AGRA : साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित रहा नीरज जैन का कार्यकाल
आगरा। आकाशवाणी आगरा के सहायक निदेशक कार्यक्रम श्री नीरज जैन का सेवानिवृत्ति समारोह ग्रांड होटल में सानन्द सम्पन्न हुआ। इस ख़ास मौके पर तमाम साहित्यकारों ने श्री जैन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी कार्यशैली की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका पूरा कार्यकाल साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित रहा। श्री जैन ने आगरा और आसपास के तमाम साहित्यकारों और कलाकारों को आकाशवाणी पर प्रस्तुति का मौका दिया।
डा. शशि गुप्ता की सरस्वती वंदना के पश्चात आकाशवाणी आगरा के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी श्रीयुत श्रीकृष्ण जी ने श्री जैन के सेवाकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि 19 अक्टूबर 1988 में आकाशवाणी मुम्बई में प्रसारण निष्पादक के पद से शुरू हुई श्री जैन की सेवायात्रा 30 जून को आकाशवाणी आगरा के सहायक निदेशक के तौर पर पूरी हुई। इस बीच वे मथुरा, चुरु और रामपुर केन्द्रों पर भी पदस्थापित रहे। समारोह के दौरान डा. सुजाता अग्रवाल और निशी राज जैन ने अपने गायन से कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।
इस बेहद खास मौके पर फतेहपुर सीकरी से पधारे आकाशवाणी के टॉप ग्रेड कलाकार सलीम हुसैन चिश्ती ने अपने सूफियाना कलाम से समारोह को एक नई ऊंचाई प्रदान की। समारोह का समापन श्री जैन के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन आगरा के युवा शायर राकेश निर्मल ने किया।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें