AGRA : सावन के पहले सोमवार को श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर में भोलनाथ का हुआ अद्भुत श्रंगार

आगरा। गुरू पूर्णिमा के बाद से सावन के सोमवार शुरू हो गए हैं। जहां एक तरफ श्री राजेश्वर महादेव मंदिर पर सावन के प्रमथ सोमवार का भव्य मेला लगा है, तो वहीं श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर दयालबाग आनंदी भैरव के पीछे भी भोलेनाथ का भव्य और अद्भुत श्रंगार किया गया है। जिसे देखकर भक्तों में गजब का उत्साह नजर आया।

श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री सुनील कुमार वशिष्ठ ने बताया कि "सावन के पहले सोमवार को मंदिर में भव्य सजावट की गई है। भगवान भोलेनाथ का अद्भुत श्रंगार करने के साथ द्वीप माला से सजाया गया है। भक्तों की श्रृद्धा और भक्ति को ध्यान में रखते हुए श्रावण मास की शुरूआत हुई है।"

मंदिर में भक्तों का सुबह से भी पूजा-अर्चना करने आना-जाना लगा रहा। सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने मंदिर पहॅुच भगवान भोलेनाथ पर जल चढ़ाया और विधि-विधान से सुनील वशिष्ठ जी के सानिध्य में पूजा की। ज्यादातर लोग श्रावण मास के सोमवार को व्रत रखते हैं। जिसका बड़ा ही शुभ फल मिलता है। 

मान्यता है कि कुंवारी लड़किया अगर श्रावण के सभी सोमवार को श्रृद्धा पूर्वक व्रत रखती हैं और भगवान भोलेनाथ को जल, विल्व पत्र, पुष्प इत्यादि से पूजन करती हैं, तो उन्हें मनचाहा वर मिलता है। वहीं लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में सफलता मिलती है। 



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया