Agra News : ज्योति कलश यात्रा का हो रहा भव्य स्वागत
मनोहर समाचार, आगरा। जनपद में ज्योति कलश रथ यात्रा ने अपने 18वें दिवस पर शास्त्रीपुरम, पश्चिमपुरी एवं शाहगंज क्षेत्र के विशालकुंज, दहतोरा, वंशीविहार, शेखर रेजीडेंसी, निहारिका कॉलोनी, पश्चिमपुरी, पुनीत विहार, मारुति रेजीडेंसी, मारुति एस्टेट, मारुति एनक्लेव आदि क्षेत्रों में भ्रमण के पश्चात गायत्री मन्दिर मानस नगर पर पहुँच दीपयज्ञ कर विश्राम लिया।
ज्योति कलश का पूजन क्रमशः रामसिंह कुम्हावत, नवीन पांडेय, राकेश जिंदल, भारत सिंह, गिरीश लवनियां, शिवांक उपाध्याय, सौरभ जौहरी आदि ने बहुत ही भव्य स्वागत एवं पूजन किया। मानस नगर गायत्री मन्दिर पर एस के कौशल एवं पुष्पा कौशल ने दीपयज्ञ की व्यवस्था की।
ज्योति कलश रथ के साथ उपजोन समन्वयक सुरेश यादव, जिला समन्वयक सुरेश चन्द्र सक्सेना, जिला युवा संयोजक गिरधर गोपाल, अरुण साहू, राजवीर सिंह, भगवान सिंह, तेजसिंह चाहर, कालीचरण शर्मा, एम एम शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, मोहन सिंह, अजय यादव आदि उपस्थित रहे।


जय हो
जवाब देंहटाएं