AGRA : गुरु पूर्णिमा पर आयोजित हुई भव्य भजन संध्या
आगरा। गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के आशीर्वाद से उनके द्वारा संस्थापित संस्था आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा भी इस सुंदर पावन दिवस को पूरे विश्व में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। संस्था की आगरा इकाई द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रातः 6.15. बजे संस्था के सदस्यों द्वारा विजय नगर क्लब में गुरुदेव की वाणी में महा सुदर्शन क्रिया का आयोजन किया गया, जिसका संचालन किरन सिंह जी द्वारा किया गया। ऋषि राज सिंह जी द्वारा योगा व संस्था के समस्त टीचर्स द्वारा गुरु पूजा की गई ।
कार्यक्रम में सांय 6 बजे विजय क्लब में सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण से किया गया । उसके बाद मुक्ता जी द्वारा गुरुपूजा की गई। उसके बाद रवि खुल्लर, सुचेता खन्ना, ममता रल्ली, तान्या जी व मयूरी जी द्वारा सुंदर सत्संग में प्रमुख रूप से निम्न भजनों का मधुरतम गान किया गया।
-गणेश शरणं शरणं गणेशा....
-गुरू ॐ गुरु, गुरु नमो नमः....
-हमें रास्तो की जरूरत नहीं है, हमें तेरे पैरों के निशां मिल गए हैं....
-गुरु कृपा करो, गुरु कृपा करो....
-जय जय राधा रमण हरि ॐ......
डॉ. सुशील गुप्ता (एपेक्स सदस्य उत्तर प्रदेश, पश्चिम) ने बताया कि "चार दिवसीय स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम 8 अगस्त से 11 अगस्त, तक सुबह 6:30 बजे से रात 9 बजे तक प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, आगरा में आयोजित किया जाएगा।" डॉ. गुप्ता ने अपनी हार्दिक इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि "उनकी इच्छा नवंबर-दिसंबर माह में गुरुदेव को आगरा बुलाने की है।"
भजन संध्या में संस्था के सदस्यों में प्रमुख रूप से रानी बसलस, डॉ. नीता सरीन, सीमा मिड्ढा, रविकांत, रश्मि मिश्रा, संजय, पीयूष, ऋषि चतुर्वेदी व अन्य गणमान्य शहरवासी मौजूद रहे। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।




जय हो
जवाब देंहटाएं