Paris Olympics : मनु भाकर ने इतिहास रच भारत का बढ़ाया गौरव
पेरिस ओलिंपिक 2024। बीते दिन जीते मेडल की ख़ुशी को को आगे बढ़ाते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत की मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने सबका दिल जीत लिया। दोनों एथलीट्स ने कोरियाई जोड़ी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। इससे पहले मनु भाकर ने इसी इवेंट की महिला सिंगल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके साथ ही वह आजादी के बाद एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।
पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) के चौथे दिन भारत के खाते में दो मेडल हो चुके हैं। भारत ने लंदन ओलंपिक 2012 के बाद पहली बार निशानेबाजी में दो मेडल जीते हैं। इसी के साथ मनु भाकर की पहली महिला निशानेबाजी बन गई हैं जिसने दो ओलंपिक मेडल जीते हैं। इसके अलावा मनु भारत के लिए एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी भी हैं।
भारत और कोरिया के बीच खेले गए इस मुकाबले में भारत की मनु भाकर ने संयम का परिचय दिया, जबकि सरबजोत सिंह ने आदर्श खिलाड़ी की भूमिका निभाई। इस जोड़ी ने ओलंपिक में दक्षिण अफ्रीका को हराकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने कोरियाई जोड़ी को 16-10 से हराकर देश को ओलंपिक में दूसरा पदक दिलाया।
भारत की झोली में ए दो पदक अपने आपमें बहुमूल्य हैं और उनसे भी ख़ास हैं मनु भाकर, जिन्होंने भारत का मान बढ़ाकर विदेश में तिरंगा लहराया है। भारत की इस बेटी पर सभी को नाज़ है। मनु भाकर से अन्य युवा भी प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का कार्य करेंगे।



Super
जवाब देंहटाएं