AGRA : अखिल भारतीय मधुर वैश्य महासभा के अंतरिम अध्यक्ष अवनीश कांत गुप्ता ने आयोजित की महत्वपूर्ण बैठ

मनोहर समाचार, आगरा। अखिल भारतीय मधुर वैश्य महासभा के अंतरिम अध्यक्ष अवनीश कांत गुप्ता की अध्यक्षता में समाज के प्रमुख प्रबुद्धजनों के साथ मंडलीय परिषद के कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता के निवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लिया गया।      


 बैठक में विधवा एवं असहाय सहायता जो दो ढाई वर्ष से बंद है, उसे सितंबर माह 2024 से प्रारंभ किया जाएगा। जुलाई, अगस्त 2024 में उनकी पूरी लिस्ट तैयार कर ली जाएगी।


अध्यक्ष अवनीश कांत गुप्ता ने कहा है कि "महासभा के संविधान के अनुसार अखिल भारतीय कार्य समिति की बैठक अति शीघ्र बुलाई जाएगी, जिसमें दो जगह से कानपुर एवं जयपुर शाखा सभी से आमंत्रित आ चुके हैं। कार्य समिति की बैठक में महासभा को सुचारू रूप से चलने के लिए निर्णय लिया जाएगा।"  

इस दौरान महासभा के आंतरिक महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता, अंतरिम कोषाध्यक्ष, सागर गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, मंडलीय मंत्री अचल गुप्ता, अंतरिम अध्यक्ष सलाहकार विनोद कुमार सराफ, पूर्ण महासभा अध्यक्ष राकेश कानपुर, रघुनाथ प्रसाद गुप्ता, पूर्व महामंत्री कुलदीप गुप्ता, आर्यन गुप्ता, केला देवी भवन के मंत्री मुकेश गुप्ता, नेशनल चैंबर ऑफ़ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स यूपी आगरा के अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, समाज के प्रमुख समाजसेवी बाबू रोशन लाल गुप्ता, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, दिवाकर गुप्ता, राकेश गुप्ता, विनय गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, वीरेंद्र कुमार में वाले, दिलीप गिदोलिया, अनिल कुमार गुप्ता और संजय गुप्ता सीमेंट वाले आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया