Agra News : मृदंग मंजीरों संग कीर्तन करते हुए निकाली आमंत्रण यात्रा

-श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव 27 जून को, 26 जून को नयन उत्सव में 15 दिन बाद भक्तों को दर्शन देंगे श्रीहरि, बल्केश्वर महालक्ष्मी मंदिर से निकाली आमंत्रण यात्रा

मनोहर समाचार, आगरा। भक्तों पर बरसते पुष्प और वातावरण में बिखरती हरिनाम संकीर्तन की स्वरलहरियां। श्रीहरि की भक्ति में डूबे और मृदंग, मंजीरे और ढोलक के भक्तिमय संगीत पर नाचते झूमते श्रद्धालु। कुछ ऐसे ही भक्तिभाव के साथ आज इस्कॉन मंदिर आगरा द्वारा श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव में शहरवासियों को आमंत्रित करने के लिए बल्केश्वर स्थित महालक्ष्मी मंदिर से आमंत्रण यात्रा निकाली गई। 

इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु के नेतृत्व में निकाली गई आमंत्रण यात्रा में सभी श्रद्धालुओं ने हरे राम, हरे राम राम हरे हरे... कीर्तन पर झूमते नाचते बल्केश्वर व कमला क्षेत्र का भ्रमण किया। सभी शहरवासियों को 26 जून को नयन उत्सव व 27 जून को श्रीजगन्नाथ रथयात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। श्रीजगन्नाथ भगवान की भक्ति में झूमते नाचते भक्तों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कुछ लोग भक्ति के इस उत्सव में शामिल हो गए तो कुछ दूर खड़े हरे राम, हरे कृष्णा... का कीर्तन करने लगे तो कुछ अपने अपने प्रतिष्ठानों से शीश झुकाते नजर आ। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से नितेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, नवीन सिंघल, संजय कुकरैजा, प्रदीप यादव, रमेश यादव, विपिन अग्रवाल, गोपीभव प्रभुजी, अनिल गुप्ता, राजीव मल्होत्रा, प्रदीप बंसल, सूरज, शाश्वत नंदलाल आदि उपस्थित रहे।

24 जून को नूरी दरवाजे से निकलेगी आमंत्रण यात्रा

24 जून को श्रीजगन्नाथ महोत्सव में भक्तों को आमंत्रित करने के लिए आमंत्रण यात्रा नूरी दरवाजे से प्रारम्भ होगी। एसएन अस्पताल का पीपल वाला गेट, किनारी बाजार, चौबे जी का फाटक, रावत पाड़ा, जौहरी बाजार, दरेसी, छत्ता बाजार क्षेत्र में भ्रमण करते हुए आमंत्रण यात्रा बेलनगंज में विश्राम लेगी। जगह-जगह श्रद्धालों का स्वागत किया जाएगा।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया