AGRA : स्कूल खुलने से बच्चों के खिले चेहरों की चहचहाहट से गूँजा प्रांगण
आगरा। उत्तर प्रदेश में गर्मियों की छुट्टी के बाद आज से विद्यालय खुल गए हैं। इसी के तहत प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग में प्रवेशद्वार पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को टीका लगाकर उनका स्वागत किया व टॉफियाँ वितरित कीं। डेढ़ महीने बाद बच्चे अपने सहपाठियों से मिलकर अत्यंत खुश हुए। विद्यालय में उनके लिए ड्रम वादन की व्यवस्था भी की गई थी, जो वातावरण में ऊर्जा का संचार कर रही थी। पहले दिन विद्यालय में 70.43 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने सभी छात्रों को आशीष देते हुए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने व मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी। उन्होंने आगे कहा कि "अत्यधिक गर्मी के कारण जून में विद्यालय नहीं खुल सका, जिसकी वजह से 16 दिन की शैक्षणिक हानि हुई है। इसकी क्षतिपूर्ति करते हुए पूरे सत्र में द्वितीय शनिवार का अवकाश नहीं किया जाएगा अपितु नियमित रूप से विद्यालय का संचालन होगा।"
उन्होंने यह बताते हुए भी अत्यंत प्रसन्नता जाहिर की कि "नई शिक्षा नीति के अंतर्गत नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क परियोजना के लिए सत्र 2024-25 हेतु आगरा के सीबीएसई के 140 विद्यालयों में से कुल 8 विद्यालयों का चयन किया गया है, जिसमें प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल भी शामिल है।"



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें