होने वाला है। 26 जून को कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (Iscon) में आयोजित नयन उत्सव में श्रीहरि 15 दिन बाद भक्तों को दर्शन देंगे। वहीं 27 जून को बल्केश्वर महालक्ष्मी मंदिर से भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न शहरों के हजारों भक्तजन भाग लेंगे। रशिया के भक्त भी लेने पहुंचेंगे। रथयात्रा महोत्सव के उपलक्ष्य में आज भक्तों को आमंत्रित करेने के लिए इस्कॉन आगरा अध्यक्ष अरविन्द प्रभु के नेतृत्व में आमंत्रण यात्रा का आयोजन क...

Agra News : अनुभव निधि आश्रम में वृद्धजनों संग मनाया शताब्दी वर्ष

चित्र
-भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, विधि विदान से पूजन कर गऊदान किया, आश्रम में भेंट किए उपहार मनोहर समाचार, आगरा। उजरई कला स्थित अनुभव निधि आश्रम में आज अनोखा उत्सव था। 99 वर्ष पूरे कर 100वें वर्ष में प्रवेश कर रही शांति देवी अग्रवाल का शताब्दी वर्ष आश्रम के वृद्धजनों संग मनाया गया। जो भी उपहार आए, आश्रम के वृद्धजनों में वितरित किए गए।  इस अवसर पर धार्मिक सांस्कृतिक भी आयोजित किए गए। जिसमें सभी परिवजनों व आश्रम के वृद्धजनों ने उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया और न्य लोगों को भी वृद्धाश्रम में इस तरह के आयोजन करने के लिए प्रेरित किया।     हाथरस रोड उजरई स्थित अनुभव निधि आश्रम में आज उत्साह व उमंग बिखरा था। सर्वप्रथम परिवारीजनों ने शांति देवी अग्रवाल पूजन कर आरती की और अपनी माता सहित आश्रम के सभी वृद्धजनों से आर्शीवाद लिया।  इस अवसर पर शांति देवी ने विधि विधान से पूजन कर गऊदान भी किया। आश्रम के लेगों ने भी शुभकामनाएं देकर र्शीवाद प्रदीन किया। राधा-कृष्ण की भक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम में हर कोई भक्ति के रंग में डूबा नजर आया।  इस अवसर पर मु...

Agra News : अखिल विश्व गायत्री योग परिवार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कराया सामूहिक योग

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में गायत्री योग परिवार द्वारा 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग कराया गया। योगाचार्य सीमा दुबे, अजय दुबे और डीसी प्रजापति द्वारा सभी को योग कराया गया। इस अवसर पर गायत्री योग परिवार के संस्थापक और प्रेरणा स्रोत डॉ. ओपी गुप्ता को पटका पहनाकर कर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी ने सम्मानित किया। इसके अलावा वरिष्ठ योगी शिवराम सिंह चौधरी को भी पटका और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। साथ ही  योगाचार्य सीमा दुबे, डीसी प्रजापति और अजय दुबे का को मटका पहनकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर योगाचार्य सीमा दुबे द्वारा कोमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार चालन क्रियाएं, खड़े होकर किए जाने वाले आसन जैसे ताड़ासन, वृक्षासन, अर्ध चक्रासन और त्रिकोणासन आदि के अलावा बैठकर किए जाने वाले आसन जैसे दंडासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्द्ध ऊष्ट्रासन, बक्रासन, शशांक आसन आदि का योग भी सबको कराया गया।  डीसी प्रजापति द्वारा प्राणायाम के तहत कपालभाति क्रिया, नाडीशोधन, भ्रामरी, शीतली प्राणायाम और ध्यान कराया गया। अजय दुबे य...

Agra News : बीएनाई कि कार रैली में पहेलियों से भरपूर और रोमांचकारी रैली में 15 से अधिक परिवारों ने लिया भाग

चित्र
 -किले में छुपे खजाने को ढूंढने से कम न था कार रैली का गंतव्य -बीएनाई हैरीटेज द्वारा आगरा से प्रारम्भ हुई कार रैली का समापन जयपुर स्थित लोहगढ़ किले में हुआ,  मनोहर समाचार, आगरा। दिमाग को उलझा देनी पहेलियों और रोमांच से भरपूर कार रैली किसी किले में छुपे खजाने को ढूंढने के मिशन सेकम नहीं थी। आगरा से प्रारम्भ हुई कार रैली को अपने गनंतव्य जयपुर स्थित लोहगढ़ किले तक पहंचने से पहले छह चेक प्वाइंट पर पहुचने की पहेलियों को सुलझाना था, और वहां पहुंचकर सेल्फी लेकर बतौर प्रमाण भेजनी थी। छह पहेलियों को सुलझाते हुए कम से कम किलोमीटर तय कर सबसे पहले लोहगढ़ किले पहुंचने वाली टीम निट्रो नवाब के कुशाग्र मित्तल, आयूषी मित्तल, राघव बंसल, प्रियंका बंसल इस रोमांचकारी कार रैली के विजेता रहे।  बीएनआई हैरीटेज द्वारा एनएच-2 बेस्ट प्राइज के पास से आयोजित कार रैली का शुभारम्भ एग्जूकेटिव निदेशक प्रवीन कुमार जैन ने झंडी दिखाकर किया। रैली में 15 से अधिक लोगों ने परिवार संग भाग लिया। गंतव्य तक पहुंचने से पहले छह पहेलियों को सुलझाते हुए छह चेक प्वाइंट से होकर गुजरना जरूरी था। पहेलियों को सुलझाने में हर...

Agra News : गुरुसत्ता की अखंड ज्योति का प्रकाश चला मातृशक्ति की जन्मभूमि की ओर

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। वंदनीय माताजी एवं अखंड ज्योति के शताब्दी समारोह की ज्योति कलश रथ यात्रा का एत्मादपुर तहसील के 108 गाँवों का भ्रमण कर एक्सप्रेस वे के निकट नगला चंदन पर प्रवेश किया। जहाँ पर आगरा नगर के कई गायत्री परिजनों ने पहुँच कर बहुत ही भव्य स्वागत व पूजन किया।  रथ यात्रा नगला चंदन से जलेसर रोड महादेवी नगर, टेढ़ी बगिया विकास नगर, अंजनि विहार, कालिन्दी विहार, शिवानी वाटिका, कृष्णा पैराडाइज, मोहन नगर, नुनहाई, दुर्गा नगर पर दीपयज्ञ कराते हुए गायत्री शक्तिपीठ शाहदरा पर विश्राम लिया। रथ यात्रा का स्वागत सत्यपाल बघेल, प्यारे लाल परिहार, मन्जू मिश्रा, जयन्तीप्रसाद कुशवाहा, गंगाश्री, सर्वेश मिश्रा, रामदेवी कटियार, रविमोहन कुलश्रेष्ठ, उपेंद्र, मनोरमा देवी ने किया। रथ यात्रा में उपजोन समन्यवयक सुरेश चन्द्र यादव के नेतृत्व के साथ विजयपाल बघेल, जिला समन्वयक सुरेश चन्द्र सक्सेना, जिला युवा संयोजक गिरधर गोपाल, मुकेश शर्मा, राजवीर सिंह, एसके मिश्रा, सुमन सिसोदिया, सुखवासी लाल वानप्रस्थी आदि का सहयोग रहा।

Agra News : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को आ रहे आगरा

चित्र
-निष्ठावान कांग्रेसी व आदर्श राजनेता पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन के द्वितीय पुण्य स्मरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि करेंगे सहभागिता -राजस्थान सरकार के पूर्व गृह एवं वित्त मंत्री प्रद्युम्न सिंह करेंगे समारोह की अध्यक्षता -निहाल सिंह फाउंडेशन कर रहा बीडी जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजन, कृतज्ञ शहरवासी अर्पित करेंगे भावपूर्ण श्रद्धा सुमन -सामाजिक-राष्ट्रीय सरोकारों के तहत विभिन्न प्रतिभाओं का होगा सम्मान, मेधावी बेटियों को मिलेगी छात्रवृत्ति मनोहर समाचार, आगरा। निहाल सिंह फाउंडेशन के बैनर तले कट्टर गाँधीवादी, निष्ठावान कांग्रेसी, आदर्श राजनेता, बेदाग समाजसेवी पूर्व सांसद श्री निहाल सिंह जैन की द्वितीय पुण्यतिथि पर 'निहाल' पुण्य स्मरण कार्यक्रम 22 जून, रविवार को माल रोड स्थित बीडी जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज के वातानाकूलित सभागार में शाम 3:30 से आयोजित किया जाएगा। कृतज्ञ शहरवासी आगरा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दो बार के सांसद निहाल सिंह जी को भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। फाउंडेशन के अध्यक्ष राजाखेड़ा-धौलपुर के विधायक रोहित बौहरा और सचिव मनोज जैन बौहरा की संयु...

Agra News : मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर इस वर्ष विशेष होगी श्रीजगन्नाथ जी की रथयात्रा

चित्र
-नंदीघोष रथ पर 27 जून को भक्तों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्रीजगन्नाथ जी, 26 जून को होगा नयन उत्सव -कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ जी मंदिर इस्कॉन (अन्तर्राष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ) द्वारा तक किया जा रहा श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का आयोजन मनोहर समाचार, आगरा। इस वर्ष इस्कॉन मंदिर के 15वें स्थापना दिवस के वसर पर 27 जून को आयोजित होने वाली श्रीजगन्नाथ जी की रथयात्रा भी विशेष होगी। जिसमें नंदीघोष रथ की साज-सज्जा से लेकर भगवान के श्रंगार तक सब कुछ खास होगा। 14 दिन बाद श्रीजगन्नाथ जी भक्तों को 26 जून को आयोजित नयन उत्सव में दर्शन देंगे। कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ जी मंदिर इस्कॉन (अन्तर्राष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ) द्वारा श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ देश विदेश के हजारों भक्त भी भाग लेने पहुंचेंगे।  कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में इस्कॉन मंदिर आगरा के अध्यक्ष अरविद स्वरूप ने जानकारी देते हुए बताया कि "27 जून को भक्तिभाव के साथ श्रीजगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन किया जा ...