Agra News : अनूठी पहल मां की स्मृति में किया वृक्षारोपण

मनोहर समाचार, आगरा। सेवा आगरा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस से पूर्व "एक पेड़, मां के नाम" पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई। मंगलवार को बलकेश्वर स्थित एकता पार्क में सेवा आगरा के पदाधिकारियों, सदस्यों और स्थानीय निवासी के द्वारा पौधरोपण किया गया। *जिसमें बोगनवेलिया, कनेर, मिनी कामिनी, टिकोमा, अशोक, जामुन, बेलपत्र, गुड़हल आदि प्रजाति के छायादार और फलदार करीब 51 पौधे रोपित किए गए।

सेवा आगरा के अध्यक्ष पार्षद मुरारी लाल गोयल पेन्ट ने कहा "मैंने अपनी मां की याद, स्मृति में पौधारोपण किया है। पीएम मोदी और सीएम योगी से प्रेरणा लेते हुए सेवा आगरा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस से पूर्व बलकेश्वर क्षेत्र के एकता *पार्क से "एक पेड़, मां के नाम" पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई।     

इस दौरान संस्थापिका सुमन गोयल, कुमकुम उपाध्याय, विश्वनाथ भारद्वाज, मयंक खंडेलवाल, राजू खेमानी, रवींद्र महेंद्र, नंदी महाजन, सुधीर आर्य, नीलम चड्डा, प्रीत कौर, त्रिलोक चन्द, खुशबू, कांता देवी, कविता, पुनित चड्डा, मान्या, राजू, अमित, संदीप गुप्ता, रोनक, विक्की, बंटी, साजन आदि ने पौधरोपण अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और भरपूर सहयोग किया। 



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया