संदेश

जुलाई, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

AGRA : खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उद्यमी अपनी पीड़ा लेकर पहुंचे लखनऊ, विशेष सचिव के समक्ष रखी बात

चित्र
− प्रदेश सरकार के एफएसडीए विभाग की अपर आयुक्त एवं विशेष सचिव रेखा एस चौहान से मिलने पहुंचे उद्यमी −चैंबर आफ फूड प्रोसेसिंग एसोएसिएशन और उप्र स्पाइसेस मैन्युफैक्चरिंग एसोएसिशन ने दिया ज्ञापन  आगरा। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लगातार की जा रही कार्यवाही और भारतीय मसाले के विभिन्न उत्पादों पर लगी रोक के विरोध में आगरा मंडल के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से जुड़े उद्यमियों के 18 प्रतिनिधियों ने लखनऊ में एफएसडीए विभाग की अपर आयुक्त् एवं विशेष सचिव के समक्ष अपनी पीड़ा रखी।  लखनऊ स्थित कार्यालय पर विशेष सचिव रेखा एस चौहान से चैंबर आफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन एवं उप्र स्पाइसेस मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से भेंट की एवं ज्ञापन सौंपा।   चैंबर आफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार भगत ने बताया कि "वर्तमान में मसाला उद्योग एवं खाद्य सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु आग्रह पत्र विशेष सचिव को सौंपा गया। हाल ही में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा कई नमूने एकत्रित किए गए और सभी मसाला नमूनाें में कीटनाशक अवशेष की उ...

AGRA : प्रशिक्षण वर्ग में प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल को कराया कर्तव्यों का बोध

चित्र
आगरा। सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर में एक दिवसीय छात्र सांसद, शिशु भारती व कन्या भारती प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें विद्या भारती के आगरा संकुल के  18 विद्यालयों के छात्र संसद के प्रधानमंत्री, अध्यक्ष, सेनापति, मंत्री, वंदना प्रमुख, चिकित्सा प्रमुख व न्यायाधीश भैया और बहनों ने भाग लिया । वर्ग में चुनाव प्रक्रिया भी संपन्न हुई जिसमें छात्र सांसद से प्रधानमंत्री सूर्यांश सिंह सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर, कन्या भारती से प्रधानमंत्री हिमांशी चौधरी सरस्वती विद्या मंदिर शास्त्रीपुरम और शिशु भारती से अध्यक्ष पद पर डोली भारद्वाज सरस्वती शिशु मंदिर आगरा कैंट से निर्वाचित हुए ।  उद्घाटन सत्र में डॉ. तरुण शर्मा उप प्रधानाचार्य जनता इंटर कॉलेज मिढ़ाकुर आगरा ने छात्र संसद के सदस्यों को उनकी जिम्मेदारी व कर्तव्यों का बोध कराया साथ ही तात्कालिक देश और विदेश के मुद्दों पर विद्यालय की छात्र संसद में चर्चा  हो इसका भी सुझाव दिया। दूसरे सत्र में सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर की छात्र संसद की कार्यवाही का प्रदर्शन सुनील कुमार और भूपेंद्र सिंह राघव के नेतृत्व में हुआ । अंतिम सत...

AGRA : कामिका एकादशी पर स्वर्ण मुकुट धारण कर श्याम बाबा ने दिए भक्तों को दर्शन

चित्र
 −श्रावण मास की एकादशी पर उमड़ा श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में आस्था का सैलाब  आगरा। महादेव के विशेष प्रिय माह श्रावण मास की कामिका एकादश पर जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में भक्ति का ज्वार उमड़ पड़ा। हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयघोष के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब मंदिर परिसर की ओर पूरे दिन उमड़ता रहा। श्याम बाबा विशेष रूप से स्वर्ण मुकुट धारण कर रंग बिरंगे पुष्पों से सज्जित दर्शन दे रहे थे। श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में पूरे दिन भक्तों के लिए पट खुले रहे।  श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया कि "श्रावण मास की कामिका एकादशी पर हरि और हर दोनों की कृपा प्राप्त होती है। श्रावण मास में महादेव के आराध्य श्री हरि विष्णु की आराधना करने से मनोकमानाएं पूर्ण होती हैं।"  सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि "श्रावण मास में मंदिर परिसर में बने शिवालय में 108 रुद्राभिषेक करवाए जा रहे हैं।" कोषाध्यक्ष विकास गोयल ने बताया कि "बुधवार को द्वादशी के अवसर पर श्याम बाबा की जोत के दर्शन होंगे। मान्यता है पवित्र जोत के दर्शन मात...

आगरा रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन ने की गारमेंट हब की मांग

चित्र
-आगरा रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन द्वारा तीन दिवसीय ऑटम विन्टर कलेक्शन फेयर 2024 का हुआ समापन, 500 से धिक विजिटर ने किया अवलोकन -समापन समारोह में आयोजन समिति के पदाधिकारियों को सफल आयोजन के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया सम्मानित आगरा। शहर में गारमेंट व्यापार को पंख लगाने के लिए गारमेंट हब बनाने की बेहद आवश्यकता है। सरकार द्वारा कम से कम 15-20 बीघा में गारमेंट हब बनाना चाहिए और सब्सिडी में कम से कम 500 गज के प्लॉट व्यापरियों को उपलब्ध कराने चाहिए। लोग गारमेंट द्योग में फैक्ट्रियां लगाने को बैठे हैं, लेकिन जगह और सुविधाएं नहीं है। जो हैं वह बिखरे हुए हैं। यह मांग आज आगरा रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन तीन दिवसीय ऑटम विन्टर कलेक्शन फेयर 2024 (AUTUME WINTER COLLECTION फेयर 2024) में व्यापारियों ने उठाई।  विजय मेहता, मनीष मित्तल, मनोज अग्रवाल ने कहा कि "संजय प्लेस में भी कपड़ा मार्केट डवलप नहीं हो पाया। क्योंकि एक ही स्थान पर इलेक्ट्रोनिक, जूता आदि सभी व्यापारिक संस्थान बना दिए गए। पार्किंग की भी समस्या है।" एसोसिएशन के महामंत्री गौरव जैन ने बताया कि "2020 में भी एसोसिएशन ए...

AGRA : महाराज अग्रसेन व महारानी माधवी के स्वरूपों का किया सम्मान

चित्र
 -आग्रवाल संगठन रामबाग द्वारा महाराजा अग्रसेन जयन्ती की तैयारियां शुरु  -महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी के स्वरूपों का चयन कर किया सम्मान आगरा। नवरात्रि के प्रथम दिन पड़वा को प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली महाराजा अग्रसेन जयन्ती की तैयारियां अग्रवाल संगठन रामबाग द्वारा जोर-शोर से शुरु कर दी गईं हैं। महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी के रूप में लाजपत अग्रवाल व निर्मला देवी अग्रवाल का चयन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने उनके आवास टेढ़ी बगिया पर सम्मान समारोह आयोजित कर नका आर्शीवाद लिया और शोभायात्रा की रूपरेका तैयार कर सभी सदस्यों को कार्यभार सौंपा। संगठन की अध्यक्ष निशा सिंघल, मुख्य संरक्षक विनोद अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक राजेश अग्रवाल, दिनेश गर्ग, सुभाष अग्रवाल ने लाजपत अग्रवाल व निर्मला देवी का पगड़ी व माला कर सम्मान किया। मिष्ठान व फल प्रदान किए। वहीं चयनित स्वरूपों ने भी सभी सदस्यों को अपने आर्शीवाद स्वरूप उपहार व पटका पहनाकर विदाई दी। अध्यक्ष निशा सिंघल ने बताया कि इस वर्ष महाराजा अग्रसेन जयन्ती का पांच दिवसीय आयोजन धूमधान से होगा। शोभायात्रा में कर्षक झांकियां निकाली जाएंग...

AGRA : प्रिल्यूड में नवगठित छात्र परिषद के शपथ ग्रहण में देशभक्ति की गूँज

चित्र
-प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में नवगठित छात्र परिषद की कमान सौंपी गई भावी कर्णधारों के हाथों में, शपथ ग्रहण के पश्चात जय हिंद के उद्घोष से गूँज उठा प्रांगण आगरा। वर्तमान के छात्र ही देश के भावी कर्णधार हैं, उनमें नैतिक व व्यावहारिक गुणों के विकास को लक्ष्यीकृत करके प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल परिसर में सत्र 2024-25 के लिए नव-निर्वाचित छात्र परिषद का शपथग्रहण समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावनाएं देखने को मिली।  कार्यक्रम का संचालन करते हुए छात्रा गीत अग्रवाल और इशिता सिंह ने समारोह की मुख्य अतिथि ड्यूथीमनी चंद्रन संस्थापक प्राचार्या-प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, विशिष्ट अतिथि विक्की रावत प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के आर्किटेक्ट, अमिता त्रेहन प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की इंटीरियर डिजाइनर, विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, निदेशिका सुनीता गुप्ता, प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव, प्रमुख समन्वयक संजय शर्मा, श्याम बंसल, कौस्तुभ रावत, नंदिनी रावत, अभिभावकों तथा सभागार में उपस्थित सभी लोगों का हार्दिक अभिनंदन किया।  प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव ने मुख्य अ...

99 के फेर में बहुत कुछ भूल रही कांग्रेस और राहुल!

चित्र
 -1984 के बाद से कांग्रेस को नहीं मिला पूर्ण बहुमत -2004 से 2014 तक वैशाखी पर चली मनमोहन सरकार -2014 के बाद 100 का आंकड़ा छूने में कांग्रेस का निकला दम वर्तमान में 99 सीट लाने वाली कांग्रेस पार्टी ऐसे खुशी जाहिर कर रही, मानो उसने कुबेर का खजाना हासिल कर लिया हो। लेकिन शायद उसे ये याद नहीं कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 में कांग्रेस को मिली सिम्पैथी के चलते राजीव गांधी 404 सीट पाकर प्रधानमंत्री बने।  1989 के लोकसभा चुनाव लेकिन अगले ही पल 1989 के लोकसभा चुनाव जो राजीव गांधी के नेतृत्व में लड़ा गया महज 197 पर सिमट गई और कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई। उसके बाद वीपी सिंह जनता दल से प्रधानमंत्री 143 सीट जीतने और भाजपा के 85 सीट के समर्थन से बने। लेकिन बाद में भाजपा द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद 1991 में पुनः लोकसभा चुनाव हुए।  1991 के लोकसभा चुनाव वीपी सिंह की सरकार गिरने के बाद 1991 में पुनः लोकसभा चुनाव हुए। जहाँ कांग्रेस 232 और भाजपा 120 पर रही, राजीव गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस ने गठबंधन से पीवी नरसिम्हा राव प्रधानमंत्री बने।  1996 के लोकसभा ...

AGRA : दो दिन में 300 से अधिक विजिटर ने किया ऑटम विन्टर कलेक्शन फेयर का अवलोकन

चित्र
-देश की 23 से अधिक कम्पनियों ने लगाई हैं 80 स्टालें  -करोड़ों का व्यापार होने की उम्मीद, कल शाम 7 बजे होगा प्रदर्शनी का समापन आगरा। पुरुषों में श्रग के साथ शेरवानी और कोट सूट और महिलाओं में कुर्ती सेट का क्रेज है। वहीं डिजायनिंग में सीक्वेंस और फ्रैब्रिक में जैकार्ड. मिक्स ड मैच, कोरियन, माइक्रो और निटिंग चलन में हैं। जाहिर है फैस्टीवल और शादियों का सीजन नजदीक आने पर परिधानों की चर्चा होगी। संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में आगरा रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन की तीन दिवसीय ऑटम विन्टर कलेक्शन फेयर 2024 (AUTUME WINTER COLLECTION फेयर 2024) में इस वर्ष परिधानों के के व्यापार का बाजार सजाने की तैयारियां हो रहीं हैं, जहां होल सेल व्यापारियों से एक छत के नीचे सबी तरह के परिधानों की रीटेलरों द्वारा बुकिंग की जा रही है।  आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील जैन, कोषाध्यक्ष शैलेष खंडेलवाल, महामंत्री गौरव जैन, डीके भसीन ने इस वर्ष के फैशन ट्रेंड का बेरा बताते हुए कहा कि पाकिस्तानी प्रिंट का फैब्रिक इस वर्ष अधिक क्रेज में है। वहीं लुधियाना की जैकेट की भी बुकिंग अच्छी संख्या में हो रहीं हैं।...

AGRA : महाकाल के दर्शन को 10वीं वार्षिक यात्रा पर 2 अगस्त को निकलेंगे 300 श्रद्धालु

चित्र
-आस्था भक्त मण्डल बेलनगंज द्वारा आयोजित 10वीं वार्षिक यात्रा राजामंडी स्टेशन से 2 अगस्त को दोपहर 3 बजे करेगी प्रस्थान आगरा। श्रावण के पावन माह में हर-हर महादेव के जयकारे की गूंज और हाथों में मां पार्वती के नाम की रची मेहंदी। कुछ इसी भक्तिमय उत्साह के साथ महाकाल के दर्शन की 10वीं वार्षिक यात्रा की तैयारियां चल रही हैं। आस्था भक्ति मण्डल बेलनगंज द्वारा आयोजित यात्रा 2 अगस्त को आगरा राजामंडी स्टेशन से दोपहर 3 बजे महाकाल की नगरी उज्जैन के लिए प्रस्थान करेगी। जिसमें 300 भक्तजन यात्रा में भक्तिभाव के साथ शामिल होंगे।  आयोजन की जानकारी होटल आईबी ग्रांड में आयोजित मेहंदी उत्सव और आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में संस्थापक राजू भगत, अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अनिल खंडेलवाल ने दी। सभी भक्तों ने शिव पार्वती के भजनों के स्वरलहरियों के भक्तिमय वातावरण के बीच अपने हाथों में मेहंदी रचाई। बताया कि "भक्त मण्डल बेलनगंज द्वारा महाकाल की नगरी उज्जैन में महाकाल मंदिर में तीन अगस्त को भजन संध्या के साथ भस्म आरती में सभी भक्तजन भाग लेंगे। जहां द्वापर में शिवजी श्रीकृष्ण के साथ रास रचाने स...

आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए विजय सामा

चित्र
 -आगरा शू फैडरेशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय सामा का 21 किलों की माला से हुआ भव्य स्वागत  -राजकुमार सामा के संकल्पों पर चलने का मिला आर्शीवाद आगरा। आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय सामा का 21 किलो की पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। हींग की मंडी स्थिति फैडरेशन कार्यालय में पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि फैडरेशन के अध्यक्ष गगन दास रामानी ने 11 जुलाई को त्याग पत्र दिया था। जिसके उपरान्त  चांद दीवान व टेकचंद को चुनाव अधिकारी नियुक्त कर चुनाव प्रक्रिया की घोषणा कर दी गई। 15 दिन तक कोई अन्य प्रत्याशी न आने की स्थिति में 26 जुलाई को फैडरेशन के सभागार में चुनाव अधिकारी चांद दीवान व टेक चंद ने विजय सामा को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया।  विजय सामा ने पूर्व अध्यक्ष गगनदास रामानी सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। अनिल लाल, घनश्यामदास रोहरा, दिलीप खुबचंदानी, नरेन्द्र कश्यप, रमेश मुंजाल, प्रमोद कुमार गुप्ता, अजय महाजन, शोभाराम पुरसनानी, तिलक राज महाजन, गोवर्धन सोनेजा, हरीश बनजानी, सुनील विज, राजेश, चंचल पारवानी, परमानन्द ने व...

Lucknow : उप्र की योगी सरकार ने लव जिहाद विधेयक पास कर तय की सजा की सीमा और प्रावधान

चित्र
लखनऊ। लव जिहाद और धर्म परिवर्तन दो ऐसे कोड़ हैं जो समाज में वैमनष्यता पैदा करते हैं। इनका कड़ाई और कानून के दायरे में अनुपालन बेहद जरूरी है। ये एक गंभीर मामला है, जिस पर भाजपा के नेतृत्व वाली योगी आदित्यनाथ सरकार ने उप्र गैरकानूनी धर्म परिवर्तन निषेध (संशोधन) विधेयक, 2024 विधानसभा में पेश किया, जिसमें लव जिहाद मामलों में आजीवन कारावास की कठोर सजा का प्रस्ताव किया गया है। जहां भाजपा ने इस कदम का स्वागत किया, वहीं विपक्ष नाखुश नजर आया और विपक्ष ने इसे भाजपा द्वारा नकारात्मक राजनीति करने के लिए विभाजनकारी कदम बताया।  उप्र सरकार द्वारा प्रस्तावित संशोधनों का भाजपा ने स्वागत करते हुए कहा है कि "यह कदम सही दिशा में उठाया गया कदम है। हालांकि, समाजवादी पार्टी ने इस कदम को "विभाजनकारी" करार दिया, जिसका उद्देश्य समाज में शत्रुता पैदा करना है। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधानसभा पहुंचते ही संवाददाताओं से कहा कि प्रस्तावित संशोधनों का स्वागत किया जाना चाहिए, क्योंकि यह ऐसी प्रथाओं के खिलाफ निवारक के रूप में कार्य करेगा।" भाजपा नेता मोहसिन रजा ने कहा कि "कानू...

Paris Olympics : मनु भाकर ने इतिहास रच भारत का बढ़ाया गौरव

चित्र
पेरिस ओलिंपिक 2024। बीते दिन जीते मेडल की ख़ुशी को को आगे बढ़ाते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत की मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने सबका दिल जीत लिया। दोनों एथलीट्स ने कोरियाई जोड़ी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। इससे पहले मनु भाकर ने इसी इवेंट की महिला सिंगल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके साथ ही वह आजादी के बाद एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।  पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) के चौथे दिन भारत के खाते में दो मेडल हो चुके हैं। भारत ने लंदन ओलंपिक 2012 के बाद पहली बार निशानेबाजी में दो मेडल जीते हैं। इसी के साथ मनु भाकर की पहली महिला निशानेबाजी बन गई हैं जिसने दो ओलंपिक मेडल जीते हैं। इसके अलावा मनु भारत के लिए एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी भी हैं।  भारत और कोरिया के बीच खेले गए इस मुकाबले में भारत की मनु भाकर ने संयम का परिचय दिया, जबकि सरबजोत सिंह ने आदर्श खिलाड़ी की भूमिका निभाई। इस जोड़ी ने ओलंपिक में दक्षिण अफ्रीका को हराकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने कोरियाई जोड...

AGRA : एक्साइज ड्यूटी बढ़ने से भारत के कपड़ा व्यापार को लगे नए पंख

चित्र
-आगरा रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन द्वारा तीन दिवसीय ऑटम विन्टर कलेक्शन फेयर 2024 का हुआ शुभारम्भ  पहले दिन 150 से अधिक विजिटर ने किया अवलोकन आगरा। आयात किए जाने वाले चायनीज व अन्य देशों के कपड़ों पर एक्साइज ड्यूटी डबल होने से भारत में कपड़ा व्यापार को ने पंख लग गए हैं। कोरोना काल से पहले 80 फीसदी कपड़ा अमेरिका, चाइना और ताइबान से आयात किया जा रहा था। अब आयात कपड़े का प्रतिशत घटकर 40 फीसदी रह गया है। भारत में 60 फीसदी कपड़ा निर्मित हो रहा है। जिससे कपड़ा उद्योग को नए पंख लगने से नए आयाम मिल रहे हैं। कपड़ा उद्योग के लिए यह खुशखबरी है। इतना ही नहीं भारत में निर्मित कपड़े को अन्य देशों में भी निर्यात भी किया जा रहा है।  यह जानकारी आगरा रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन द्वारा होटल पीएल पैलेस में आयोजित तीन दिवसीय दिवसीय ऑटम विन्टर कलेक्शन फेयर 2024 (AUTUME WINTER COLLECTION फेयर 2024)  में दी गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जैन, कोषाध्यक्ष शैलेश खंडेलवाल, महामंत्री गौरव जैन ने बताया कि "पहले दिन लगभग 150 से धिक विजिटर ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिसमें आगरा सहित इटावा, फिरोजाबाद, मथु...

मनोहर समाचार 28 जुलाई के अंक में खबरें पते की

चित्र
 मनोहर समाचार, आगरा। मनोहर समाचार आपके द्वार के आगाज के साथ 28 जुलाई का अंक आपके हाथों में है।  मनोहर समाचार को पढ़ने के बाद अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें और इससे जुड़ने के लिए सालाना सब्सक्रिप्शन जरूर लें, ताकि आपको सटीक खबरें मिल सकें।  सामाजिक सरोकार की भूमिका का निर्वहन करने वाले समाचार पत्र में समाज के पहलुओं को प्राथमिकता से स्थान दिया जाता है। आप भी अपने क्षेत्र की सामाजिक, धार्मिक, जन जागरुक, हुनरमंद और जन समस्याओं से ओतप्रोत सूचनाओं को फोटो सहित हमें भेज सकते हैं।  समाज, देश और धर्महित की पत्रकारिता करना हमारा लक्ष्य है। सच्ची पत्रकारिता ही हमारा जुनून है। यही पत्रकारिता धर्म है।  अगर आपमें है कोई टेलेण्ट, हुनर और कुछ कर गुजरने का जज्बा, तो हम आपके इस कार्य को जन-जन तक पहॅुचाने का कार्य करेंगे।  राष्ट्र ही सर्वोपरि है, धर्म ही पूंजी है और समाज ही गौरव है, आओ इस मुहिम को हम सब मिलकर आगे बढाएं।  जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमें अथक प्रयास करने पड़ते हैं, सफलता यूं ही नहीं मिल जाती, इसलिए अपना लक्ष्य बनाकर आगे बढ़े।  देशभक्ति और मातृशक्ति का अभिवादन, ...