AGRA : प्रदोष पर श्रीमनः कामेश्वर मंदिर में सजा फूलबंगला, भक्तों ने किये छप्पन भाेग के दर्शन

 −कॉरिडोर निर्माण ने पकड़ी गति, गलियों का चौड़ीकरण होने से सावन में भक्तों को होगी सुविधा 

−कॉरिडोर निर्माण में सहयोग के लिए मेयर हेमलता दिवाकर का किया सम्मान 

आगरा। आषाढ़ मास के अंतिम प्रदोष व्रत के अवसर पर श्रीमनः कामेश्वर मंदिर में भव्य फूलबंगला सजाया गया। साथ ही भक्तों ने छप्पन भाेग के मध्य बाबा के दर्शन का आनंद लिया। श्रीमनः कामेश्वर मंदिर में भक्तों का रेला उमड़ा। प्रदोष व्रत के अवसर पर मंदिर में भाेले बाबा ने भव्य फूलबंगला एवं छप्पन भोग के दर्शन हुए। अनिल अग्रवाल एवं सुनील अग्रवाल द्वारा बाबा की सुस्वाद प्रसादी की व्यवस्था मंदिर परिसर में की गयी। मुख्य अतिथि मेयर हेमलता दिवाकर थीं। मंदिर महंत योगेश पुरी एवं मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने श्रीमनः कामेश्वर मंदिर कॉरिडोर निर्माण में विशेष सहयोग के लिए मेयर का आभार व्यक्त कर सम्मान किया। मेयर ने कॉरिडोर निर्माण का अनौपचारिक निरिक्षण कर दिवारों पर पेंटिंग, टाइल्स, शाैचालय निर्माण कार्य को भी देखा। 

इस अवसर पर कैलाश महादेव मंदिर के महंत निर्मल गिरी, बंटी ग्राेवर, दीपक अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया