संदेश

मार्च, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

AGRA : अनुभव निधि आश्रम के 18 सदस्यों का बना नया परिवार, मिलकर खेली होली

चित्र
- आश्रम का तीसरे वार्षिकोत्सव पर विधि विधान से आयोजित यज्ञ में दी गई आहूति, ट्रस्ट के सदस्यों संग वृद्धजनों ने खेली फूलों की होली आगरा। अपना परिवार छूट गया तो क्या, 18 सदस्यों का नया परिवार बन गया। ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा वहीं मान सम्मान और अपनापन मिल रहा है, जो परिवार के सदस्य देते हैं। हाथरस रोड उजरई स्थित अनुभव निधि आश्रम में आज तीसरे वार्षिकोत्सव, होली मिलन समारोह व सहभोज का आयोजन किया गया। विधि विधान के साथ आयोजित यज्ञ में ट्रस्ट के सदस्यों संग आश्रम में रह रहे 18 बुजुर्गों ने वैदित मंत्रोच्चारण के साथ हवन कुण्ड में आहूति दी। फूलों की होली खेली और राधा-कृष्ण के भक्तिमय भजनों के आनन्द में डूबे नजर आए।  अनुपम निधि आश्रम समिति के सभी सदस्य ने वृद्धजनों संग हवन में भाग लिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय खन्ना, महामंत्री गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनय सिंघल, उपाध्यक्ष मुरारीप्रसाद अग्रवाल सभी वृद्धजनों को होली की खुभकामनाएं दी और उन पर फूल बरसाए। अन्तर्राष्ट्रीय भजन गायक पं. मनीष शर्मा ने राधे राधे भजन करके अब जीवन बिताना है..., मेरा खोए गयो बाजूबंद रसिया होरी में..., होली आई र...

AGRA : अग्रवाल युवा संगठन ने कराए 59 मरीजों के निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

चित्र
आगरा। अग्रवाल युवा संगठन द्वारा 23 मार्च को डॉ राम मनोहर लोहिया जी की जयंती के उपलक्ष में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें आंखों की मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन के लिए 86 मरीजों के रजिस्ट्रेशन किए गए थे। इन मरीजों के ऑपरेशन 27-28 मार्च को महाराजा भवन लोहामंडी पर कराए गए। मोतियाबिंद के ऑपरेशन में 59 मरीजों के ऑपरेशन किए जा चुके हैं। लगभग 25 मरीजों के ऑपरेशन अभी होने बाकी है जोकि 5 अप्रैल 2024 को होंगे। निःशुल्क ऑपरेशन के साथ-साथ निशुल्क दवाई वितरण एवं निशुल्क चश्मा भी संगठन द्धारा दिए गए हैं। ऑपरेशन कराने की व्यवस्था समन्वयक संजय अग्रवाल, अध्यक्ष गणेश कुमार बंसल, महामंत्री अंबुज अग्रवाल ने सम्भाली। कार्यक्रम संयोजक प्रियकांत बंसल, अंकित अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल का योगदान रहा।  ऑपरेशन समय पर मुख्य रूप से व्यवस्था प्रवीण अग्रवाल, शिवम गर्ग, कपिल अग्रवाल, राम अग्रवाल, दीपक बंसल, संदीप अग्रवाल, उज्जवल अग्रवाल, आयुष सिंगल, आदित्य बंसल, शिव अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, अभिजीत मोदी, लवेश जैन, अमन अग्रवाल, देवांशु अग्रवाल, प्रथम अग्रवाल, मृदुल अग्रवाल, अभिला...

AGRA : गौर पूर्णिमा महोत्सव पर चैतन्य महाप्रभु का पंचगव्य व पंचामृत से हुआ अभिषेक

चित्र
 -श्रीजगन्नाथ मंदिर में पूर्णिमा महोत्सव में श्वेत वस्त्रों के साथ हुआ श्रीजगन्नाथ जी का श्रंगार -चैतन्य महाप्रभु के जन्मोत्सव पर किया गया अभिषेक, गौर कथा में भक्तों को सुनाए चैतन्य महाप्रभु के प्रसंग आगरा। फाग पूर्णिमा व चैतन्य महाप्रभु के जन्मोत्सव पर कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में गौर पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रातः 4.30 बजे मंगला आरती के साथ ही श्रीहरि का श्वेत पोशाक धारण कराकर विशेष श्रंगार किया गया। इस अवसर पर छप्पन भोग व फूल बंगला का भी आयोजन किया गया। शाम 5 बजे गौर कथा में श्रीकृष्ण के स्वरूप चैतन्य महाप्रभु के जन्मोत्सव के प्रसंग व लीलाओं से भक्तों को परिचित कराया गया। इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप ने बताया कि "श्रीकृष्ण का ब्रज विलुप्त हो गया था, जो आज का ब्रज है उसे चैतन्य महाप्रभु ने अपने शिष्यों की सहायता से खोजा।"  शाम 6 बजे पंचामृत व पंचगव्य से चैतन्य महाप्रभु का मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक किया गया। संध्या समय श्रीजगन्नाथ भगवान का बहन सुभद्रा व भाई बलराम संग श्वेत रंग की पोशाक धारण करा पुष्पों से श्रंगार किया गया। हरे कृष्णा ह...

AGRA : श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल के स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर में हुआ 200 यूनिट से अधिक रक्तदान

चित्र
 −वाटरवर्क्स स्थित अग्रवन में लगा था स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर −14 डॉक्टर्स की टीम ने दिया चिकित्सकीय परामर्श, बधिरों को विशेष इलाज −निःशुल्क दवा संग दी गयी आवश्यक जांचों की भी सुविधा, विकलांगों को कृत्रिम अंग वितरित  −रक्तदान करने वालों का किया फोटोफ्रेम एवं उपहार प्रदान कर सम्मान आगरा। देशभक्ति तभी सार्थक होती है जब जनसेवा का भी भाव उसमें समाहित हो। इसी भाव को लेकर श्रीमहालक्ष्मी भक्त मंडल सेवा और भक्ति के पथ पर अग्रसित है। इन शब्दों के साथ अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। शनिवार को वाटरवर्क्स स्थित अग्रवन (प्रथम तल) पर शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में श्रीमहालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर लगाया गया।  शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्र राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, विधायक पुरुषाेत्तम खंडेलवाल, नेशनल चैंबर के नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, मंदिर ट्रस्टी राम मोहन कपूर एवं सतीश कपूर ने दीप प्रज्जवलित कर किया।  विधायक पुरुषाेत्तम खंडेलवाल ने कहा कि "23 मार्च 1931 को ही भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी ग...

AGRA : 400 लोगों ने निशुल्क शिविर में कराया परीक्षण, 86 का होगा मोतिया बिन्द का ऑपरेशन

चित्र
-अग्रवाल युवा संगठन द्वारा अग्ररत्न डॉ. राममनोहर लोहिया की जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया निशुल्क नेत्र रोग परीक्षण शिविर आगरा। अग्रवाल युवा संगठन व महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क नेत्र रोग शिविर का आयोजन किया गया। लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित शिविर में 400 से अधिक लोगों ने परीक्षण कराया, जिसमें 86 मरीजों का चयन मोतियाबिन्द के निशुल्क ऑपरेशन के लिए किया गया। 27-28 मार्च को महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन कुमार द्वारा ऑपरेशन किए जाएंगे। शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सुरेश चंद गर्ग, रितेश अग्रवाल, नेशनल चैम्बर के कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, अवधेष अग्रवाल, शकुन बंसल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन अवसर पर विशिष्ठ अतिथि उमेश अग्रवाल, भरत अग्रवाल, मुख्य संरक्षक विनय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, संगठन के अध्यक्ष गणेश कुमार बंसल, महामंत्री अम्बुज अग्रवाल, प्रियकान्त बंसल, अंकित अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल भी मौजूद थे।  मरीजों को निशुल्क दवाएं व चश्मे का वितरण भी किया गया। संध्...

AGRA : पूरन डावर सीएलई उत्तर क्षेत्र के पांचवी बार निर्विरोध बने चेयरमैन

चित्र
आगरा। भारत सरकार, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत - काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट्स (सीएलई) उत्तर क्षेत्र के पांचवी बार एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित हुए। शनिवार को दिल्ली में हुई सीएलई उत्तर क्षेत्र की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें उत्तर क्षेत्र का चेयरमैन चुना गया है। दो साल कार्यकाल के इस पद पर पूरन डावर इससे पूर्व चार बार निर्विरोध रह चुके हैं यह उनका पांचवा कार्यकाल है। इस पद पर पुनः चुने जाने पर पूरन डावर ने काउंसिल के पदाधिकरियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए इंडस्ट्री उत्थान के लिए अपने कर्तव्यों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए विकास की बात कही।  साथ ही पूरन डावर ने कहा "यह हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता की पुष्टि करने का समय है। आइए इस यात्रा को एक साथ शुरू करते हुए सहयोग और तालमेल की शक्ति का उपयोग करें। फुटवियर उद्योग में 2030 तक 47 बिलियन अमरीकी डालर के हमारे महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम तैयार है। इनको भी मिला दायित्व  संजय लीखा, विपन सेठ, मोती लाल सेठी, गोपाल गुप्ता, अजीत कलसी एवं राहुल चौधरी केंद्रीय कार्य समि...

AGRA : नेशनल चैम्बर ने यूएस, यूरोप एवं अन्य देशों के 50 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल का किया स्वागत

चित्र
 -प्रतिनिधि मंडल कोल्ड चेन, फूड प्रोसेसिंग एवं कृषि उत्पाद की कम्पनियों से जुड़ा हुआ है। आगरा। चैम्बर होटल जेपी पैलेस में अध्यक्ष राजेष गोयल की अध्यक्षता में अमेरिका, यूरोप और अन्य देशों से पधारे पचास सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल का स्वागत किया गया। चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि "यह प्रतिनिधि मंडल जिसमें लगभग 10 देशों के प्रतिनिधि सम्मिलित हैं, कोल्ड चेन, खाद्य प्रसंस्करण  व कृषि उत्पादों से सम्बंधित विभिन्न कम्पनियों एवं एजेंसियों से जुड़ा हुआ है। यूएसए पोल्ट्री एंड इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट अथॉरिटी प्रतिनिधिमंडल द्वारा 16 मार्च से 22 मार्च 2024 तक नई दिल्ली में इंडिया विजिट का कार्यक्रम रखा है। प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के आलावा आगरा का भ्रमण किया जिसमें वह चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल से मिला और  चर्चा के दौरान उनके यहाँ पैदा  होने वाले सोया, कॉर्न, आलू, सेव,  बादाम, अखरोट, अंडे और मुर्गी के बारे में जानकारी दी।"  बैठक के दौरान भारत में कोल्ड चैन इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर चर्चा केंद्रित रही। प्रतिनिधिमंडल ने पूरे भारत में कोल्ड चेन के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने ...

AGRA : होली के रंग बरसाने से पहले एक पौधा अवश्य लगाएं

चित्र
 -कृष्ण सेवा नारी कल्याण संस्था द्वारा आरबीएस डिग्री कालेज में आयोजित किया गया होली मिलन समारोह  -हवन, योगा कर औषधीय व फलदार पौधे लगाए आगरा। कृष्ण सेवा नारी कल्याण संस्था द्वारा कुछ अनूठे अंदाज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आरबीएस डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रातः विद्यार्थियों को योगा कराकर उसका महत्व समझाया। विश्व कल्याण के लिए विधि विधान के साथ यज्ञ का आयोजन किया। इस अवसर पर गुलाब, नींबू, आम, किन्नू, गुड़हल, संतरे, इंसुलिन के पौधे लगाए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवताचार्य योगेन्द्र सिंह परिहार, आरबीएस कालेज के प्राचार्य विजय श्रीवास्तव ने आरती कर किया। कहा कि "युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। सनातन संस्कृति व अपने संस्कारों से जुड़े रहने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का शिक्षण संस्थानों में होना आवश्यक है।"  कृष्ण सेवा नारी कल्याण के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि "स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ शरीर और स्वच्छ पर्यावरण होना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ विद्यार्थियों को योग कराने के साथ औषधीय और फलदार वृक्ष लगवाए गए हैं...

AGRA : संत रामकृष्ण कन्याम हाविद्यालय में आयोजित हुआ वार्षिकोत्सव

चित्र
- अभिव्यक्ति-2024(हमारी संस्कृति- हमारी धरोहर) समारोह  में छाया रंग आगरा। संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय शिवपुरी बल्केश्वर में वार्षिकोत्सव 'अभिव्यक्ति-2024(हमारी संस्कृति -हमारी धरोहर)' समारोह का भव्यता और दिव्यता के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केशव देव शर्मा प्रांतीय प्रचार विभाग प्रमुख, आरएसएस, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डॉ. पूनम सिंह प्राचार्या बीडी कन्या महाविद्यालय आगरा, सचिव मनमोहन चावला, डॉ. दीपक गोयल चेयरमैन ज्ञान महाविद्यालय अलीगढ़,  श्रीदेवी सेवानिवृत डीजीपी, मुरारी लाल गोयल पार्षद, पूजा गुप्ता पार्षद, महेंद्र गर्ग जीसीए मंत्री सरस्वती शिक्षा परिषद, डॉ. रमेश खनेजा ट्रस्टी, रवीन्द्र तिवारी प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर कमलानगर, कौशल शर्मा प्रांतीय सदस्यbसरस्वती शिक्षा परिषद, राजीव वर्मा जिला महामंत्री यूटा आगरा, मयंक दुआ निदेशक माउंट लिट्रा जी कॉन्वेंट स्कूल, पंकज खंडेलवाल, महाविद्यालय निदेशक रविकांत चावला, महाविद्यालय की ग्रुप निदेशक प्रिया कपूर, एवं प्राचार्या डॉ. मोहिनी तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर ...

Lucknow : अभिनेत्री मलाइका अरोरा ने मनु कौर को प्रदान किया वर्सटाइल सिंगर ऑफ द ईयर का अवार्ड

चित्र
लखनऊ। अनुराधा पोडवाल, साधन सरगम के साथ टी सीरीज के लिए म्यूजिक एल्वम रेकॉर्ड करने के साथ देश के विभिन्न शहरों में 500 से अधिक लाइव शो में प्रस्तुति दे चुकी आगरा निवासी बॉलीवुड सिंगर मनु कौर को मंगलवार को राजधानी लखनऊ के रमाडा होटल में आयोजित हुए भव्य अवार्ड समारोह में बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोरा ने वर्सटाइल सिंगर ऑफ द ईयर अवार्ड  से सम्मानित किया।  स्मार्ट ब्यूटी एसोसिएशन द्वारा आयोजित किये गए इस प्रतिष्ठित अवार्ड समारोह के मिलने पर सिंगर मनु कौर ने अपने माता पिता दलवीर सिंह भुल्लर और रनवीर कौर भुल्लर को श्रेय देते हुए कहा "उनके आशीर्वाद और प्रोत्साहन का ही नतीजा है कि मुझे यह सम्मान प्राप्त हुआ आज मैंने जो भी पहचान बनाई है यह उनके ही प्रोत्साहन का नतीजा है।"  स्मार्ट ब्यूटी एसोसिएशन की अध्यक्ष लवाण्या शर्मा ने उन्हें अवार्ड मिलने पर बधाई दी। मनु कौर कहती हैं कि "मुझे किसी कलाकार की आबाज़ को कॉपी करना पसंद नहीं, में ख़ुद अपनी आबाज़ के दम पर अपनी पहचान बनाना चाहती हूँ।" हाल ही में मनु कौर ने सोनेटेक म्यूजिक कंपनी के लिए गीत ओ राम ओ राम … रिकॉर्ड किया है जो क...

AGRA : चैम्बर की गृह पत्रिका 'नाचिक' के द्वितीय अंक का किया गया विमोचन

चित्र
 -अंक में लगभग 9 माहों की गतिविधियों को किया गया है प्रदर्षित। -विशेषज्ञों द्वारा उद्योग/व्यापार के हित में लिखे गये हैं महत्वपूर्ण लेख। आगरा। चैम्बर भवन में चैम्बर की गृह पत्रिका 'नाचिक' के द्वितीय अंक का विमोचन चेम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल की अध्यक्षता में नाचिक प्रकोष्ठ के चेयरमैन दिनेश कुमार जैन एवं संयोजक पूर्व अध्यक्ष शलभ शर्मा तथा समस्त सदस्यों द्वारा किया गया। चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि "इस द्वितीय अंक में पिछले लगभग 8-9 माहों में की गई गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया हैं, जो सदस्यों के लिए चैम्बर के प्रति एक महत्वपूर्ण संदेश होगा।"  नाचिक प्रकोष्ठ चेयरमैन दिनेश कुमार जैन ने बताया कि "इस अंक को प्रकाशित करने में विषय सामग्री को समायोजित करने में विशेष ध्यान रखा गया है। उद्योग, व्यापार के लिए उपयोगी लेखों को ही सम्मिलित, समायोजित किया गया है।" नाची प्रकोष्ठ के सदस्यों ने कहा कि "यह अंक उद्योग व्यापार में उपयोगी सिद्ध होगा।"  विमोचन के अवसर पर अध्यक्ष राजेश गोयल, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज बंसल, कोषाध्यक्ष योगेश जिंदल, न...

AGRA : एमएसएमई की ग्लोबल मार्केटिंग कार्यशाला में वैश्विक स्तर पर व्यापार की चर्चा

चित्र
 -ओएनडीसी से करे ऑनलाइन व्यापार, पांच गुना कम होगा चार्ज -एमएसएमई की ग्लोबल मार्केटिंग कार्यशाला में 200 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया भाग, वैश्विक स्तर पर व्यापार करने के सीखे तरीके आगरा। ओएनडीसी (Open Network of Digital Marketing) वो डिजिटल क्रांति है जिसमें आप अन्य ई कॉमर्स कम्पनियों की तुलना में पांच गुना कम कमीशन देकर व्यापार कर सकते हैं। विक्रेता और ग्राहक के बीच ओएनडीसी एक ऐसा पुल हैं, जहां व्यापारी अपनी शर्तों पर व्यापार करने के साथ ग्राहकों की सूची को भी प्राप्त कर सकता है। यह जानकारी होटल भावना क्लार्क में आयोजित एमएसएमई की ग्लोबल मार्केटिंग कार्यशाला में डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट प्रफुल्ल राजपूत ने दी। ओएनडीसी नेटवर्क के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि "दो बैंकों के बीच लेन-देन का ब्रिज यूपीआई(UPI) की तरह विक्रेता और ग्राहक के बीच का पुल है ओएनडीसी। अन्य ई कॉमर्स कम्पनियां विक्रेता से 15-40 प्रतिशत तक कमीशन वसूलती हैं और ग्राहकों का ब्यौरा भी उपलब्ध नहीं कराती। जबकि, ओएनडीसी पर यही कमीशन मात्र 4-8 प्रतिशत है और आपके ग्राहकों की पूरी जानकारी आपको मिलती है। ओएनडीसी पर...