AGRA : हाथरस घटना के मृतकों को व्यापार मंडल ने दी श्रद्धांजलि
-आगरा के समस्त बाजारों के व्यापारी हुए शामिल
मनोहर समाचार, आगरा। आगरा व्यापार मंडल के द्वारा आयोजित श्रंद्धांजलि सभा में हाथरस में हुई घटना कें 122 मृतकों को अध्यक्ष टीएन अग्रवाल और समस्त पदाधिकारियों सदस्यों के द्वारा दो मिनट का मौन रखकर एवं मोमबत्ती जलाकर दिवंगत मृतकों की आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्राथना की गई।
इस दौरान सभी ने मृतकों के समस्त परिवार वालों को इस विपत्ति में धैर्य साहस प्रदान करने का आत्मीय भाव जाग्रत किया। अध्यक्ष टीएन अग्रवाल और समस्त पदाधिकारियों नें मुख्यमंत्री से मृतकों को 5 लाख और घायलों को 2 लाख की सहायता राशि देने की मांग की।
इस दौरान अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी, अशोक मंगवानी, राकेश बंसल, नितेश अग्रवाल, ब्रजमोहन रैपुरिया, अखिल मोहन मित्तल, राजेश अग्रवाल, श्याम भोजवानी, संदीप गुप्ता, चंद्रवीर फौजदार, अनिल रावत, राजीव गुप्ता, दुष्यंत गर्ग, देवेंद्र अग्रवाल, साहूकार सिंह चाहर आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें