Agra News : विद्यालय के फरमान से अभिभावक परेशान, दवाई कंपनियां मूल्य पर करें नियंत्रण

-आगरा इकाई भरेगी, एक लाख पर्यावरण संरक्षण संकल्प पत्र 

मनोहर समाचार, आगरा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत आगरा इकाई की एक अति महत्वपूर्ण बैठक श्री रामकृष्ण महाविद्यालय बलकेश्वर आगरा में आयोजित की गई। उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पर्यावरण आयाम प्रमुख डॉ. प्रमोद पांडे लखनऊ से मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष विष्णु कुमार अग्रवाल, जिला अध्यक्ष  मुरारी लाल गोयल, प्रांतीय सचिव इंद्र भूषण कुलश्रेष्ठ ने प्रांतीय बैठक का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक संगठन मंत्र के साथ प्रारंभ हुई। 

बैठक के प्रारंभ में अपने उद्बोधन में डॉक्टर प्रमोद पांडे ने कहा कि "आप ग्राहक बनें, उपभोक्ता नहीं अर्थात जो भी खरीदें सोच समझ कर खरीदें।  प्रांतीय अध्यक्ष विष्णु कुमार अग्रवाल ने बताया कि "ग्राहक पंचायत में ग्राहकों की  समस्याओं का समाधान, संगठन एवं समन्वय के माध्यम से कराया  जाता है।" प्रांतीय  अध्यक्ष ने ग्राहक जागरूकता से संबंधित विभिन्न अधिनियमों की जानकारी दी। जिसमें संशोधित उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019, आरटीआई एक्ट 2005 आरटीई एक्ट 2010 जिसके अंतर्गत सर्व शिक्षा अभियान आदि संचालित हो रहे हैं।  जब भी आप खरीदी करें, आप उसकी मात्रा गुणवत्ता आदि की भली भांति जांच करें एवं बिल भी अवश्य लें। 

जिला अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल ने  ग्राहक पंचायत द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान के संकल्प पत्रक का विमोचन किया। साथ ही एक लाख पर्यावरण संरक्षण संकल्प पत्र भरवाने का वादा किया। साथ ही कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वह जनता के बीच जाकर अधिक से अधिक संकल्प पत्र भरवा कर लोगों को पर्यावरण  संरक्षण के प्रति जागरूक करें। कल्याण मंत्र के साथ बैठक का समापन हुआ।

बैठक में अशोक बाबू गुप्ता, हरिओम गोयल, सत्येंद्र पाठक, कुमकुम उपाध्याय, डॉ. अंजु दिलयानी, डॉ. मनिंदर कौर, राम प्रकाश अग्रवाल, विश्वनाथ भारद्वाज, अर्जुन पंडित, सुधीर आर्य, मयंक खंडेलवाल, मीनाक्षी शर्मा, विजय वर्मा, राकेश गुप्ता, बनवारी लाल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, रोहित ज्ञानी, अशोक कुमार गुप्ता, सुनील दिवाकर, पूजा जैन, पंकज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। 



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया